गया में डीडी न्यूज टटोला जनमत

 गयावासियों को गया का विकास नहीं होने का मलाल

Advertisement

गया : चुनावी हवा को टटोलने गया पहुँचे डीडी न्यूज की टीम। गया में डीडी न्यूज का आयोजित किया गया जनमत कार्यक्रम। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। 

जनमत कार्यक्रम के तहत चुनाव पर चर्चा हुई। जिसमें नेताओं सहित जनता से सीधा संवाद हुआ। गया का विकास नहीं होने का मलाल भी संवाद-ए-चर्चा में सामने आया। 

गया का समूचित विकास नहीं होने पर गर्मागर्म बहस हुई। नेताओं एवं जनता मालिकों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर चला। विकास के मुद्दे पर जनता ने नेताओं को घेरा। शिक्षा, बेरोज़गारी, पलायन, विकास से उपेक्षित गया शहर के तमाम मसले पर जनता ने एनडीए, महागठबंधन तथा मंचस्थ अन्य नेताओं से जनता मालिक सवाल पर सवाल दागते रहे, नेतागण जबाव देते चर्चा को आगे बढ़ाते रहे। गया शहरी विकास पर गर्मागर्मा बहस हुई। 

गया शहरी विधानसभा क्षेत्र के उत्थान पर भाजपाई प्रतिनिधि को सवालों से घेरा तो उनकी बोलती बंद हो गई। सवालों के जबाव में नेतागण झुंझलाते रहे। जनता में साफ तौर पर नाराजगी दिखी। जनता मालिकों ने कहा डबल इंजन की सरकार गया के विकास को मुख्यधारा में नहीं जोड़ा है। जिसके वजह से गया का विकास, समूचित विकास से वंचित है हीं, उपेक्षित भी। गया का जनमत रोचक रहा ही, आकर्षक भी। 

गया का चुनावी पारा गया है। 10 विधानसभा क्षेत्र है। जनता मालिक विकास के मुद्दे पर 15 साल के नीतीश सरकार के शासन काल का जबाव माँगते दिखे। लालू- राबड़ी के 15 साल के शासन काल को जनता अभी भूले नहीं हैं। उनके ज़ेहन में आज भी वह अपराध का दौर घुमड़ता है। 

डीडी न्यूज का जनमत कार्यक्रम पूरे बिहार में चल पड़ी है।

जनमत का मूड गर्म है, परंतु देखना है आगे होता क्या है। आख़िर में गया की समीकरण क्या होगा। वह देखने लायक़ होगा।

गया में रिकॉर्ड जनमत’ कार्यक्रम का प्रसारण 17 अक्टूबर को रात 10 से 11 बजे तक डीडी न्यूज़ पर प्रसारित किया जाएगा। अवश्य देखें। इस तरह डीडी न्यूज द्वारा टटोला गया, बिहार के गया जिले का जनमत। 

बिहार के गया जिले में डीडी न्यूज का जनमत कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन के लिए दूरदर्शन की पूरी टीम को भर खचिया बधाई तथा अनंतो शुभकामनाएँ।

दूरदर्शन के मुख्य एंकर अशोक श्रीवास्तव ने अपनी शानदार एंकरिंग से जनमत को जानदार बना दी। जनमत में साथ रहे प्रोड्यूसर जयकृत सिंह चौहान, राजा कुमार, वर्ल्ड रिकार्डी जर्नलिस्ट अशोक कुमार अंज सह डीडी न्यूज, गया का स्ट्रिंगर।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!