गया में धूमधाम से मना राष्ट्रीय प्रेस दिवस


लोकतंत्र में मीडिया का महत्वपूर्ण स्थान : डीएम
राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन

गया  : राष्ट्रीय प्रेस दिवस, 2019 के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी, गया अभिषेक सिंह द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, उप निदेशक, जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

गया में धूमधाम से मना राष्ट्रीय प्रेस दिवस, AnjNewsMedia, National Press Day, DM Gaya
प्रेस डे पर डीपीआरओ ने डीएम अभिषेक सिंह को गुलाब का फूल भेंट की

गया में धूमधाम से मना राष्ट्रीय प्रेस दिवस, AnjNewsMedia, National Press Day, DM Gaya
राष्ट्रीय प्रेस डे पर डीएम अभिषेक सिंह
ने डीडी न्यूज पत्रकार अशोक कुमार अंज को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किये
तथा शुभकामनाएँ दी

इस अवसर पर सभी पत्रकारों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और इसे चौथा स्तंभ कहा जाता है। कभी किसी ने नहीं सोचा था कि मीडिया का इतना महत्त्व बढ़ जाएगा। आज मीडिया के बिना प्रशासन नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि यह देश कई फेज से गुजरा है। पुराने समय में नेशनल मीडिया का महत्व था। इमरजेंसी के समय मीडिया का महत्व राज्य में देखा गया। इसने देश के शासन प्रणाली को प्रभावित किया। जे०पी० मूवमेंट के समय मीडिया ने उसे नेशनल मूवमेंट बना दिया। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आया जिसके कारण हम विश्व से जुड़ गये। उस दौर में संवाददाताओं को रिकॉर्डिंग कर कैसेट के माध्यम से न्यूज़ भेजना पड़ता था। इंटरनेट के आ जाने से अब ऐप्प के माध्यम से तत्काल न्यूज़ भेजा जा रहा है और इस रेस में संवाददाताओं को 24 घंटे अपने आप को तैयार रखना पड़ता है। इसके अतिरिक्त विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए उसके सामने एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि ऐसा भी देखा गया है कि कुछ चैनल सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में आधारहीन समाचार दे
देते हैं। जबकि आज के दौर में भी अनेक मीडिया हाउस हैं, जो अपनी विश्वसनीयता बनाए रखा है। समय के साथ लोगों के बीच समाचार की भूख बढ़ी है। आज सोशल मीडिया के माध्यम से यह पूरा भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित समाचार पर कमेंट भी प्राप्त होते हैं इस प्रकार लोगों का फिडबैक भी मिल जाता है। कई देशों में मीडिया को पूरी छूट नहीं मिली हुई है,जबकि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में मीडिया को पूरी तरह छूट मिली हुई है। भारत में भी मीडिया को स्वतंत्र रूप से कार्य करने की छूट मिली हुई है। आज लोगों तक मीडिया की पहुंच सबसे ज्यादा है। अवधारणा बनाने में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है भारत में, और आज जब एक मेधावी छात्रा ने जर्नलिस्ट बनने की इच्छा जाहिर की तो इससे मीडिया के महत्व का भी पता चलता है। उन्हें सभी संवाददाताओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं की। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक, जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर ज़िले के सभी पत्रकार उपस्तिथ थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!