गया जीप अध्यक्ष पद पर पुन: बहाल हुईं करूणा


आयोग तथा न्यायालय की हरी झंडी मिलने के उपरांत पुन: जीप अध्यक्ष करूणा ने सँभाली कमान
Advertisement
गया का होगा विकास : करूणा
बागडोर हाथो में मिलते हीं पार्षदों के चेहरे पर लौटी मुस्कान 
गया जीप अध्यक्ष पद पर पुन: बहाल हुईं करूणा, AnjNewsMedia
जीप अध्यक्ष पद पर पुन: बहाल हुईं करूणा देवी
 ताजपोशी उपरांत गर्मजोशी के साथ स्वागत करते पार्षद

गया : बिहार राज्य निर्वाचन आयोग तथा न्यायालय से हरी झंडी मिलने के उपरांत  करूणा देवी ने गया जिला परिषद अध्यक्ष पद का आज पुन: सँभालीं कमान। कार्यभार संभालते हुए अध्यक्ष करूणा ने कहा हमें इंसाफ़ मिला, अब गया का होगा विकास। यह ऐतिहासिक जीत है। उनके खेमे में हर्षोल्लास का माहौल है। पार्षदों ने कहा आज ऐतिहासिक दिवस है। यह सच्चाई की जीत है। जो होली, दीपावली तथा दशहरा पर्व सा है। गया जिले को उत्थान कर सँवार- सजाया जाएगा। हम सब मिलकर विकास की गाथा रचेंगे। शुभचिंतकों ने अध्यक्ष करूणा को बधाई तथा शुभकामनाएँ दी। उनके सरकारी आवास पर चहल- पहल की रौनक लौट आई है। अध्यक्ष पद की ताजपोशी उपरांत पार्षदों ने गर्मजोशी के साथ अध्यक्ष करूणा का स्वागत- अभिनंदन किये।- एएन मीडिया प्रस्तुति*

0 thoughts on “गया जीप अध्यक्ष पद पर पुन: बहाल हुईं करूणा”

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!