गया, (अंज न्यूज़ मीडिया) जाहिर हो PMO कार्यालय Delhi में नियुक्त कर्मचारी पंकज कुमार भारती खटकाचक आदर्श नगर रोड no1 के निवासी हैं। बीते दिनों यानि 03/07/2023 को उनके घर में चोरी हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन गया पुलिस आज तक इस मामले में कोई विशेष कार्रवाई नहीं की। जो दुखद है ही, चिंतनीय भी।
आज उक्त घटना पीड़ित के घर पर जाकर गया जिले के भाजपाई नेताओं के शिष्टमंडल पीड़ित परिवार से मिला। पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली गई।
इस दौरान पीड़ित पंकज ने बताया कि तक़रीबन साल भर से से इस मकान में रह रहे हैं। उसने कहा रात के तक़रीबन दो बजे के आसपास खिड़की काटकर मेरे रखे आलमीरा को तोड़कर गहना- जेवरात सहित नकद चुरा ले गया। जो करीब साढ़े तीन लाख रुपया मूल्य का था।
इस घटना की सूचना 112 के माध्यम से विषुपद थाना को दिया था। लिखित शिकायत पर विष्णुपद थाना में प्राथमिकी दर्ज भी की गई। उस कांड का no-190/23 है। परंतु अब तक को ठोस पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है। जब कि घटना में संलिप्त अपराधी CCTV कैमरा में कैद है। पुलिस की सक्रियता शिथिल सा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि विष्णुपद थाना में चोरी की घटना लगातार हो रही है। जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरी की घटना को रोकने में गया पुलिस विफल पूरी तरह से विफल है।
Gaya SSP से BJP शिष्टमंडल ने मांग की है कि घटना पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार किया जाय। विष्णुपद थाना की लापरवाह से दिनों-दिन घटना की ग्राफ बढ़ती जा रही है। जो बेहद ही दुखद है।
उसने कहा गया में सुशासन फ्लॉप हो चूका है। गया में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते क्राइम पर पुलिस की लगाम नहीं लग रही है। जिसके वजह से अपराधी बेलगाम है।
![SSP Gaya | {PMO Office के कर्मी के घर हुई चोरी ! Police निष्क्रिय} | [Breaking] SSP Gaya | {PMO Office के कर्मी के घर हुई चोरी ! Police निष्क्रिय} | [Breaking]](https://anjnewsmedia.com/wp-content/uploads/2023/07/SSP-20Ashish-201-Gaya-20webp-290x300.jpg)
![SSP Gaya | {PMO Office के कर्मी के घर हुई चोरी ! Police निष्क्रिय} | [Breaking] SSP Gaya | {PMO Office के कर्मी के घर हुई चोरी ! Police निष्क्रिय} | [Breaking]](https://anjnewsmedia.com/wp-content/uploads/2023/07/bjp-v-1-300x135.jpeg)