बिहार/गया : जिले का अति प्राचीन मनोरम पर्यटन स्थल तपोवन

*

बिहार/गया : जिले का अति प्राचीन मनोरम पर्यटन स्थल तपोवन*

Advertisement

गया जिले के मोहड़ा प्रखंड का मनोरम प्रकृति के अनुपम वरदान  है तपोवन। अति प्राचीन, ऐतिहासिक पर्यटन स्थल तपोवन के तप्त जल कुण्ड तपोवन में पर्यटक यात्री बारहों मास गर्म जल में स्नान करने आते- जाते है। यात्रीगण ! गर्म जल कुण्डों में स्नान करते अघाते नहीं। जड़ी-बूटी मिश्रित तपोवन का तप्त जल शरीर तथा चर्म रोग के लिए गुणकारी व लाभदायक है। जिससे पाचन क्रिया भी दुरूस्त होता है। जाड़ा के दिनों में प्रकृति प्रदत्त इस गर्म जल कुण्ड में स्नान करने का मस्त मजा है। समझो, तन- मन ताजगी से भर जाता। इस तप्त जल कुण्ड में स्नान करने देशी- विदेशी पर्यटक बराबर आते- जाते रहते हैं। तपोवन के गर्म जल में औषधीय गुण की प्रचुर मात्रा है। जो शरीर तथा संवास्थ्य दोनों के लिए फ़ायदेमंद है। तपोवन में भगवान कृष्ण- माता रूक्मिणी तथा महामना बुद्ध स्नान किये हीं, ऋषि- मुनी भी। इस पवित्र जल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी स्नान कर गर्म जल का आनंद ले चुके हैं। धार्मिकता- ऐतिहासिकता से परिपूर्ण पावन स्थल है। पावन तप: स्थली तपोवन में धार्मिक वातावरण क़ायम है। तपोवन तीर्थाटन की महिमा महान है। यहाँ कपिलेश्वर शिव हैं। जहाँ शिव कपाल की पूजा की जाती है, शिवलिंग की नहीं। यह अद्भुत स्थल है। यह बेजोड़ पौराणिक स्थल है। जो बिहार का गौरव तथा गया जिले का गहना है।- *Ashok Kumar Anj, AnjNewsMedia*

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!