गया, 8 जुलाई (अंज न्यूज़ मीडिया) Tapovan: Gaya DM डॉ. त्यागराजन एसएम ने मोहड़ा प्रखंड स्थित अतिप्राचीन पौराणिक तपोवन के तप्त जल कुंड का औचक निरीक्षण किया तथा उसके विकास का कई Tips दी। DM के गाइडलाइन से अब तपोवन का उत्थान होगा। जाहिर हो यहां एक महीने का Malmas
तपोवन में भगवान शिव के कपाल विरजमान है। यहां शिव लिंग की नहीं ! शिव कपाल की पूजा- अर्चना की जाती है। मुख्य रूप से इस तपोवन में कपिलेश्वर शिव की पूजा होती है। जो अपने आप में अनोखा है। इसी खासियत की वजह से धार्मिक तपोवन की ऐतिहासिकता अन्य स्थलों से भिन्न है। यहां भक्तों की हरेक मनोकामना पूर्ण होती है। धार्मिक मान्यता ऐसी। यह स्थल धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है।
ज्ञात हो इस पौराणिक स्थल का विकास की पहल बिहार सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। वे स्वयं यहां आये थे और तपोवन के तप्त जल कुंड ब्रह्म कुंड में स्नान किये थे। लेकिन उनके विकास का वादा पूरा नहीं हो सका। जिसके वजह से अतिप्राचीन पौराणिक पर्यटक स्थल तपोवन विकास से वंचित ही रह गया। जो दुखद है ही, चिंतनीय भी। CM नीतीश के किये हुए वादे का आज भी आमजनों को इंतजार है। ना जानूं ! तपोवन के चकाचक विकास- उत्थान की घड़ी कब आएगी ?
Top NewsT oday: निरीक्षण के दौरान Gaya DM Thiyagarajan SM ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि इस पर्यटक स्थल का सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दें। ताकि यह पर्यटक स्थल एकदम चकाचक रहे। जिससे पर्यटक यात्री भी आकर्षित होंगे। इस दायित्व को निभाएं। यहां की खूबसूरती को बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यह प्राचीन पर्यटक क्षेत्र और भी बेहतर तरीके से विकसित हो। यही मेरी कामना है। इसके विकास के लिए मैं प्रयासरत हूँ। ताकि उपेक्षित तपोवन विकसित हो सके।
जाहिर हो पर्यटक यात्रीगण तपोवन के तप्त जल में स्नान कर देवाधिदेव कपिलेश्वर शिव भोले भंडारी की पूजा- अर्चना, साधना- आराधना करते अघाते नहीं। यह अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल है। जिसकी महत्ता वेद और पुराण में भी वर्णित है। यह स्थल हिन्दुओं का पवित्र- पावन धार्मिक स्थल है। ज्ञात हो यह स्थल Tetaru Village के भूखंड पर अवस्थित है।
लेकिन सरकारी उपेक्षा से यह पौराणिक तपोवन वर्षों से उपेक्षित है। जिसका मलाल World Records Journalist and Screenplaywriter Ashok Kumar Anj को है। क्योंकि Tetaru- Tapovan स्थल उनका जन्मभूमि है।
Tapovan Express Live Status: कुंड में जमे गंदगी को देख जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी नीमचक बथानी को निर्देश दिया कि अगले 7 दिनों के अंदर कुंड की पूरी तरीके से सफाई सुनिश्चित करावें।
Top News: जाहिर हो यहां 4 अतिप्राचीन पौराणिक तप्त जल कुंड है। जिसमें गर्म पानी का जलधारा प्रवाहित होता है। कुंड के पहुंच पथ खराब रहने पर जिलाधिकारी ने पहुंच पथ को अविलंब ठीक करवाने का निर्देश दिए।
Tapovan Express: उन्होंने कहा कि टूटे हुए टाइल्स को भी ठीक करवाएं। पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी को रखकर पूरे परिसर को साफ करवा कर चकाचक करवाएं।
अगले 1 माह तक नियमित रूप से दो सफाई कर्मी को रखें। और नियमित रूप से प्रत्येक दिन साफ- सफाई करवाएं। सफाई कर्मी को पर्याप्त उपकरण सामग्री तथा ब्लीचिंग पाउडर भी उपलब्ध कराते हुए छिड़काव करवाते रहें। ताकि गंदगी ना रहे। Malmas के मौके पर आने- जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से करें।
Tapovan Express: कुंड के आसपास पर्याप्त रोशनी के जानकारी लेने पर पता चला की यहां का स्ट्रीट लाइट बंद पड़ा है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित संवेदक से दूरभाष के माध्यम से बात करते हुए निर्देश दिया कि 18 जुलाई के पहले बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाएं। उन्होंने SDO (अनुमंडल पदाधिकारी) को निर्देश दिया कि सभी कुंड पर पर्याप्त रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था रखें। ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
Gaya DM: कुंड के समीप लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के जानकारी लेने पर DM ने SDO को कड़क निर्देश दिया कि प्रॉपर तरीके से सभी CCTV फंक्शन में रहे। इस पर खास ध्यान रहे और इसकी पुनः जांच करवा लें।
Exclusive News: टॉयलेट को कमी देखते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि गया नगर निगम या नगर परिषद बोधगया से चलंत मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था यहां कराई जाएगी ताकि पर्यटकों को बेहतरीन सुविधा मिल सके। आगे उन्होंने कहा यहां के शौचालय को पूरी तरह से साफ करवाएं। कहीं गंदगी दिखनी नहीं चाहिए।
इसके उपरांत पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित विभिन्न कमरा एवं कैफेटेरिया इत्यादि जो वर्तमान में संवेदक द्वारा बंद था। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित संवेदक को निर्देश दिया कि अति शीघ्र सभी कमरा एवं कैफेटेरिया को चालू करवाना सुनिश्चित करें। कैफेटेरिया के ठीक सामने बने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को मेंटेनेंस करवाने का भी निर्देश दिया।
मौके पर SDO नीमचक बथानी, CO मोहड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।
– Exclusive Report By Anj