Rail News : Vande Bharat Train- रेल आत्म निर्भर की ओर बढ़ते कदम ! भारत का प्रतीक वंदे भारत ट्रेन। जो पटना से रांची जाने के क्रम में आज गया जंक्शन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
Train : इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर ने ट्रेन के चालक एवं गार्ड सहित ट्रायल में अन्य रेलकर्मी को गर्मजोशी से अभिनन्दन किया।
Gaya Station : वंदे भारत ट्रेन स्वदेश निर्मित ट्रेन का चलना गयावासियों के लिए सुखद का क्षण है। भाजपाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी एवं रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को कोटि- कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि PM MODI द्वारा 2014 में शपथ लेने के बाद घोषणा किया गया था कि भारत आत्मनिर्भर बनेगा। आज उसका प्रतिफल देखने को मिला। स्वदेशी टेक्नोलॉजी द्वारा निर्मित ट्रेन चलाया जा रहा है।
गया के महत्व को देखते हुए गया जंक्शन से प्रतिदिन चलना खुशी की बात है। वंदे भारत ट्रेन के निर्माण में लगे सभी कर्मी को आज के आगमन एवं प्रस्थान के समय रेल अधिकारी एवं आरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।
![Vande Bharat Train | {गर्मजोशी से अभिनन्दन} | [Gaya Station Breaking]- Anj News Media Vande Bharat Train | {गर्मजोशी से अभिनन्दन} | [Gaya Station Breaking]- Anj News Media](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgsH6v7HiCAIXDglzYgtCZieGrD8Hipcz6g1mMhDIsUn-TwLhg_waN7b0wJJcru1KWe6aNukKHmn27nSa55e3fptKGaQZ2E3obeAenNaisDnHssfsjODKusB7iyGGbs3kJmC5B4BRCnd5YC1brxgUS4k1fL5UTgrOeXM72JucsQ6eCV7iV_82t2Y68d/w320-h144/vande-%20train-1-%20webp.webp)