Top News Today 2023 | आज की Top ताजा खबरें

गया, 05 अगस्त 2023 (अंज न्यूज़ मीडिया) Top News Today 2023 में शामिल है यह खबरें। जो काफी चर्चित है। गया डीएम डॉ० त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी आशीष भारती की संयुक्त अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।

Top News Today 2023 | आज की Top ताजा खबरें - Anj News Media
Top News Today 2023 | आज की Top ताजा खबरें – In Meeting Gaya DM, Gaya SSP and DDC – Anj News Media

Top News Today 2023 | 2023 की टॉप ताजा खबरें | अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण:
Advertisement

वित्तीय वर्ष 2023- 24 में इस अधिनियम के तहत प्रथम किस्त कुल 135 लाभुकों को एवं द्वितीय किस कुल 31 लाभुकों को दिया गया। इस प्रकार राज्य में गया जिला में सर्वाधिक पीड़ितों को लाभान्वित किया गया है। इस पर कुल 81 लाख 57 हजार 5 सौ रुपये का व्यय हुई है।

हत्या के कुल 03 मामले में राहत अनुदान प्रदान किया गया है। हत्या संबंधित पूर्व के मामलों में कुल 52 आश्रितों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। 08 नए पेंशन के मामलों की स्वीकृति का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। Top News Today 2023 मामलों में यात्रा भत्ता एवं दैनिक भत्ता दिए जाने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया, जिसकी सूची विशेष लोक अभियोजक उपलब्ध कराएंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त, ज़िला कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्राचार्य मगध मेडिकल, अभियोजन पदाधिकारी, माननीय सदस्य श्री जितेंद्र कुमार, श्री निरंजन कुमार, श्री राम उदय पासवान, विधायक प्रतिनिधि श्री देवानंद पासवान, माननीय सदस्य वीरेंद्र कुमार दांगी आदि उपस्थित थे।

Top News Today 2023 | कार्यक्रम फ्रेशर्स डे 2023:

Top News Today 2023 | आज की Top ताजा खबरें - Anj News Media
Top News Today 2023 | आज की Top ताजा खबरें – Anj News Media

Top News Today 2023 में शिक्षा विभाग, पटना विमेंस कॉलेज में फ्रेशर्स डे संपन्न हुआ। इस अवसर पर मिस फ्रेशर्स कॉन्टेस्ट और संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। फ्रेशर्स प्रतियोगिता का विषय भारत के विभिन्न नृत्यों के परिधान और उसकी विशेषता, परिचय देकर रिदामिक वॉक किया। जजेस द्वारा क्विक राउंड में पारिस्थितिक विशेष सवाल पूछे गए। सभी प्रतिभागियों ने अपने बुद्धिमता से जवाब दिया ।

स्वागत गान की मधुर आवाज और प्रार्थना नृत्य की शास्त्रीय मुद्रा ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। उत्साह विषय पर आधारित एक स्किट और मेडले नृत्य की उत्साह पूर्ण प्रस्तुति हुई।

कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन से किया गया जिसमे विभागाध्यक्ष डाक्टर सिस्टर सरोज ए सी, डाक्टर मंजुला सुशीला, डॉक्टर पूर्णिमा रॉय और समीक्षा सिन्हा उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में निर्णायको ने अपने सकारात्मक विचार व्यक्त किए और विभागाध्यक्ष द्वारा मिस फ्रेशर्स डे प्रतियोगिता का निर्णय घोषित किया। जिसमे मिस फ्रेशर्स का खिताब का खिताब विदुषी भारती, द्वितीय निक्खात परवीन, तृतीय सुष्मिता मुर्मू को स्थान मिला।कार्यक्रम को डिजाइन और संयोजन सांस्कृतिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती यामिनी (सहायक अध्यापिका) ने किया। कार्यक्रम के अंत में अंजली ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Top News Today 2023 | भारतीय रेल के किराया में वर्षो से वरिष्ठ नागरिकों, खिलाड़ियों, पत्रकारों को मिलने वाली रियायत समाप्त:

