पर्वत पुरूष दशरथ माँझी स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक विहीन

* पर्वत पुरूष दशरथ माँझी स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक विहीन*

गया : जिले के मोहड़ा प्रखंड के गेहलौर गाँव में निर्मित पर्वत पुरूष दशरथ माँझी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केवल 2 घंटे के लिए हीं खुलती है। सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक खुलती है, जिससे मरीज़ों को चिकित्सा की सुविधा ठीक तरीक़े से नहीं मिल पा रहा है। जिससे यहां की चिकित्सा भगवान के भरोसे है। दुखद बात यह है कि यहाँ कोई चिकित्सक भी नहीं है। जिसकी वजह से दशरथ माँझी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 12 दिन के बाद ताला लटक जाता है। जिससे माऊंटेन मैन दशरथ के सपने पर पानी फिर गया है। स्वास्थ्य के प्रति उनका जो स्वप्न था, वह लचर व्यवस्था का शिकार बना हुआ है। अपने अथक प्रयास से पर्वत पुरूष दशरथ ने जिस सपने को साकार करने के लिए स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण करवाया। वह सेवा सत- प्रतिशत धरातल पर नहीं दिख रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लोगों ने बदहाल स्वास्थ्य केन्द्र को दुरूस्त करने की माँग की है, ताकी सुदूरवर्ती इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा मिल सके। फ़िलवक्त, यह केन्द्र हाथी की दाँत की तरह दिखावटी प्रतीत हो रहा है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!