गया Student ब्रेकिंग | CM Bihar Scheme 2022 | Top Exclusive News | (मुख्यमंत्री बिहार) हिंदी न्यूज | (Breaking Special Report) (Hindi News) ताज़ा ख़बरें | Latest News in Hindi – AnjNewsMedia : Chief Minister Student Incentive Amount (CM छात्र प्रोत्साहन Amount) विद्यार्थियों के लिए ख़ुशख़बरी

लाभकारी मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना

वर्ष 2022 में इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक (मुस्लिम) छात्राओं के लिए खास रिपोर्ट 
Advertisement

प्रोत्साहन तिथि 07 अगस्त 2022

गया : मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनान्तर्गत वर्ष 2022 में इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक (मुस्लिम) छात्राओं को 15,000/- (पन्द्रह हजार) रूपये प्रति छात्रा की दर से प्रोत्साहन राशि दिया जाता है।

गया Student ब्रेकिंग | CM Bihar Scheme 2022 | Top Exclusive News | (मुख्यमंत्री बिहार) हिंदी न्यूज | (Breaking Special Report) (Hindi News) ताज़ा ख़बरें | Latest News in Hindi - AnjNewsMedia : Chief Minister Student Incentive Amount (CM छात्र प्रोत्साहन Amount) विद्यार्थियों के लिए ख़ुशख़बरी
अंज न्यूज़ मीडिया की स्पेशल प्रस्तुति 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की राशि CFMS के माध्यम से सीधे संबंधित छात्रो के बैंक खाते में भेजा जा रहा है, जिसके लिए संबंधित छात्रों का आवश्यक कागजात यथा- बैंक पासबुक (IFSC सहित), अंक प्रमाण पत्र, प्रवेश प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं आवासीय प्रमाण पत्र की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति आवश्यक है।

इस संबंध में गया जिला में कुल 1754 अल्पसंख्यक (मुस्लिम) छात्राओं वर्ष 2022 में इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई है। वर्ष 2022 में इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण केवल अल्पसंख्यक (मुस्लिम) छात्रा अपने विद्यालय/महाविद्यालय में दिनांक- 07.08.2022 तक आवश्यक कागजात यथा – बैंक पासबुक(IFSC सहित), अंक प्रमाण पत्र, प्रवेश प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं आवासीय प्रमाण पत्र की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति जमा करें।

संबंधित विद्यालय के प्राचार्य भी अपने स्तर से छात्राओं से वांछित कागजात प्राप्त कर प्राथमिकता देते हुए निर्धारित तिथि के पहले ही गया जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करें ताकि ससमय छात्राओं के खाते में प्रोत्साहन की राशि भेजा जा सके।


➖ AnjNewsMedia Special Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!