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता आदि ने पूर्व मध्य रेलवे के गया जंक्शन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कहा की केंद्र की मोदी सरकार कारोना महामारी कार्यकाल (आपदा) को अवसर बनाते हुए वर्षो से देश के वरिष्ठ नागरिकों, खिलाड़ियों, पत्रकारों को मिलने वाली रियायत को समाप्त कर विगत तीन वर्षो में हजारों करोड़ रुपया लूटने का काम भारतीय रेलवे द्वारा किया जा रहा है। नेताओं ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से अविलंब मिलने वाली रियायत को शुरू करने की मांग की है।

Top News Today 2023 के नेताओं ने कहा की भारतीय रेल जिसे देश के गरीब, मध्यवर्गीय परिवारों का लाइफ लाइन कहा जाता है तथा मोदी सरकार से पहले रेलवे का बजट अलग से प्रतिवर्ष बनता था, उसे अब आम बजट में शामिल कर दिया गया है।

नेताओं ने कहा की अब 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व के विकास योजनाओं के उद्घाटन होने के बाद भी कल दिखावा हेतु कल यानी 06 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल उद्घाटन होने वाला है। Top News Today 2023 जिसे आजादी के अमृत विकास कहा जा रहा है। जबकि जनता स्पेशल ट्रेन के नाम पर दुगुना भाड़ा को कम करने तथा बुजुर्ग व्यक्ति रियायत हेतु व्याकुल है।

Top News Today 2023 | हिंदी काव्य गोष्ठी का आयोजन:

भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुसरण में गया स्थित सभी सरकारी कार्यालयों/बैंकों/उपक्रमों में राजभाषा हिंदी के प्रति सकारात्मक माहौल सृजित करने के उदेश्य से भारतीय स्टेट बैंक द्वारा केदारनाथ मार्केट स्थित प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में हिंदी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

हिंदी काव्य गोष्ठी में एसबीआई के स्टाफ सदस्यों सहित गया स्थित सभी केंद्र सरकार के कार्यालयों ने सहभागिता किया। सदस्य कार्यालयों के रुप में सभी सरकारी बैंकों यथा पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक आदि तथा भारत सरकार के संस्थानों/कार्यालयों/उपक्रमों यथा भारतीय प्रबंध संस्थान बोध गया, केंद्रीय विद्यालय, एयरपोर्ट ऑथोरिटी, भारतीय खाद्य निगम आदि के राजभाषा अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता किया। काव्य गोष्ठी में कुल 22 सदस्यों ने कविता पाठ किया।

Top News Today साहित्य की विविध विधाओं के काव्य पाठ से माहौल को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक बनाया। काव्य पाठ को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के उदेश्य से भारतीय प्रबंध संस्थान, एयरपोर्ट ऑथोरिटी, पीएनबी, केनरा बैंक के राजभाषा अधिकारियों के समूह को संयुक्त रुप से निर्णायक बनाया गया था।

काव्य गोष्ठी के अंत में प्रथम पुरस्कार विजेता के रुप में केंद्रीय विद्यालय नं-1 के संस्कृत अध्यापक भरत शर्मा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार एसबीआई गांधी मैदान शाखा की मनीषा तिवारी तृतीय पुरस्कार पीएनबी के प्रशांत कुमार एवं प्रोत्साहन पुरस्कार केनरा बैंक के राहुल राज को प्रदान किया गया।

काव्य गोष्ठी के अंत में भारतीय स्टेट बैंक की सहायक महाप्रबंधक कुमारी विनीता ने विजेता सदस्यों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक कुमारी विनीता ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन एसबीआई के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) विनय कुमार सिंह ने किया।

Top News Today 2023 | Pitru Paksha Mela 2023 की समीक्षा बैठक: 
Top News Today 2023 | आज की Top ताजा खबरें - Anj News Media
Top News Today 2023 | आज की Top ताजा खबरें – Anj News Media

