बाबा के दरबार में सभी बोल बम बमबम

एनएच- 82 सड़क पथ पर बोल बम कांवरियों के लिए पूरी सुरक्षा

कांवरियों के लिए प्रशासन की कड़ी सुरक्षा 

गया : गया- नवादा एनएच- 82 मुख्य सड़क मार्ग से बड़ी संख्या में काँवरियों के छोटे- बड़े वाहन गुज़रते हैं। श्रावण महीने में बाबाधाम यानि देवघर जाने वाले शिवभक्तों की जत्था गया- वजीरगंज होते गुज़रती है। गया- वजीरगंज के सड़क पथ पर कांवरियों की पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कांवरियों की सुरक्षा के लिए मुफ्फसिल थाना और वजीरगंज थाना की गहन सक्रियता है।
बाबा के दरबार में सभी बोल बम बमबम
बोल बम कावरियों के लिए
गया- नवादा एनएच- 82 सड़क पथ पर प्रशासन की कड़ी सुरक्षा
 

सुरक्षा के मद्देनजर गहन पुलिस पेट्रोलिंग रात में की जा रही है ताकी एनएच- 82 सड़क मार्ग से आने- जाने वाले कांवरियों को कोई परेशानी नहीं हो। गया पुलिस द्वारा पूरी चौकसी रखी जा रही है। शिवभक्त बोल बम की आध्यात्मिक यात्री सुखद और सुरक्षा रहित हो। इन दिनों बोल बम कांवरियों से सड़क गुलज़ार है। क्योंकि इस मुख्य सड़क पथ से दिन- रात कांवरियों की जत्था गुज़रती है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में बोल बम की गाड़ियाँ प्रत्येक दिन आती- जाती है। विदित हो गया जिले के वजीरगंज थाना का सीमा क्षेत्र जमुआवां ढाढर पुल तक सीमित है। अपने सीमा क्षेत्र में ज़िला प्रशासन का पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था क़ायम है।
कांवरियों के लिए प्रशासन की कड़ी सुरक्षा
डीएम अभिषेक सिंह एवं एसएसपी राजीव मिश्रा
ने सड़क पर कावरियों के लिए सुरक्षा बहाल की 
इस मार्ग पर व्यवस्था के बारे में ज़िलाधिकारी अभिषेक सिंह ने दूरभाष पर बातचीत के क्रम में बताया कि कांवरियों के लिए ज़िला प्रशासन की ओर से चाक- चौबंद व्यवस्था की गई है ताकी सड़क मार्ग से गुज़रने में कांवरियों को कोई परेशानी नहीं हो, और उनकी यात्रा सुखद एवं सफल हो। उन्होंने कहा कि एनएच- 82 मुख्य सड़क पथ का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वजीरगंज सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी गई है। ताकी ख़राब सड़क जल्द दुरूस्त हो सके।

वहीं इसी कड़ी में वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने दूरभाष पर हुई बातचीत में बताया कि इस मार्ग से गुज़रने वाले कांवरियों के लिए मुफ्फसिल थाना तथा वजीरगंज थाना को चौकस कर दिया गया है। कांवरियों की सुरक्षा के लिए दिन- रात गहन पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। रास्ते में जगह- जगह गश्ती दल को तैनात किया गया है। ताकी आने- जाने वाले कांवरियों को मार्ग में किसी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सड़क मार्ग में बहाल है। बोल बम कांवरियों की सुखद यात्रा के लिए चौकसी भरा सुरक्षा है। रात में भी उनकी सुरक्षित यात्रा का पूरा ख़्याल रखा गया है। कांवरियों की सुरक्षित यात्रा के लिए रात में सघन पुलिस पेट्रोलिंग की कड़ी व्यवस्था है।
बाबा के दरबार में सभी बोल बम बमबम
एनएच- 82 सड़क पथ से देवघर बाबाधाम की यात्रा 
गया ज़िला प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के बीच एनएच- 82 सड़क पथ पर बोल बम कांवरियों की यात्रा निरंतर जारी है। जाहिर हो इस सड़क मार्ग से कांवरियों की आवाजाही के लिए पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। ताकी रात में भी बोल बम शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित हो। ज़िला प्रशासन की ऐसी पूरजोर व्यवस्था है। विदित हो एक माह का यह श्रावणी मेला देवघर में आयोजित होता है, जहाँ देश के कोने- कोने से शिव भक्त जुटते और शिव भोले भंडारी की पूजा- अर्चना पूरी भक्ति भाव से करने जाते हैं मान्यता ऐसी है की भक्तों की मुरादें औघड़दानी भगवान शिव की कृपा से पूरी होती है जिससे भक्तों की सुख- समृद्धि बढ़ती और मन में असीम शांति मिलती है यही वजह है की देवघर में देश- विदेश से शिव भक्तों की भीड़ जुटती है और सभी  वहाँ से बमबम हो कर लौटते हैं, ऐसी महिमा है देवघर की। देवाधिदेव महादेव की कृपा सबों पर बनी रहती, जिससे सबों का कल्याण होता है, उनके दरबार से कोई खाली हाथ नहीं वापस होता। बाबा के दरबार में सभी बोल बम बमबम हो जाते हैं
@ लेखक- पत्रकार अशोक कुमार अंज की लेखनी

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!