गया | Gaya – (गया टॉप हिंदी समाचार) – (जीविका दीदियों ने सुनाईं दर्द भरी सफलता की कहानी) – story of success | कहानी सफलता की, – AnjNewsMedia

बड़ी मुश्किल से जीवन में आया आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव

दीदियों ने हौसला से बनाईं सफलता की राह
Advertisement

जीविका दीदियों ने सुनाईं आपबीती

गया की जीविका की सफलता की कहानी

Success story of Jeevika of Gaya

गया | Gaya - (गया टॉप हिंदी समाचार) - (जीविका दीदियों ने सुनाईं दर्द भरी सफलता की कहानी) - story of success | कहानी सफलता की, - AnjNewsMedia
जीविका द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह से
स्वावलंबी बनीं बहना ! सुनाईं आपबीती 

गया : जम्मू एवं कश्मीर एस आर एल एम की एएमडी श्रीमती मृदु एवं महाराष्ट्र एस आर एल एम के उप-सचिव धनवंत माली ने जीविका द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ का भ्रमण किया एवं त्रि-स्तरीय सामुदायिक संगठन की कार्य प्रणाली को समझा।

गया | Gaya - (गया टॉप हिंदी समाचार) - (जीविका दीदियों ने सुनाईं दर्द भरी सफलता की कहानी) - story of success | कहानी सफलता की, - AnjNewsMedia
जीविका की दीदियों ने सुनाईं दर्दभरी कहानी
संचालित स्वयं सहायता समूह

बोधगया के कुरमावाँ ग्राम पंचायत स्थित गायत्री जीविका महिला स्वयं सहायता समूह का भ्रमण किया गया। वहां जीविका दीदियों ने अधिकारियों का स्वागत किया। जीविका गान भी प्रस्तुत की गई। 

गया | Gaya - (गया टॉप हिंदी समाचार) - (जीविका दीदियों ने सुनाईं दर्द भरी सफलता की कहानी) - story of success | कहानी सफलता की, - AnjNewsMedia
जीविका दीदियों की सुनी दर्दभरी कहानी

फिर जीविका दीदियों ने अपने जीवन मे आए आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव की कहानियां सुनाईं। रेणु देवी ने बताया कि पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। परिवार की जरूरत ठीक से पूरी नहीं हो पाती थी। 2008 में उनके गांव में जीविका स्वयं सहायता समूह बना तो वह उससे जुड़ गई।

गया | Gaya - (गया टॉप हिंदी समाचार) - (जीविका दीदियों ने सुनाईं दर्द भरी सफलता की कहानी) - story of success | कहानी सफलता की, - AnjNewsMedia
अंजन्यूजमीडिया की स्पेशल प्रस्तुति

फिर धीरे- धीरे बचत करना शुरू किया। समूह से ऋण लेकर छोटा- मोटा काम किया। वहीं मैं ने पति की भी सहायता की। इस तरह जीवन में बदलाव आया। 

आज वह टेंट हाउस का काम करती हैं। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि जीविका समूह के कारण ही यह संभव हो पाया। अन्य दीदियों ने भी अपने जीवन की रोचक व दर्दभरी कहानी सुनाईं।

गया | Gaya - (गया टॉप हिंदी समाचार) - (जीविका दीदियों ने सुनाईं दर्द भरी सफलता की कहानी) - story of success | कहानी सफलता की, - AnjNewsMedia
ऐसे आया जीविका दीदियों के जीवन में बदलाव !
स्वयं सहायता समूह की नारी शक्ति

भ्रमण के बाद सभी विकास जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों से मुलाकात की एवं उनके कार्य प्रणाली को समझा। वहां भी उन्हें जीविका दीदियों के जीवन मे आए बदलाव की जानकारियां मिली।

ग्राम संगठन के बाद उन्होंने आदर्श जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की विशेष बैठक में भाग लिया। संकुल संघ की जीविका दीदियों ने स्वागत गान गाकार सभी का अभिनंदन किया।

गया | Gaya - (गया टॉप हिंदी समाचार) - (जीविका दीदियों ने सुनाईं दर्द भरी सफलता की कहानी) - story of success | कहानी सफलता की, - AnjNewsMedia
आत्मनिर्भर बनीं बहना !
जीविका स्वयं सहायता समूह बना सहारा

बैठक में संकुल संघ के चुने हुए पदधारी लीडर दीदियों अध्यक्ष कंचन देवी, सचिव अनिता देवी, कोषाध्यक्ष दीदी एवं जीविका संसाधन सेवियों ने अपने- अपने कार्य के विषय में जानकारी दी।

बैठक में जीविका दीदियों ने अपने जीवन से जुड़ी सफलता की कई कहानियां सुनाईं । उन्होंने संगठन के लाभ के विषय में भी बताईं।

गया | Gaya - (गया टॉप हिंदी समाचार) - (जीविका दीदियों ने सुनाईं दर्द भरी सफलता की कहानी) - story of success | कहानी सफलता की, - AnjNewsMedia
अंजन्यूजमीडिया

दोनों राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने जीविका के त्रि-स्तरीय संरचना को समझने का प्रयास किया। उहोंने जीविका दीदियों के उत्साह की तारीफ करते हुए कहा आप सबों के उत्साह एवं आत्मविश्वाश प्रसन्नता दिलाता है। आप सब ऐसे ही प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें ।

भ्रमण के दौरान प्रबंधक सामुदायिक फाइनेंस प्रवीण झा, प्रबंधक संचार दिनेश कुमार, बीपीएम अमित कौशिक, प्रशिक्षण अधिकारी मधेश्वर यादव एवं शिव शंकर, युवा पेशेवर अंशु, क्षेत्रीय समन्वयक बृजनंदन सहित अन्य उपस्थित थे।


– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!