गया न्यूज | DM- SSP | Today न्यूज | (Gaya मुहर्रम 2022) | online news sites | AnjNewsMedia News: Live News in Hindi

शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं मुहर्रम : डीएम- एसएसपी



गया न्यूज | DM- SSP | Today न्यूज | (Gaya मुहर्रम 2022) | online news sites | AnjNewsMedia News: Live News in Hindi
मुहर्रम की तैयारी की समीक्षा करते डीएम त्याग
एसएसपी कौर एवं नगर आयुक्त अभिलाषा

गया : जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने तथा विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए सम्मानित सदस्यों से उनके क्षेत्र में की जा रही तैयारियों के संबंध में अवगत हुए।

Pls Watch The Link- Click Here :- Muharram Alert in Gaya- Dm-Ssp | GAYA ALERT | Tajiya2022 | Alert in Muharram | UpdatesReportWithAnj

डीएम त्यागराजन ने कहा कि जिस तरह रामनवमी के त्योहार में विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था संधारण किया गया था, उसी प्रकार मुहर्रम पर्व में भी संधारित कराया जाएगा।

किसी भी स्थिति में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा डीजे पर पूर्णता पाबंदी रखी गई है इसके लिए सभी थानाध्यक्ष अपने एरिया के डीजे संचालकों के साथ बैठक कर ली गयी है।

मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को ध्यान में रखते हुए सभी थाना रूट वेरीफाई कर ली गयी है और उसी रास्ते से ही जुलूस निकाला जाएगा।

उन्होंने शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों को कहा कि अपने क्षेत्र के ताजिया के ऊंचाई को भी आकलन कर लें ताकि रास्ते में बिजली तार या अन्य चीजों से टच न हो सके।

उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि मुहर्रम पर्व को देखते हुए संवेदनशील अतिसंवेदनशील रास्तों को चिन्हित किया गया है वहां पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रखी जाएगी आप सभी सम्मानित व्यक्तियों से अनुरोध है कि अपने अपने क्षेत्र में स्वयं उपस्थिति रखते हुए मोहर्रम के जुलूस को शांति माहौल में पार करवाएं।

उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या होने पर त्वरित गति से जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0631 2222253/59 पर संपर्क करते हुए  जानकारी उपलब्ध करवाए इसके साथ ही वरीय अधिकारियों को भी सूचित करें ताकि विधि व्यवस्था को कायम रखा जा सके।

डीएम त्याग ने नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिया कि कर्बला जाने के रास्ते तथा कर्बला में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था आवश्यकतानुसार सीसीटीवी अधिष्ठापन, पेयजल की व्यवस्था, साफ- सफाई का मुकम्मल व्यवस्था तथा मोबाइल टॉयलेट भी लगवाएं। 

एसएसपी कौर ने कहा कि हुड़दंग करने वालों से निपटा जाएगा। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वाले को चिन्हित करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

पूर्व वर्षों के लाइसेंस धारी को ही इस वर्ष लाइसेंस निर्गत किया जा रहा है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के एक भी जुलूस ना निकले इसे सभी थाना अध्यक्ष सुनिश्चित करावें।

उन्होंने कहा कि विभिन्न थानों तथा अनुमंडल पदाधिकारी के प्रस्ताव पर प्राप्त संस्थानों की सूची के आलोक में वीडियो ग्राफर, ड्रोन, वॉच टावर  इत्यादि  लगवाया जा रहा है।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है तथा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए लगातार पेट्रोलिंग करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक घटना की संभावना के आलोक में अपने क्षेत्र में धारा 107 के अधीन निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

डीएम त्याग एवं एसएसपी कौर ने मुहर्रम पर्व के मौके पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अच्छे माहौल तथा आपसी भाईचारा के रूप में यह पर्व को मनाएं। जिला प्रशासन द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई है। 

इसके उपरांत बारी-बारी से शांति समिति के सम्मानित सदस्यों से अपने- अपने क्षेत्र में मोहर्रम की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया तथा प्राप्त सुझाव के आलोक में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए हैं।


– Anj News Media Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!