Top News Today के तहत Pitru Paksha Mela 2023 के सफल आयोजन के संबंध में हुई गहन समीक्षा। देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला क्षेत्र के साथ साथ सभी वेदी स्थल में पूर्व से किये जाने वाले आधारभूत सुविधाओं यथा साफ- सफाई, पेयजल व्यवस्था, पर्यपत टॉयलेट, तालाब के काई की सफाई, सीढ़ी की मरामति, घाटो/ रास्तो/ तालाबो/ सरोवर में पर्यपत रोशनी, भीड़ नियंत्रण की वैकल्पिक व्यवस्था, नियमित बिलीचिंग पाउडर का छिड़काव, कुंडो की सफाई, यात्रियों को बैठकर तर्पण करने की व्यवस्था आदि के संबंध में किये जा रहे तैयारियों का समीक्षा आज जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा सम्बंधित पदाधिकारी एवं पंडा समाज के पुरोहितो के साथ की गई।

विदित हो कि Top News Today 2023 में इस वर्ष पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा

इस 15 दिनों में लाखों तीर्थयात्री तर्पण करने यहां आते हैं, प्रशासन द्वारा हर स्तर पर उनकी सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिये बेहतर से बेहतर काम करवा रहे हैं, ताकि यात्रियों को कोई छोटी से छोटी भी असुविधा न हो सके।

Top News Today 2023 के तहत ज़िलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया है अपने कार्यक्षेत्र में आवंटित सभी कार्यो को हर हाल में 15 सितंबर तक पूर्ण कर ले, ताकि अंतिम समय जो बचेगा उसमे मेला का एक अच्छी रूप रेखा दिया जा सके।

गया ज़िला में जिन प्रमुख सड़को से पिंडदानी गया ज़िला प्रवेश करते हैं यथा डोभी, बाराचट्टी, आमस, गया पटना इत्यादि सड़को में जहां कहि कोई खराबी है, उसे ठीक करवाये। साथ ही शहर के अंदर यथा मानपुर बाईपास सड़क जो 05 नंबर गेट ( ota) से लेकर सीताकुंड ब्रिज तक के सड़को को हर हाल में 30 अगस्त तक बनवाना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

डंडिबाग़ के निचले हिस्से से आयुर्वेदिक कॉलेज जाने वाली सड़क को मरम्मत करवाने का निर्देश दिया है। मेला क्षेत्र की सड़कें यथा विष्णुपद, चांद चौरा, बंगाली आश्रम, दखिन दरवाजा, माड़णपुर, अक्षयवट, नारायण चुआ, प्रेतशिला, रामशिला, बिसार तालाब, पितमहेस्वर आदि के समीप खराब सड़को को हर हाल में अगस्त अंतिम तक बनवाना सुनिश्चित करें।

Top News Today 2023 की समीक्षा में ज़िलाधिकारी ने बुडको के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि अब कोई भी सड़क को नही काटा जाए, पूर्व के काटे गए सड़को को तेजी से रिस्टोर करे साथ ही जहां भी पानी लीकेज का समस्या है, उसे पर्याप्त मैन पावर टीम लगाकर लीकेज को ठीक करवाएं।

Top News Today 2023 में अक्षयवट की ओर जाने वाली सड़क में पानी लीकेज की समस्या पर डीएम ने निर्देश दिया कि 09 अगस्त से 15 अगस्त के बीच उक्त स्थल पर के लीकेज को ठीक करवाये साथ ही उक्त तिथि में आमजनों को पानी की कोई विशेष समस्या नो हो, उसके लिये वैकल्पिक व्यवस्था करवाने को कहा।

साथ ही नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि अपने स्तर स लोगो के बीच प्रचार प्रसार करवाये की उक्त तिथि में पानी सप्लाई थोड़ा डिस्टर्ब रहेगा। डीएम ने बुडको के पदाधिकारियों को कहा कि आप अपनी उपस्थिति में पर्यापत टीम लगाकर कार्य करवाएं।

