गया | DM- SSP | न्यूज Today | [Tajiya2022] – (मुहर्रम पर्व2022) – online news sites | AnjNewsMedia

शांति-सौहार्द के वातावरण में मनाएं मुहर्रम : डीएम- एसएसपी 

ज़िले में प्रशासनिक विधि व्यवस्था की तैयारी जोरों पर 
Advertisement

मुहर्रम पर सख्त- चौकस जिला प्रशासन

गया | DM- SSP | न्यूज Today2022 | [Tajiya2022] - (मुहर्रम पर्व2022) - online news sites | AnjNewsMedia
डीएम- त्याग एवं एसएसपी कौर ने किया ऐलान ! 
मुहर्रम पर्व को शांतिमय- भाईचारे के माहौल में मनाएं

गया : जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने तथा विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

गया | DM- SSP | न्यूज Today2022 | [Tajiya2022] - (मुहर्रम पर्व2022) - online news sites | AnjNewsMedia
डीजे बजाने पर लगाई गई प्रतिबंध 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष मोहर्रम पर्व 9 अगस्त 2022 को मनाया जा रहा है। गया शहरी क्षेत्र से लगभग 150 ताजिया निकलने की संभावना है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिस तरह रामनवमी के त्योहार में विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था संधारण में एस ओ पी पालन किया गया था, उसी प्रकार मुहर्रम पर्व में भी एस ओ पी का पूरी तरह पालन करावें। किसी भी स्थिति में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। डीजे पर पूर्णतः पाबंदी रखी गई है। इसके लिए सभी थानाध्यक्ष डीजे संचालकों के साथ बैठक करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही कर लें। 

मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को ध्यान में रखते हुए सभी थाना रूट सत्यापन कर ले ताकि उसी रास्ते से ही जुलूस निकाला जा सके।

गया | DM- SSP | न्यूज Today2022 | [Tajiya2022] - (मुहर्रम पर्व2022) - online news sites | AnjNewsMedia
अंज न्यूज़ मीडिया प्रस्तुति

इसके साथ ही ताजिया

के ऊंचाई को भी आकलन कर लें ताकि रास्ते में बिजली तार या अन्य चीजों से टच न हो सके। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र के अति संवेदनशील तथा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए लगातार आसूचनाओं का संग्रहण करें तथा फ्लैग मार्च करते रहे।

उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर ले।

उन्होंने कहा कि यदि कहीं सीसीए की आवश्यकता है तो उसका प्रस्ताव भेजे ताकि सीसीए के विरूद्ध बाउंड डाउन तथा निरोधात्मक कार्रवाई किया जा सके।

गया | DM- SSP | न्यूज Today2022 | [Tajiya2022] - (मुहर्रम पर्व2022) - online news sites | AnjNewsMedia
गया नगर निगम के उप- नगर आयुक्त को दी टीप्स

जिला पदाधिकारी ने

गया नगर निगम के उप- नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि कर्बला जाने के रास्ते तथा कर्बला में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था आवश्यकतानुसार सीसीटीवी अधिष्ठापन पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई का मुकम्मल व्यवस्था तथा मोबाइल टॉयलेट लगवाना सुनिश्चित करें।

गया | DM- SSP | न्यूज Today2022 | [Tajiya2022] - (मुहर्रम पर्व2022) - online news sites | AnjNewsMedia
धारा 107 के अधीन निरोधात्मक कार्रवाई में लाएं तेजी 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने

कहा कि पूर्व वर्षों के लाइसेंस धारी को ही इस वर्ष लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। बिना लाइसेंस के एक भी जुलूस ना निकले इसे सभी थाना अध्यक्ष सुनिश्चित करावें।

उन्होंने कहा कि किन- किन स्थानों पर वीडियो ग्राफर की आवश्यकता है, किन स्थानों पर ड्रोन की आवश्यकता है, वॉच टावर की आवश्यकता इत्यादि की सूची अविलंब उपलब्ध करा दें ताकि संबंधित स्थानों पर व्यवस्था मुहैया कराया जा सके।

उन्होंने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि अपने- अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च अच्छी तरह से कर लें तथा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लें

उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक घटना की संभावना के आलोक में अपने क्षेत्र में धारा 107 के अधीन निरोधात्मक कार्रवाई तेजी से करें।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बारी- बारी से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष से अपने- अपने क्षेत्र में मोहर्रम की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।


– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!