जिले में धूमधाम से मना सद्भावना दिवस

गया : सद्भावना दिवस के अवसर पर पूरे गया जिले में सद्भावना प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया है। जिला स्तर पर प्रतिज्ञा का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

Advertisement

जिले में धूमधाम से मना सद्भावना दिवस, AnjNewsMedia, DM Gaya
धूमधाम से मना सद्भावना दिवस

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाया। सद्भावना प्रतिज्ञा का सार इस प्रकार है:- मैं जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक, एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझा लूंगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे साथ ही जिले के अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय में भी सद्भावना प्रतिज्ञा कार्यक्रम किया गया।

➖@AnjNewsMedia➖

0 thoughts on “जिले में धूमधाम से मना सद्भावना दिवस”

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!