भावना में बह कर ईंट उद्योग के मामले को सदन में उठाया विधायक
वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र विकास के कार्यों से है वंचित। जिसकी मुद्दा विधायक ने रखी गौण
Advertisement
वजीरगंज विधानसभा क्षेत्रवासियों के विकासात्मक सपनों पर पहुँची ठेस
गया : सोशल मीडिया पर वायरल है वजीरगंज की एक खबर, जो तेजी से वायरल होता आगे बढ़ता जा रहा है। यह बड़ा रोचक दास्ताँ है।
![]() |
| वजीरगंज विधानसभा के भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिंह |
जिले के वजीरगंज विधानसभा के भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिंह ने कमीशन के लिए अमेठी में चल रहे ईंट उद्योग से जुड़े व्यापारी से की कमीशन की माँग। कमीशन नहीं मिलने पर विधायक ने ईंट उद्योग चला रहे व्यापारी के ख़िलाफ़ विधानसभा में उठाया मुद्दा। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। वहीं सोशल मीडिया पर भी छायी हुई है। जो पूरी तरह से वायरल है।
![]() |
| गया के ज़िलाधिकारी अभिषेक सिंह |
वहीं, गया के ज़िलाधिकारी अभिषेक सिंह ने ईंट उद्योग के मामले को गहन तरीके से प्रोपर जाँच कर सरकार को जवाब देकर सदन में उठे मामले की सच्चाई से सदन को अवगत कराया। सवालों से घीरे ईंट उद्योग सभी रूपों से सरकार के गाइड लाइन से चल रहा ईंट उद्योग को बिलकुल सही पाया गया परन्तु विधायक वीरेन्द्र को यह भाया नहीं। और सीधे बिहार विधान सभा में सवाल उठाने का काम किया।
![]() |
| भाजपा नेता क्षितिज मोहन सिंह |
भाजपा नेता क्षितिज मोहन सिंह ने बताया कि बिहार जैसे राज्य में जहाँ जनता पलायन और बेरोजागरी से त्रस्त है। इस विषम परिस्थिति में ईंट उद्योग से दलित- महादलित परिवारों को रोज़गार मुहैया हो रहा है। जिससे उनके परिवारजनों के भरण- पोषण हो रहा है।
भाजपा नेता क्षितिज मोहन सिंह ने दावा किया कि विधायक श्रीसिंह ने अपने जीवन काल में किसी व्यक्ति को आज तक रोजागर नहीं दिलाया होगा परंतु किसी का रोज़गार समाप्त करने का भरपूर प्रयास किया। आगे उन्होंने कहा कि दुर्भावना से ग्रस्त विधायक के इस मंशा पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को गंभीरता से विचार करना चाहिए। वजीरगंज विधायक की ऐसी करतूत है। जिससे वजीरगंज विधानसभावासियों के भरोसा टूटा है। जो सकारात्मकता से भटका हुआ मुद्दा प्रतीत होती है। सरकारी जनहितकारी मुद्दे को सदन में नहीं उठाना विधायक के घोर लापरवाही का द्योतक है।
![]() |
| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार |
विदित हो वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र विकास के कार्यों से वंचित है। जिसकी मुद्दा विधायक ने गौण रखी और भावना में बह कर ईंट उद्योग के मामले को सदन में उठाया। सुशासन की सरकार में वजीरगंज को विकसित करने की बात सदन में करने के वजय ईंट- भठ्ठे की बात की। जगजाहिर है कि वजीरगंज विकास से महरूम है। उस पर विधायक ने सदन को ध्यान आकृष्ट नहीं कराया। जो चिंताजनक चिंताजनक है। इससे क्षेत्र में बिहार सरकार की और खास कर विकास पुरुष नीतीश कुमार सहित NDA सरकार की छवि धूमिल हुई है।
![]() |
| गया डीएम का पत्र |
इसी कड़ी में भाजपा नेता श्री मोहन ने आगे कहा कि जिससे उनकी मानसिकता पर प्रश्न चिन्ह खड़ी होती है। क्योंकि विधायक ने वजीरगंज के चहुंमुखी विकास के लिए बिहार विधानसभा में मुद्दे नहीं उठाए। जिससे वजीरगंज विधानसभा क्षेत्रवासियों के विकासात्मक सपनों पर ठेस पहुँची है। इससे साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन से भटक चुकी है दबंग विधायक श्री सिंह की मंशा।
प्रस्तुति : अंज न्यूज़ मीडिया ➖Presentation : AnjNewsMedia




