बिहार | LatestBigNews | In Hindi | [जानें कौन मंत्री को मिला कौन सा विभाग]- नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार | महागठबंधन सरकार-2022- Bihar Politics| AnjNewsMedia

मंत्रियों के बीच कार्य बंटवारा 


जानें बिहार सरकार के कौन मंत्री को मिला कौन सा विभाग

बिहार | LatestBigNews | In Hindi | [जानें कौन मंत्री को मिला कौन सा विभाग]- नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार | महागठबंधन सरकार-2022- Bihar Politics| AnjNewsMedia
मंत्रियों की शपथ ग्रहण :
जानें ! कौन मंत्री को मिला कौन सा विभाग

बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए मंत्रियों के बीच कार्य का बंटवारा कर दिया है। विगत सोमवार  (08 अगस्त) को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर 09  अगस्त (मंगलवार) को मुख्यमंत्री पद की आठवीं वार शपथ ग्रहण किया था। उसी दिन उप मुख्य मंत्री के पद का शपथ ग्रहण तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी लिया था। मंत्रिमंडल विस्तार करने के से दौरान महागठबंधन के दलों ने जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखते हुए हर जाति को मंत्रिमंडल में जगह देने का प्रयास किया है।

Advertisement

मंत्रिमंडलके सदस्यों की संख्या कुल 31 हो गई है। मंत्रिमंडल में जातीय संख्या को देखा जाय तो 8 यादव (राजद ने 7 जदयू ने 1) नीतीश कुमार के अलावा कुर्मी जाति से 1, दलित समुदाय से 6 (राजद के 2, जदयू के 2, हम और कांग्रेस के एक –एक), कुशवाहा से 3, अति पिछड़ा से 3, मुस्लिम से 5, सवर्ण समुदाय में राजपूत से 3 (राजद और जदयू से एक-एक, निर्दलीय से 1) और भूमिहार से 2 (राजद और जदयू के 1-1) मंत्री बनाये गये हैं। इस प्रकार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जोड़कर कुल 33 लोग शामिल हैं।

मंत्रिमंडल में जदयू के  विजय कुमार चौधरी (सरायरंजन – भूमिहार) – वित्त विभाग,वाणिज्य कर विभाग और संसदीय कार्य विभाग।

विजेंद्र प्रसाद यादव  (सुपौल – यादव) – ऊर्जा विभाग और योजना एवं विकास विभाग। 

अशोक चौधरी (MLC – पासी)- भवन निर्माण विभाग ।

श्रवण कुमार  (नालन्दा – कुर्मी) – ग्रामीण विकास विभाग।

संजय कुमार झा (MLC – ब्राह्मण) – जल संसाधन विभाग और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग।

लेशी सिंह (धमदाहा – राजपूत) – खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

जमा खान (चैनपुर – मुस्लिम)-  अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।

जयंत राज (अमरपुर – कुशवाहा) – लघु जल संसाधन विभाग।

सुनील कुमार (भोरे – चमार) – मध निषेध , उत्पाद एवं निबंधन विभाग।

मदन सहनी  (बहादुरपुर – मछुआरा) – समाज कल्याण विभाग।

शिला कुमारी  (फुलपरास- धानुक) – परिवहन विभाग।

 सुमित कुमार सिंह  (चकाई- राजपूत(निर्दलीय)) – विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग को मंत्री बनाया गया है। 

मंत्रिमंडल में राजद के  तेजस्वी प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री (राघोपुर – यादव) – स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और ग्रामीण विकास विभाग।

तेज प्रताप यादव  (हसनपुर – यादव) – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।

आलोक कुमार मेहता  (उजियारपुर- कुशवाहा) – राजस्वएवं भूमि सुधार विभाग।

अनिता देवी (नोखा) – पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।

 कुमार सर्वजीत  (बोधगया – चमार) – पर्यटन विभाग।

समीर कुमार महासेठ  (मधुबनी) –  उद्योग विभाग।

 मो शाहनवाज  (जोकीहाट- मुस्लिम) –  आपदा प्रबंधन विभाग।

 चन्द्र शेखर  (मधेपुरा- यादव) – शिक्षा विभाग।

 डॉ रामानंद यादव  (फतुहा- यादव) – खान एवं भूतत्व विभाग।

 सुरेन्द्र प्रसाद यादव  (बेलागंज- यादव) – सहकारिता विभाग।

 कार्तिक कुमार (MLC – भूमिहार) – विधि विभाग।

मोहम्मद इसराइल मंसूरी  (कांटी- मुस्लिम) – सूचना प्रावैधिकी विभाग।

शमीम अहमद  (नरकटिया- मुस्लिम) – गन्ना उद्योग विभाग।

सुरेन्द्र राम  (गरखा- चमार) –  श्रम संसाधन विभाग।

सुधाकर सिंह  (रामगढ़ – राजपूत) – कृषि  विभाग और जितेन्द्र कुमार राय को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग  का मंत्री बनाया गया है।

मंत्रिमंडल में कांग्रेस के  मुरारी प्रसाद गौतम  (चेनारी – दलित) – पंचायती राज विभाग और मो आफाक आलम (कस्बा- मुस्लिम) -पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल में हम के संतोष कुमार सुमन  (MLC – मांझी) – अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अधीन सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, निगरानी विभाग, निर्वाचन विभाग और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नही है, रखा है।


– J.K. सिन्हा, Patna


– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!