डीएम ने की अशोक वृक्ष का वृक्षारोपण


जिलाधिकारी ने किया अशोक वृक्ष का वृक्षारोपण

डीएम का वृक्षारोपण कार्यक्रम


गया : वात्सल्य शक्ति संस्था द्वारा जिला स्कूल गया के प्रांगण में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को वात्सल्य निर्भया शक्ति परिवार द्वारा पौधा देखकर उनका स्वागत किया।
डीएम ने की अशोक वृक्ष का वृक्षारोपण, anjnewsmedia, DM plantation program
डीएम अभिषेक सिंह को पौधा देखकर किया स्वागत
जिलाधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब बारिश अच्छी खासी हुए करती थी और मॉनसून आने पर 7-7 दिन लगातार वर्षा होती थी खेत भरा रहता था, हमलोग खुशी मनाते थे और सभी किसान इसपर पूर्ण रूप से निर्भर रहते थे। एक समय था कि जब हमलोग कभी नहीं सोचे थे कि पानी खरीद कर पीना पड़ेगा। लेकिन हमलोग देख रहे है आज पानी की भारी समस्या है। गर्मी के दिनों में पानी के संकट को गया वासियों ने झेला है। पहले आज के समय तक धान का रोपण हो जाया करता था। आज 20% से भी कम हुआ है। जब की आज से 10-15 वर्षों पहले ये रोपनी अबतक 50-60% हो जाती थी और 15 अगस्त आते आते रोपनी 100% हो जाती थी। लगातार वृक्षों के काटे जाने के कारण जून माह में अचानक हीट स्ट्रोक से करीबन 50 की संख्या में लोगों की मृत्यु हो गई। इसलिए उन्होंने कार्यक्रम के उपस्थित लोगों से अपील की के हर एक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें ताकि ये समस्या फिर से नहीं हो। जल स्तर में गिरावट एवं लगातार वृक्षों की कटाई के कारण ये समस्याएं हो रही है। उन्होंने कहां की आज जो वृक्ष हमलोग लगाएंगे उसका लाभ हमें 20 साल के बाद दिखेगा। यह किसी सरकार या विभाग द्वारा नहीं किया जा सकता है, यह जन आंदोलन है इसके लिए सभी लोगों में ताल मेल ज़रूरी है। उन्होंने सभी को जल संचय करने का निर्देश दिया। 
डीएम ने की अशोक वृक्ष का वृक्षारोपण, anjnewsmedia, DM plantation program
डीएम अभिषेक सिंह ने लोगों को किये सम्बोधित
उन्होंने सभी बड़े भवनों (सरकारी एवं गैर सरकारी), कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने का निर्देश दिया ताकि भू-गर्भ का जल वापस बहुत गर्भ में चला जाए न की वाष्प बनकर ख़तम हो जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा अगर हम ईमानदारी से करेंगे तो पानी की किल्लत ख़तम हो सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जितने भी जलाशय हैं, जिनका अतिक्रमण ही चुका है, उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराकर सभी जलाशयों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, जिससे पानी संचय किया जा सके। उन्होंने कहा कि जितने भी वृक्ष लगाए जा रहे हैं, उनको संरक्षित करना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि जो संस्था दो हजार से अधिक प्लांटेशन का कार्य करेगा। उसमें वे स्वयं भाग लेंगे। वात्सल्य निर्भया शक्ति संस्थान द्वारा भी दो हजार से अधिक पौधारोपण कराया गया है।
डीएम ने की अशोक वृक्ष का वृक्षारोपण, anjnewsmedia, DM plantation program
डीएम ने किये अशोक वृक्ष का वृक्षारोपण
 जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने अशोक का पौधा लगाकर पौधे में पानी डाले और इसे संरक्षित करने का निर्देश जिला स्कूल के प्राचार्य को दिया। इसके पूर्व वात्सल्य निर्भया शक्ति संस्थान के अधिकारी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम में उपस्थित एवं भाग लेने के जिला प्रशासन की ओर से सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जल, जीवन, हरियाली अभियान मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार द्वारा दिया गया है।
डीएम ने की अशोक वृक्ष का वृक्षारोपण, anjnewsmedia, DM plantation program
डीएम अभिषेक सिंह ने वृक्ष लगाने का दिए टिप्स
एक समय था जब हम लोग को लगता था कि जलवायु परवर्तन एक सिद्धांत है और इसका वाकई असर होगा या नहीं होगा लोग अपने जीवन काल में देख पाएंगे या नहीं देख पाएंगे। कई बार इसकी आलोचनाएं हुई और संदेह प्रकट किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि वृक्ष एक आभूषण है इसे न काटे, न नष्ट करें और ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं ताकि गया हरा-भरा दिख सके।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!