गया, (अंज न्यूज़ मीडिया) Supreme Court ने Rahul Gandhi की लोकसभा की सदस्यता फिर से बहाल कर दिया है। जिससे Congress Party में ख़ुशी की लहर छा गई है।

Supreme Court | सुप्रीम कोर्ट की फैसले से कॉंग्रेसियों में ख़ुशी
आज मोदी सरनेम मामले में Supreme Court (सर्वोच्च न्यायालय) ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाते हुए, उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल करने से करोड़ो देशवासियों के हौसलों और उम्मीदों की जीत हुई है।
Supreme Court (सुप्रीम कोर्ट) के फैसले से उत्साहित कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता ने Supreme Court के फैसले के बाद कहा सत्य को परेशान किया जा सकता है ! पराजित नही।
देश के सजग, साहसी, संघर्षशील जनप्रिय लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारो को बुलंद करते हुए कहा कि डरपोक तानाशाह की लाख कोशिशों और साजिशों के बाबजूद, देश के लोकतंत्र और संविधान के सच्चे रखवाले की जीत हुई।
Supreme Court | राहुल अब फिर संसद में सच को करेंगे बुलंद
गया कार्यक्रम में शामिल गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा गगन मिश्रा, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता ने कहा भाजपा के झूठ, लूट, नफरत और बटवारे की राजनीति के खिलाफ लगातार देश की आवाज बन कर गूंजने वाले राहुल गांधी, अब फिर संसद में सच को बुलंद करेंगे।
नेताओं ने कहा की भाजपा की पूरी मशीनरी के निरंतर प्रयासों के बाबजूद राहुल गांधी ने हार मानने, झुकने या दबने इनकार करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में अपना विश्वास जताया, जो भाजपा एवम् अंध भक्तो के लिए सबक है।
आज के Supreme Court (सर्वोच्च न्यायालय) के फैसले से देश की जनता को न्याय, संविधान, लोकतंत्र के प्रति आस्था विश्वास और भरोसा बढ़ी है। नेताओ ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई तथा उपस्थित आम-आवाम को भी मिठाइयां खिलाई।
नेताओं ने कहा की अब संसद में फिर देश की आवाज राहुल गांधी बढ़ती हुई कमरतोड़ मंहगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला आदि मुद्दो पर शेर की तरह दहाड़ेंगे।