Wazirganj | न्यूज़ {पाइन की अवैध भराई पर CO वजीरगंज ने लगाई प्रतिबंध} [तरवां में सरकारी पाइन को अवैध रूप से भर कर दबंगों द्वारा जमीन हड़पने का मामला]- AnjNewsMedia

तरवां के दबंग लोग हड़प रहे थे सरकारी पाइन, 
Advertisement
CO वजीरगंज ने ली कड़ा एक्शन

पाइन की अवैध रूप से की जा रही भराई पर लगाई प्रतिबंध : CO 

 

Wazirganj | न्यूज़ {पाइन की अवैध भराई पर CO वजीरगंज ने लगाई प्रतिबंध} [तरवां में सरकारी पाइन को अवैध रूप से भर कर दबंगों द्वारा जमीन हड़पने का मामला]- AnjNewsMedia
वजीरगंज CO पुरुषोत्तम कुमार ने
तरवां ग्राम में सरकारी पाइन की अवैध भराई कार्य पर
अगले आदेश तक के लिए लगाई प्रतिबंध

गया : वजीरगंज प्रखंड के तरवां ग्राम में सरकारी पाइन को दबंगों द्वारा भरा जा रहा था। इस मामले पर वजीरगंज के CO पुरुषोत्तम कुमार ने कहा की ग्राम तरवां में भरे जा रहे सरकारी पाइन की भराई पर अगले आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया हूँ। वजीरगंज CO पुरुषोत्तम ने दी उक्त जानकारी। 

जाहिर हो दबंगों द्वारा पाइन की भराई की सूचना ग्रामीणों ने CO वजीरगंज को दी, तब CO ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस विवादित स्थल पर पुलिस बल को भेज कर, पाइन की भराई पर रोक लगाई। इस शिकायत का लिखित आवेदन ग्रामीण शंभू शरण साव ने CO वजीरगंज को दी थी।

उसने आवेदन में लिखा था की मेरे मकान के आगे पश्चिम सरकारी पाइन है और उस पाइन के पश्चिम पक्की सड़क है। उस सरकारी पाइन को गांव के एक दबंग व्यक्ति ने ट्रैक्टर से मिट्टी लाकर जेसीबी द्वारा भर दिया है।  जो नाजायज है।

Pls Watch The Related Video :- 

उसका वीडियो क्लिप भी शामिल है। जिस जगह पर सरकारी पाइन को भरा गया है। वहां पर ग्राम पंचायत तरवां के मुखिया द्वारा मुखिया फंड से जल जीवन हरियाली के तहत पाइन की सफाई भी कराई गई थी। उसे गांव के दबंगों द्वारा भरा जा रहा है। इस मसले पर CO पुरुषोत्तम कुमार ने फ़ौरन action लिया और अवैध रूप से पाइन भराई के कार्य पर रोक लगा दी। 

पाइन की भराई से घरों का पानी निकासी नहीं हो पाता है। ग्रामीणों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई। दबंग व्यक्तियों एवं भू-माफियाओं ने अपनी ताकत के बल पर और दबंगई से कमजोर व्यक्ति को गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी देता है।

Wazirganj | न्यूज़ {पाइन की अवैध भराई पर CO वजीरगंज ने लगाई प्रतिबंध} [तरवां में सरकारी पाइन को अवैध रूप से भर कर दबंगों द्वारा जमीन हड़पने का मामला]- AnjNewsMedia

सरकारी पाइन को अवैध रूप से भर कर, जमीन हड़पना चाह रहा है। वहां घर निर्माण करने का उसका मनसा है। ग्रामीण साव ने कहा कि मना करने पर खून- खराबा पर उतारू है। वह अशांति और आतंक का माहौल पैदा किए हुए है। जिससे हम पूरे परिवार भयभीत हैं।

वजीरगंज CO पुरुषोत्तम ने इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए मामले की फ़ौरन जांच करवाई और उन्होंने पाइन की अवैध रूप से की जा रही भराई पर प्रतिबंध लगा दी, तब जाकर मामला शांत हुआ। 

 

– AnjNewsMedia Presentation 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!