*कजूर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवान भरोसे*
Advertisement
गया : जिले के मोहड़ा प्रखंड के कजूर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवान भरोसे है। स्थिति ऐसी, कजूर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक नहीं हैं। यूँ कहें, इलाके के मरीज़ों का चिकित्सा राम भरोसे है। बस ! कहने भर का है स्वास्थ्य केन्द्र। आशा बहनों के भरोसे चल रहा कजूर स्वास्थ्य केन्द्र। जिससे मरीज़ों तथा ग्रामीणों में नाराज़गी है। उस केन्द्र में मरीज़ों को चिकित्सा की सुविधा ठीक तरीक़े से नहीं मिल पा रहा है। बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों का जो स्वप्न था, वह लचर व्यवस्था का शिकार बना है। स्वास्थ्य सेवा सत- प्रतिशत धरातल पर नहीं दिख रहा। सुदूरवर्ती इलाके के लोगों के स्वास्थ्य चिकित्सा का यह हाल है। फ़िलवक्त, यह केन्द्र सिर्फ दिखावटी और लापरवाही का प्रतीत बना है। ना जानूँ, कब यहाँ की तस्वीर बदलेगी।- AnjNewsMedia