गया में गाँधी जयंती की धूम

केंद्रीय कारा में गांधी जयंती
Advertisement

गया : केंद्रीय कारा, गया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती समारोह का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। कैदियों द्वारा पूर्वाह्न में प्रभात फेरी निकाली गयी।

गया में गाँधी जयंती की धूम, AnjNewsMedia
गया केन्द्रीय जेल में मना गाँधी जयंती, डीएम अभिषेक सिंह ने की शिरकत

जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु पदाधिकारी सुमात्रा रजक, सहायक समाहर्त्ता कथावते मयूर अशोक, केंद्रीय कारा के अधीक्षक एवं श्री सच्चिदानंद प्रेमी ने सहयोग किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर सभी अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया गया।
इस अवसर पर कैदियों ने करा की सफाई की, योगा, खेल, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह के कर कमलों से कैदियों को गांधी जी रचित पुस्तक ‘हिंद स्वराज’ उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर बिहार राज्य से 26 कैदियों को रिहा करने के विधि विभाग,बिहार के संकल्प सं0 7789/जे दिनांक 18.09.2018 के आलोक में केंद्रीय कारा,गया से एक कैदी को छोड़ा गया। कैदी सोनू, पिता मोहम्मद सईद, पता- कोतवाली, गया को अच्छे आचरण के लिए विशेष माफी देकर जेल से रिहा किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र के आदेश के आलोक में केंद्रीय कारा, गया में साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ‘एक था मोहन’ और ‘अक्षर की डोर’ पुस्तक को कैदियों के समूह बनाकर पढ़ाया जा रहा है जिसमें कैदी रामानुज द्विवेदी, नागेश्वर यादव, बिंदेश्वर यादव, पिंटू शर्मा इत्यादि शिक्षक का कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 300 कैदियों को शिक्षित किया जाना है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय कारा में बैग एवं गुलदस्ता बनाने का भी प्रहशिक्षण दिया जा रहा है। गया जेल को इग्नू का अध्ययन केंद्र बनाया गया है जिसके अंतर्गत 180 कैदी पंजीकृत हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अंतर्गत अनेक कैदियों का दशम वर्ग में एडमिशन कराया जा रहा है। कैदियों को कानूनी सहायता हेतु न्यायालय द्वारा दो कैदी विधि वालंटियर एवं 3 पैनल अधिवक्ता प्रतिनियुक्त हैं। केंद्रीय कारा में कैदी सुधार कार्य लगातार चलाया जा रहा है।

गांधी स्मारक पर माल्यार्पण
गांधी मंडप में सर्वधर्म प्रार्थना

गया : गांधी जयंती के अवसर पर श्री असंगबा चुबा आओ, आयुक्त मगध प्रमंडल गया द्वारा गांधी मैदान अवस्थित गांधी स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री पारसनाथ, जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा, नगर आयुक्त नगर निगम श्री सावन कुमार, अपर समाहर्त्ता श्री राजकुमार सिन्हा,उप विकास आयुक्त श्री किशोरी चौधरी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री गणेश झा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री आर एन चौधरी सहित तमाम पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया।

गया में गाँधी जयंती की धूम, AnjNewsMedia
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल कमिश्नर, डीएम, एसएसपी व गणमान्य लोग

इस अवसर पर गांधी मंडप में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन धर्म की ओर से श्री गोपाल कृष्ण झा ने वेद पाठ किया। इस्लाम धर्म की ओर से मौलाना फतेहतुल्ला ने कुरान की आयतें पढ़ी। ईसाई धर्म की ओर से श्री संतोष कुमार ने बाइबिल का पाठ किया। सिख धर्म की ओर से श्री भगवान सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया एवं बौद्ध धर्म की ओर से बौद्ध भिक्षुगण ने बौद्ध मंत्रों का मंत्रोचार किया।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में आयुक्त मगध प्रमंडल, पुलिस महा निरीक्षक, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, महापौर नगर निगम, उप महापौर नगर निगम, नगर आयुक्त नगर निगम, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जिला भू अर्जन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सहित तमाम पदाधिकारी, श्री शिव बचन सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष मोहम्मद एलेग्जेंडर खान, श्री बृजनंदन पाठक, कमांडर उर्फ अरशद परवेज, श्री शशि कुमार शिशु, डॉक्टर फरासत हुसैन, जिला ओलंपिक संघ के सचिव मोती करीमी, वार्ड पार्षद संतोष सिंह सहित तमाम समाजसेवी गण उपस्थित थे।
उप निदेशक जन संपर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
इसके उपरांत गया समाहरणालय अवस्थित गांधी जी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता, उप निदेशक जनसंपर्क सहित तमाम पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!