Top News Today 2023 की बैठक में डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न नालो के मेनहोल को ढकवाने हेतु अभी से ही कार्य करे। पूरी अछे तरीके से सर्वेक्षण करवाले।खुले नालों के उपर ढक्कन करवाएं।

Top News Today 2023 की बैठक में बताया गया कि घाट पर ही किसी स्थानीय द्वारा खटाल खोल लिया गया है। इस पर डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि उक्त मामले में मापी करवाते हुए अतिक्रमण वाद चलाकर खटाल हटवाना सुनिश्चित करें।

इसके अलावा मेला क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख सड़को पर खटाल एवं पशु को बांध कर रखते हैं, इसपर निर्देश दिया कि संबंधित को नोटिस करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें।

Top News Today 2023 में डीएम ने सभी पंडा पुरोहितो से अपील किया है कि फल्गु नदी को स्वछ रखने में आपकी अहम भूमिका रहेगी, आप अपने स्तर से स्थनीय पंडितो के साथ साथ पिंडदानियों में व्यवहार परिवर्तन कराने की आवश्यकता है। पिंडदान के पश्चात पिंड अवशिष्ट एवं अन्य सामान जो नदी में प्रवाहित किया जाता है, जिससे फल्गु का पानी गंदा होने की पूरी संभावना रहेगी।

Top News Today 2023 में आप सभी से अपील है कि फल्गु को साफ रखने में विशेष पहल में सहयोग करे। सामग्रियों को प्रवाहित के लिये घाट पर बड़े बड़े पीट( पक्का स्ट्रक्चर) बनाया गया है, जहां पिंडदानी अपना पूजन सामग्री वहां डाल सकते हैं। साथ ही बड़े आकार के dustbin भी लगाया गया है।

बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता रविन्द्र कुमार दिवाकर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Top News Today | अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू के जिला कमेटी का हुआ विस्तार: 
Top News Today 2023 | आज की Top ताजा खबरें - Anj News Media
Top News Today 2023 | आज की Top ताजा खबरें – Anj News Media

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आज गांधी मंडप में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला कमेटी का विस्तार किया गया। श्री कुमार ने बताया कि 60 सदस्यीय जिला कमेटी बनाया गया है।जिसमें 31 उपाध्यक्ष, 11 महासचिव, 15 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रवक्ता मनोनीत किया गया। श्री कुमार ने बताया कि शत्रुध्न दांगी को जिला प्रवक्ता व नीरज कुमार राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

पिछले बैठक में मनोनीत सभी प्रखंड अध्यक्ष गण को आज मनोनयन पत्र दिया गया। श्री कुमार ने सभी नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष से अपील किया कि राज्य स्तरीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभाएंगे।

प्रदेश द्वारा प्रमंडल स्तर पर टीम गठित की गई है। जिसमें जहानाबाद के सांसद सहित कई विधान पार्षद एवं वरिष्ठ नेता को शामिल किया गया है। बैठक मैं उपस्थित साथियों से कर्पूरी चर्चा में शामिल होने का अपील की।

बैठक में प्रमुख श्रवन केवट, जवाहर लाल, वीरेंद्र शर्मा, रंजीत कुमार, रामविलास शर्मा, विद्यानंद प्रसाद, मोहम्मद शकील अंसारी, आजाद रंगरेज, सीमा गुप्ता, अनुप चंद्रवंशी, भरत चंद्रवंशी, कैलाश सिंह चंद्रवंशी, अमरदीप चंद्रवंशी, हरेन्द्र दांगी, जर्नाधन प्रसाद, मंदीप प्रजापति, विवेक रौशन, राम प्रवेश ठाकुर, जाहिद हुसैन राइन, बिरजू चंद्रवंशी, अमरेंद्र कुमार, प्रकाश राम पटवा, गोपाल राउत, डा बिनोद मंडल, भीम विश्वकर्मा व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!