अहिंसा-करुणा विश्व की जरूरत : बौद्धधर्मगुरू दलाईलामा

तिब्बती बौद्धधर्मगुरु दलाईलामा का ज्ञानभूमि आध्यात्मिक यात्रा
Advertisement

गया : बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा ने अपने संबोधन में कहा अहिंसा- करुणा विश्व की जरूरत है। तिब्बती बौद्धधर्मगुरु दलाई लामा ने आध्यात्मिक यात्रा पर बोधगया पहुँचे धर्मगुरू ने कहा सच्चाई की ताकत बंदूक की ताकत से मजबूत होती है।
अहिंसा-करुणा विश्व की जरूरत : बौद्धधर्मगुरू दलाईलामा, AnjNewsMedia
तिब्बती बौद्धधर्मगुरू दलाईलामा : बुद्ध ज्ञानभूमि 
 इसी क्रम में आगे उन्होंने कहा मेरे पास सच्चाई की ताकत है। चीन कम्युनिष्टों के पास बंदूकों की ताकत है। रेस में सच्चाई की ताकत को कामयाबी मिलती है। जिससे बंदूक की ताकत मात खा जाती है।
इससे पूर्व धर्मगुरू दलाईलामा ने महाबोधि मंदिर में पूरी भक्तिभाव के साथ प्रभु बुद्ध के पूजा- अर्चना किये। उन्होंने विश्व में शांति की कामना किये।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरू दलाईलामा बोधगया स्थित तिब्बती बौद्ध मंदिर में प्रवास पर हैं। इस बीच उनका कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होना है। जिसकी पूरी तैयारी की गई है। विदित हो प्रभु बौद्ध के ज्ञानभूमि पर 14 दिनों के आध्यात्मिक प्रवास पर पहुँचे हैं। ज्ञानभूमि पर विशेष धार्मिक वातावरण का चहल- पहल है। भक्तिमय वातावरण में बुद्धम्, शरणम्, गच्छामि की गूँज गुंजायमान है। बौद्धधर्मावलंवियों में खासा उल्लास है।

रिपोर्ट  : अशोक कुमार अंज, लेखक- फिल्मी पत्रकारबाबू 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!