बाढ़ में डूबा गाँव- घर

दरभंगा ज़िले में 220 पंचायत बाढ़ से प्रभावित

बाढ़ की रफ़्तार धीमी लेकिन फिर भी परेशानी, बाढ़ के पानी में अब भी डूबे हैं गाँव, घर, सड़क, स्कूल

Advertisement
। डीएम ने कहा दरभंगा में 220 पंचायत बाढ़ से प्रभवित, 250 जगहों पर चल रहा कॉमिनिटी किचेन

बाढ़ में डूबे गाँव- घर, AnjNewsMedia,Flooded villages
बाढ़ से तबाही, आमजन त्रस्त 

दरभंगा में बाढ़ की रफ़्तार भले ही धीमी है लेकिन लोगों की परेशानी नहीं कमी है दरभंगा हनुमाननगर प्रखण्ड के गाँव-घर में बाढ़ का पानी है

खेत खलिहान सड़क स्कूल सब के सब बाढ़ के पानी में डूबा है। बाढ़ का पानी सड़क पर है लोग किसी तरह आने-जाने को मजबूर हैं। बाढ़ के पानी के कारण हजारो परिवार गाँव छोड़ दरभंगा, समस्तीपुर मुख्य सड़क पर शरण लिए हुए हैं। स्कूल पूरी तरह पानी में डूबा है

बाढ़ से तबाही का वीडियो देखिये 


दरभंगा के डीएम त्याग राजन ने कहा कि दरभंगा ज़िले में 220 पंचायत बाढ़ से प्रभावित था। जिसमें 181 पंचायय पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभवित। बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभवित हुई।  

उन्होंने कहा हनुमाननगर इलाके में सबसे ज्यादा पानी आया। परन्तु धीरे-धीरे अब पानी घट रहा है बाढ़ प्रभावितों के बीच करीब 250 कॉमिनिटी किचेन चलाया जा रहा है वहीं 53 हजार लोगों को पॉलीथिन सीट भी प्रदान किया गया है। इलाके में जगह- जगह बीलीचिंग पाउडर के छिड़काव भी कराया जा रहा है। वहीं मेडिकल टीम भी उनकी सुरक्षा में जुटी हुई है। बाढ़ राहत की 6000 प्रभावित लोगों को दिए जा रहे है। फसल और मकान क्षति का आकलन कराया जा रहा है। बाढ़ की भयावह संकट से आमजन त्रस्त हैं

-@AnjNewsMedia-

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!