नीतीश सरकार हवाहवाई

सुशासन में रोजगार के लिए भटक रहे युवा : राजीव 

कुशासन चरम पर सुशासन दिखता नहीं

नीतीश सरकार हवाहवाई, AnjNewsMedia, Young Leader Rajiv Kumar Kanhaiya
बिहार में बदलाव जरूरी : राजीव कन्हैया

जनाधिकार पार्टी के छात्र नेताओं ने जनाधिकार पार्टी के युवा नेता, युथ आइकॉन राजीव कुमार कन्हैया से मानपुर के लक्ष्मीनिया मैरेज हॉल में मुलाक़ात कर विधानसभा चुनाव पर चर्चा की और संगठन  के बिस्तार पर युवाओ की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को लेकर पार्टी की सदस्ता पर बल दिया

Advertisement

नीतीश सरकार हवाहवाई, AnjNewsMedia, Young Leader Rajiv Kumar Kanhaiya
बिहार सरकार हवाहवाई:राजीव कुमार कन्हैया,युवानेता

इस अवसर पर जाप नेता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि जिस तरह से बिहार के हर आपदा में जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव, जो काम किया है, वो सराहनीय है। वे असली सेवक हैं। जो जनता के दुख में हमेशा साथ रहे

वर्तमान हालत है कि  पूरा बिहार कोरोना और बाढ़ से लड़ रहा है और बिहार के मुखिया चुवाव में मस्त है, इनके सुशासन में युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे इस आपदा में अपने परिवार को पालने के  लिए उन्हें बाहर जाना पड़ रहा है।क्योंकि  बिहार में रोजगार- धंधा चौपट है

चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज, जाप के कार्यकर्ताओं में भी सक्रियता।

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी उफान पर है। नेताओं का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में आने- जाने का सिलसिला जारी है। सीट शेयरिंग का खेल जोरों पर है। अभी मौन राजनीति चल रही है। परन्तु चुनावी राजनैतिक चक्र चल रहा है

युवा नेता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि बिहार के विकास में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार अनदेखी कर रहे है। भला, ऐसे में बिहार विकसित कैसे होगा।  जो सोचनीय विषय है।  कोरोना से बचाव में बिहार सरकार बहुत पिछड़ गई है।  यहां की सरकार में काम से ज्यादा दिखावा हावी है।  जो बिहार के लिए दुखदाई है।  बिहार में सफाई से ज्यादा गंदगी का अंबार है। भला, ऐसे में स्मार्ट सिटी की कल्पना ढकोसला है, छलावा है। 

कोरोना काल में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव द्वारा लगातार जनहित में गरीबों को दी जा रही भरपूर सहायता। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव द्वारा कोरोना महामारी में लगातार जरूरतमन्दो को मदद दी जा रही, ताकि कोई भूखा ना रहे। पप्पू यादव के नीति और सिद्धांत बिहार के लिए जनहितकारी है। प्रदेश के जनता-जनार्द्धन  ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के हाथों को मजबूत कर रही है। जिससे नया बिहार बनेगा।

उन्होंने कहा अब बिहार को बदलने की जरुरत है। क्योंकि बिहार में अब असली जंगल राज कायम है। कुशासन चरम पर है। सुशासन दिखता नहीं। युवा नेता कन्हैया ने कहा इस नीतीश सरकार में आमजनों को न्याय नहीं मिल रहा है। न्याय सिर्फ कागज पर दिखता है। 

उन्होंने कहा कि जनता के महत्वाकांक्षा को पूरा करने में असफल साबित हो रही है नीतीश सरकार। ऐसी भ्रष्ट सरकार को सत्ता से हटाने की जरूरत है। बिहार सरकार गरीब- विरोधी है। नीतीश सरकार का कार्यकाल हवा- हवाई का रहा

-@AnjNewsMedia-

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!