Tourism Minister: गया में पर्यटन की अपार संभावनाएं

गया प्रेतशिला में रोपवे का निविदा हुआ प्रकाशित

वहीं ब्रह्मयोनि एवं डुंगेश्वरी में रोपवे हेतु फिर से निकलेगा निविदा: पर्यटन मिनिस्टर 

पर्यटन के क्षेत्र में गया को किया जायेगा विकसित: पर्यटन मंत्री 

मंत्री, पर्यटन विभाग, बिहार श्री नारायण प्रसाद द्वारा आज जिला अतिथि गृह गया में पर्यटन संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गया में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया कि पर्यटन से संबंधित सभी परियोजनाएं/योजनाएं स-समय पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें ताकि गया में आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो तथा गया आकर पर्यटक सुकून का महसूस करें।


Tourism Minister: गया में पर्यटन की अपार संभावनाएं
मंत्री,पर्यटन विभाग,बिहार
नारायण प्रसाद बैठक करते,साथ में डीडीसी
  

मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हर कोई व्यक्ति पर्यटक क्षेत्र में जाना चाहते हैं ताकि रोजमर्रा के काम से थकान होने पर इन पर्यटक स्थलों पर उन्हें शांति एवं सुकून मिल सके। मंत्री द्वारा आज जिन पर्यटन की मुख्य योजना की समीक्षा किया गया, उनमें बोधगया अंतर्गत उच्च कोटि का अतिथि गृह, राज्य अतिथि गृह, डुंगेश्वरी हिल से महाबोधी टेंपल तक सड़क का निर्माण, मुहाने नदी पर पुल का निर्माण, डुंगेश्वरी हिल पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा तथा फल्गु नदी के बीचों बीच एवं अम्बेडकर छात्रावास के पास भगवान विष्णु की प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसका स्थल निरीक्षण किया जा चुका है, प्रेतशिला में रोपवे का निर्माण, डंगेश्वरी हिल पर रोपवे का निर्माण तथा ब्रह्मयोनि में रोपवे का निर्माण कार्य की समीक्षा किया। बैठक में पर्यटन विकास निगम के अभियंताओं द्वारा बताया गया कि प्रेतशिला में रोपवे का निविदा प्रकाशित हुआ है परंतु ब्रह्मयोनि एवं डुंगेश्वरी में रोपवे हेतु पुनः निविदा निकाला जाएगा।

Tourism Minister: गया में पर्यटन की अपार संभावनाएं
मंत्री,पर्यटन विभाग,बिहार
नारायण प्रसाद ने दिए विकासात्मक टीप्स

मंत्री द्वारा प्रागबोधि में पर्यटन की सुविधा की विस्तार यथा जन सुविधा, कैफिटेरिया, चाहरदीवारी इत्यादि का निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। साथ ही बैठक में बताया गया कि दशरथ मांझी स्मृति भवन, गहलौर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है परंतु उनके जीवन काल के समय का कुछ फोटोग्राफस उनके द्वारा उपयोग किया गया छेनी हथौड़ी रखने का कार्य शेष है माननीय मंत्री ने एक माह के अंदर इस कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

मंत्री द्वारा कोटेश्वरधाम के आसपास पर्यटक सुविधा का विकास, बांकेधाम शिव मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास, महाबोधि कल्चरल सेंटर बोधगया का विकास, उच्च कोटि का अतिथि गृह का निर्माण कार्य, राज्य अतिथि गृह का निर्माण कार्य, तपोवन (मोहडा) में टूरिस्ट होटल का विकास सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से समीक्षा किया गया। 

मंत्री ने टूरिस्ट विकास निगम के अभियंताओं तथा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि टूरिस्ट विभाग द्वारा निर्मित एवं विकसित होटल का सौंदर्यीकरण करावे तथा अच्छी सेवा दें ताकि पर्यटक गया में गया के पर्यटक होटल में आकर ठहरे। साथ ही होटल के आय में भी वृद्धि हो सके। 

उप विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर माननीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी, पर्यटन शाखा, विकास निगम के अभियंता एवं पदाधिकारीगण, आहलूवालिया कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य पदाधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित थे।


बोधगया का निरीक्षण किया अपर मुख्य सचिव विवेक


Tourism Minister: गया में पर्यटन की अपार संभावनाएं
योजनाओं की निरीक्षण 

अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार श्री विवेक कुमार सिंह द्वारा आज सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, बोधगया का निरीक्षण विस्तारपूर्वक किया गया। 

उन्होने इस अवसर पर कहा कि राजस्व एवं सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, बोधगया के निर्माण का मुख्य उद्देश्य राजस्व एवं सर्वे कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, सर्वे अधिकारी एवं अमीन को राजस्व एवं सर्वेक्षण कार्यों का प्रशिक्षण देना है। उक्त प्रशिक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राजस्व अधिनियम नियमों एवं राजस्व न्यायालय में निष्पादित होने वाले वादों के प्रक्रिया के साथ राजस्व के डिजिटाइजेशन के कार्यों एवं उक्त कार्यों के संपादन में उत्पन्न होने वाले समस्याओं के निराकरण की जानकारी दी जाएगी। उक्त प्रशिक्षण के प्राप्ति के पश्चात पदाधिकारियों को विभिन्न राजस्व पदों के कर्तव्यों के निर्वहन में आसानी होगी।

                 संस्थान के प्राचार्य सह अपर समाहर्त्ता, गया द्वारा बताया गया कि 120 की संख्या के प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके लिए राजस्व जानकारों का पैनल तैयार किया गया है। इनके प्रशिक्षण हेतु दो प्रशिक्षण कक्ष बनवाया गया है। प्रशासनिक भवन में प्राचार्य कक्ष, निरीक्षक कक्ष, दो कार्यालय कक्ष एवं दो स्टोर कक्ष का निर्माण किया गया है। प्रशिक्षणार्थियों के आवासन हेतु पुराना भवन में भूतल में कुल 13 कमरा एवं प्रथम तल पर 06 कमरा अवस्थित है, जिसमें प्रति कमरा दो प्रशिक्षणार्थी आवासन कर सकते हैं। इस भवन में दोनों तल पर एक एक अत्याधुनिक रसोईघर एवं दो हॉल अवस्थित है। नए निर्मित भवनों में प्राचार्य आवासन भवन एवं दो निर्देशकों हेतु दो तल का एक भवन का निर्माण किया गया है। प्रशिक्षणार्थियों की आवासन हेतु नए आवासन भवन का भी निर्माण किया गया है। उक्त भवन में पर्याप्त कमरे हैं, भूतल में 10 कमरे हैं, अन्य दो तल में 16 – 16 कमरे हैं। उक्त भवनों में कुल 89 प्रशिक्षणार्थी आवासन कर सकते हैं।

                 निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता, श्री मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर, अंचलाधिकारी बोधगया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!