Shahido Lelo Mera Salam

 जालियांवाला बाग की याद
Advertisement

गया : जालियांवाला बाग जघन्य हत्या काण्ड में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनता दल यू के नेता विनोद कुमार ने बताया कि अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के निकट जालियांवाला बाग में रौलेट एक्ट का निहत्थे और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे आंदोलन कारियो पर जनरल डायर अंग्रेज आफिसर ने अकारण गोलियां चलवा दिया।सभा में उपस्थित भीड़ पर गोलियां चलवा देने से बच्चे-बूढे सैकड़ों लोग मारे गए। ब्रिटिश इतिहास की यह एक शर्मनाक घटना थी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर जालियांवाला बाग जघन्य हत्या काण्ड का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा। ब्रिटिश शासन के अंत की शुरुआत यहीं से शुरू हो गई।

श्री कुमार ने कहा कि 13 अप्रैल,1919 के दिन को याद करते रोगंटे खड़े हो जाते हैं।

अमर शहीद के याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में प्रकाश राम पटवा, राम कुमार मेहता, रौशन पटेल, अरविंद कुमार सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी उर्फ छोटे, सुल्तान अहमद, सरस्वती देवी, विकास कुमारी, हरी साव, शम्भू शर्मा, राजीव केवट, विकास चंद्रवंशी, इंद्र ठाकुर, व अन्य साथी गण है।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!