गया में धूमधाम से मना पृथ्वी दिवस

 वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन आयुक्त, मगध प्रमंडल असंगवा चुबा आओ  ने दीप प्रज्वलित कर किया 
Advertisement

गया : बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर गया जिले के ज़िला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सरकार के 2.51 करोड़ वृक्ष लगाने के उद्देश्य से संपूर्ण जिले में वृक्षारोपण कर जिला वासियों को वृक्ष लगाने, पर्यावरण को संरक्षित करने एवं जल संचय करने का संदेश दिया गया।

गया में धूमधाम से मना पृथ्वी दिवस, AnjNewsMedia
धूमधाम से मना पृथ्वी दिवस

जिला मुख्यालय में वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कार्यक्रम का उद्घाटन आयुक्त, मगध प्रमंडल गया श्री असंगवा चुबा आओ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश राठी, जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह, वन संरक्षक श्री एस चंद्रशेखर, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा, नगर आयुक्त गया नगर निगम श्री सावन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आयुक्त, मगध प्रमंडल गया ने प्रमंडल के समस्त लोगों से अपील किया कि वे पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृति के संतुलन हेतु अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगावे। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार का 2.51 करोड़ वृक्ष लगाने के लक्ष्य से अधिक उपलब्धि मिली है, जिससे लोगों के बीच में संदेश जा रहा है कि सरकार एवं इसके क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा वृक्षारोपण कार्य को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना पेड़ जीवन की कल्पना संभव नहीं है, क्योंकि सांस लेने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण बिहार में मगध प्रमंडल क्षेत्र द्वारा 103% उपलब्धि प्राप्त किया गया है। मगध प्रमंडल क्षेत्र बिहार के लिए ऑक्सीजन टैंक के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने वृक्षारोपण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संबंध में जीविका दीदी द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है। वृक्ष लगाने एवं वृक्ष की रक्षा करने हेतु अपने परिवार के सदस्य की तरह पेड़ की देखभाल करें। उन्होंने इस कार्य हेतु जिले के महिलाओं, जीविका दीदियों, स्वयं सेवी संस्थाओं को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि पृथ्वी दिवस के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा 2.51 करोड़ के लक्ष्य के मुहिम /अभियान के समापन दिवस पर हम सब एकत्रित हैं। उन्होंने कहा कि जिले में जीविका सहित वन विभाग एवं अन्य लोगों/ संगठन जिन्होंने इस मुहिम में उल्लेखनीय कार्य किया है उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बताया कि 2 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इस क्षेत्र का भ्रमण किया गया तो पाया गया कि पहाड़ी क्षेत्र में जहां गर्मी अधिक पड़ रही है वहां पाया कि वृक्ष कम होने से लोगों की मृत्यु भी हो सकती है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने जल-जीवन-हरियाली इसी परिपेक्ष्य में प्रारंभ किया है। गया जिले में इस अभियान को जन अभियान बनाया गया है, जिसमें लोगों के सभी वर्गों की सहभागिता शामिल है। मिशन 2.51 करोड़ अभियान में गया जिला को वृक्षारोपण के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष 37 लाख प्लांटेशन किया जा रहा है, जिसमें मनरेगा के द्वारा 13 लाख, जीविका 4 से 5 लाख, अर्धसैनिक बलों द्वारा 50 हजार, शिक्षा विभाग द्वारा 1 लाख, विभिन्न विभाग/ विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय/ संगठन द्वारा लगभग 1.5 लाख सहित सड़कों के किनारे, नदियों, तालाबों, पोखर के किनारे भी वृक्ष लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच अब पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संदेश पहुंच रहा है। लोग विशेष अवसरों यथा जन्मदिन, विवाह के अवसर पर वृक्ष लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली का परिणाम हमारे सामने है पिछले वर्ष जल संकट के कारण 81 पानी टैंकर ज़िले के विभिन्न जगहों में भेजने पड़े थे जबकि इस वर्ष एक भी पानी टैंकर भेजना नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि भूगर्भ जल स्तर मई माह में 17 फीट की वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि पेड़ लगाना एवं इसकी रक्षा करना हमारी जवाबदेही है। साथ ही जो हमारे जल स्रोत यथा पोखर, तालाब, कुआं, पाइन हम विकसित कर रहे हैं, उसकी रक्षा भी हम स्वयं करें तभी हमारा पर्यावरण, हमारी पृथ्वी संरक्षित होगी और हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा।

इस अवसर पर वन संरक्षक, श्री एस चंद्रशेखर ने कहा कि वर्ष 2011 में हरियाली मिशन का आयोजन प्रारंभ किया गया था। राज्य सरकार द्वारा जल जीवन हरियाली मिशन के तहत 2.51 करोड़ का लक्ष्य जनभागीदारी के द्वारा ही प्राप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न एनजीओ, एनसीसी, एनटीपीसी, मनरेगा, जीविका दीदी, जिला प्रशासन एवं वन संरक्षण समिति के सहयोग के कारण मगध प्रमंडल क्षेत्र में 6304000 पौधा लगाने की उपलब्धि प्राप्त की गई है। गया वन प्रमंडल द्वारा 103% की उपलब्धि प्राप्त किया गया है। वन रोपण/ पौधारोपण को हमें अपने जीवन शैली में अपनाना अनिवार्य है।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि आम जनों के बीच वृक्ष लगाने तथा इसकी रक्षा करने का संदेश जाना आवश्यक है। हमें अपने जीवन शैली में परिवर्तन करना होगा ताकि वनों को, पर्यावरण को और जीव जंतु को संरक्षण मिल सके।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के आयोजन में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया गया कि वर्ष 2024 तक 17% वन क्षेत्र लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने नगर वन क्षेत्र बनाने के आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गया वन प्रमंडल द्वारा 37 लाख वृक्ष लगाया गया है।

उद्घाटन सत्र के बाद आयुक्त मगध प्रमंडल, पुलिस महा निरीक्षक मगध क्षेत्र, जिलाधिकारी गया, वन संरक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा गांधी मैदान अवस्थित चर्च परिसर में वृक्ष लगाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में जीविका दीदी, वन संरक्षण समिति सहित एनजीओ उपस्थित थे तथा उनके द्वारा भी वृक्ष लगाया गया।

-AnjNewsMedia-

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!