गया | DM | न्यूज Today | [Pitru Paksha 2022] – Shradh Paksha2022 – (पितृपक्ष मेला का आयोजन 09 सितंबर-2022) | online news sites | AnjNewsMedia

डीएम त्यागराजन ने किया रामशिला एवं प्रेतशिला वेदी स्थल का निरीक्षण

गया : जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा पितृपक्ष मेला 2022 के सफल आयोजन हेतु की जा रही तैयारी को लेकर रामशिला एवं प्रेतशिला वेदी स्थल का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

गया | DM | न्यूज Today | [Pitru Paksha 2022] - Shradh Paksha2022 - (पितृपक्ष मेला का आयोजन 09 सितंबर-2022) | online news sites | AnjNewsMedia
रामशिला एवं प्रेतशिला वेदी स्थल का
डीएम ने किया निरीक्षण

डीएम त्यागराजन ने कहा कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला का आयोजन 09 सितंबर से 25 सितंबर तक निर्धारित है। उक्त पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लें।

रामशिला वेदी के निरीक्षण के दौरान डीएम त्याग ने सरोवर के गंदे पानी को देखते हुए नगर निगम को निर्देश दिया कि तालाब के गंदगी को जाल के माध्यम से छांनते हुए साफ करवाएं साथ ही उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को सरोवर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने का निर्देश दिया ताकि गंदे पानी आसानी से निकल सके।

Pls Watch The Link- Click Here :- Gaya DM inspected the Pindvedis| Pitru Paksha 2022 | Shradh Paksha 2022 | Pitru Paksha2022 | Updates

उन्होंने कहा कि बोरिंग के माध्यम से शुद्ध पानी तालाब में डालने का कार्य करें। श्रद्धालुओं को असुविधा के लिए सरोवर के चारों ओर लोहे की रेलिंग को मरम्मत करा दें ताकि किसी प्रकार का कोई हताहत ना हो। उन्होंने जिला आपदा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि रामशिला सरोवर में नाव सहित एसडीआरएफ की टीम प्रतिनियुक्त रहे।

गया | DM | न्यूज Today | [Pitru Paksha 2022] - Shradh Paksha2022 - (पितृपक्ष मेला का आयोजन 09 सितंबर-2022) | online news sites | AnjNewsMedia
 गया के पिंडदान वेदी स्थलों का डीएम ने लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गया नगर निगम द्वारा बताया गया कि मेला क्षेत्र के कुल 8 तालाब ऐसे हैं जहां पिंडदान तर्पण हेतु अधिक संख्या में आते हैं उन सभी तालाबों में एसडीआरएफ टीम तथा पर्याप्त संख्या में गोताखोर की प्रतिनियुक्ति रखी जा रही है। सभी तालाब के चारों ओर बैरिकेडिंग करने का भी कार्य किया जा रहा है।

रामशिला वेदी चढ़ने वाले चिड़ियों के समीप टूटे-फूटे टाइल्स तथा नाले के ढक्कन को मरम्मत करवाने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही पेयजल हेतु प्याऊ तथा पर्याप्त संख्या में शौचालय निर्माण तेजी से करवाने हेतु निर्देश दिए।

गया | DM | न्यूज Today | [Pitru Paksha 2022] - Shradh Paksha2022 - (पितृपक्ष मेला का आयोजन 09 सितंबर-2022) | online news sites | AnjNewsMedia

प्रेतशिला निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुरोहित द्वारा बताया गया कि प्रेतशिला में पानी की अत्यधिक समस्या है जिसे ध्यान में रखते हुए पीएचईडी विभाग द्वारा किसान कॉलेज में बोरिंग का कार्य पूर्ण किया गया है।

गया | DM | न्यूज Today | [Pitru Paksha 2022] - Shradh Paksha2022 - (पितृपक्ष मेला का आयोजन 09 सितंबर-2022) | online news sites | AnjNewsMedia 

कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ने बताया कि प्रेतशिला में पूर्व में 11 टॉयलेट बनाए गए हैं इसके साथ ही 10 अतिरिक्त टॉयलेट का निर्माण कराया जा रहा है साथ ही स्नानागार के चारों ओर अस्थाई घेरा देने का कार्य किया जा रहा है। 

गया | DM | न्यूज Today | [Pitru Paksha 2022] - Shradh Paksha2022 - (पितृपक्ष मेला का आयोजन 09 सितंबर-2022) | online news sites | AnjNewsMedia
पिंडदान वेदी स्थलों का डीएम ने किया गहन मुआयना
उनके साथ है गया नगर निगम के आयुक्त अभिलाषा शर्मा 

 

जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि प्रेतशिला वेदी के समीप यदि कहीं रास्ता अतिक्रमण है तो उसे अतिक्रमण वाद चलाते हुए अतिक्रमण मुक्त करावें।

गया | DM | न्यूज Today | [Pitru Paksha 2022] - Shradh Paksha2022 - (पितृपक्ष मेला का आयोजन 09 सितंबर-2022) | online news sites | AnjNewsMedia 

उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि रामशिला, प्रेतशिला तथा अन्य महत्वपूर्ण वेदियों के समीप रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था रखें।

गया | DM | न्यूज Today | [Pitru Paksha 2022] - Shradh Paksha2022 - (पितृपक्ष मेला का आयोजन 09 सितंबर-2022) | online news sites | AnjNewsMedia
अंज न्यूज़ मीडिया प्रस्तुति

निरीक्षण के पश्चात जिला पदाधिकारी ने जिला आपदा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला अवधि तीर्थ यात्रियों संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त एसडीआरएफ की टीम को प्रतिनियुक्ति हेतु विभाग को पत्र प्रेषित करें।

गया | DM | न्यूज Today | [Pitru Paksha 2022] - Shradh Paksha2022 - (पितृपक्ष मेला का आयोजन 09 सितंबर-2022) | online news sites | AnjNewsMedia

कार्यपालक अभियंता मोड़ को एवं कार्यपालक अभियंता आरसीटी को निर्देश दिया कि मुहर्रम पर्व एवं पितृपक्ष मेला को ध्यान में रखते हुए कांटे के सड़कों को रिस्टोर करते हुए तेजी से सड़क निर्माण कार्य करवाएं ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

डीएम त्याग ने कहा कि अधिकांश यात्री पैदल ही मेला क्षेत्र घूमते हैं इसे ध्यान में रखते हुए तेजी से सड़कों को रिस्टोर करावें।


– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!