बिहार इस बार बदलेगा, जुटे नेता


गाँधी विचार यात्रा 14 मार्च : एक अनोखा पहल
Advertisement

बिहार बदलने के लिए ‘सबलोग पार्टी’ के बैनर तले की यात्रा
यात्रा ज्ञानभूमि से निकलेगी और वजीरगंज में होगी सभा

गया : सबलोग पार्टी के नेताओं की हुंकार, अबकी बदलेगा बिहार। इस यात्रा को लेकर राजधानी पटना में विशेष विचार मंथन हुआ।बैठक में दिग्गज नेतागण गहन मंथन की। जहानाबाद के पूर्व सांसद डा. अरूण कुमार ने कहा कि बिहार को बदलने के लिए मोक्ष एवं ज्ञान की पावन भूमि गया से गाँधी विचार यात्रा का शुभारंभ होगा। आगामी 14 मार्च को बोधगया से यह यात्रा प्रारंभ होगा। इस यात्रा में जहानाबाद के पूर्व सांसद डाँ अरुण कुमार, पूर्व मंत्री डा. रेणु कुमारी कुशवाहा, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह, विजय कुमार कुशवाहा, हरेराम पासवान सहित युवा नेता
चितरंजन कुमार चिंटूभईया शिरकत करेंगे।

गाँधी विचार यात्रा-2020  ! गया से निकलेगी यह यात्रा

सबलोग पार्टी के बैनर तले बिहार नवनिर्माण के लिए गाँधी विचार यात्रा की शुरूआत होगी। दिग्गज नेताओं ने एक स्वर में कहा पूरी मजबूति के साथ कहा बिहार में परिवर्तन इस यात्रा का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए ‘सबलोग पार्टी’ एकजुट है। यह नई पार्टी चट्टानी एकता पर आधारित है। जो बिहार रो बदलने की मजबूत मुहिम लेकर चली है। इस यात्रा का पड़ाव, वजीरगंज बस पड़ाव के पास भी होगा और वहाँ छोटी सभा भी होगी। इस माध्यम से बिहार में परिवर्तन की हुंकार भरेंगे दिग्गज नेतागण। बिहार की बदहाली को ब्यां करती कई जिलों से यह यात्रा गुज़रेगी। प्रदेश में फैली भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, चौपट शिक्षा व्यवस्था, नौजवानों तथा किसानों की समस्या को उजागर करते हुए यात्रा बिहार भर में चलेगी। बिहार को बदलने के लिए उक्त दिग्गज नेताओं ने कमर कस ली है। जनता को जगाते हुए आगामी चुनावी अखाड़े में उतरेंगे नेतागण। सब मिल कर बदलेंगे प्रदेश की तस्वीर। जिससे बुलंद होगा कराहते बिहार की तक़दीर। यात्रा को सफल बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। नेताओं ने लंगोटा कस ली है सत्ता परिवर्तन के लिए। युवा नेता चितरंजन कुमार चिंटूभईया इस यात्रा की तैयारी में पूरी तन्मयता के साथ भीड़े हुए हैं। सच, युवाओं से हीं नया होगा बिहार। नेता अरूण, रेणु केजे राव और विजय ने दिया है ललकार दी। ‘सबलोग पार्टी’ केजे राव के मार्ग-दर्शन पर आधारित पार्टी है। जो पूर्व में मुख्य चुनाव आयोग की भूमिका अदा कर चुके हैं। उन्हीं की दृढ़- ईच्छाशक्ति से निर्मित ‘सबलोग पार्टी’ बिहार में बदलाव की बयार लेउतरेगी। इस नई पार्टी में दिग्गज नेताओं की जमात एकजुट है। जो बिहार को नई तरीक़े से गढ़ेगा। चट्टानी एकता और पूरजोर मजबूति के साथ नेतागण जुटे हैं बिहार को बदलने के लिए। दिग्गज नेताओं ने कहा अब बिहार में बदलाव की ज़रूरत है। उम्मीद है अबकी बिहार बदलेगा… जनता की राय बदली है जरूर बदलेगा।

रिपोर्ट : अशोक कुमार अंज, लेखक- पत्रकार
अंज मीडिया प्रस्तुति 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!