भाजपा का सदस्यता पाठशाला


वजीरगंज, अतरी और बोधगया विधानसभा का राजनैतिक कार्यशाला संपन्न
Advertisement

सदस्यों को पढ़ाया गया सदस्यता की पाठ


गया : मानपुर के रामबाग में तीन विधानसभा वजीरगंज, अतरी और बोधगया विधानसभा का एक दिवसीय राजनैतिक कार्यशाला आयोजित किया गया। उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान पर गहन विचार मंथन हुआ। यह राजनैतिक पाठशाला सदस्यता अभियान को गति देने के लिए आयोजित किया गया। जिससे सदस्यता में बढ़ोतरी होगी और लक्ष्य भी हासिल होगा।
भाजपा का सदस्यता पाठशाला
कार्यशाला में मंचस्थ भाजपाई नेतागण
इस बारे में नालंदा जिले के सदस्यता प्रभारी सह राज्य कार्यकारिणी के सदस्य क्षितिज मोहन सिंह ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रहे सदस्यता मुहिम को गति देना है। इस कार्यशाला में सदस्यता बढ़ाने का पाठ पढ़ाया गया। उन्होंने कहा जिले में एक लाख सदस्यता लोगों को दिलाना ज़िम्मेवारी है। उस लक्ष्य को हासिल करने की पहल पर मंथन हुआ। आगे उन्होंने बताया कि कार्यशाला में मुख्य रूप से वजीरगंज, अतरी एवं बोधगया विधानसभा में सदस्यता को बढ़ाना प्राथमिकता है।
भाजपा का सदस्यता पाठशाला
शिरकत की भाजपाई सदस्यगण
उन्होंने बताया कि राजनैतिक कार्यशाला में मुख्यत: प्रदेश से जिले का सदस्यता प्रभारी ओमप्रकाश भुवन, ज़िलाध्यक्ष धनराज शर्मा, नालंदा जिले के सदस्यता प्रभारी क्षितिज मोहन सिंह, जिले का मुख्य सदस्यता प्रभारी राजेन्द्र राम, पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान सहित भाजपाई नेता शिरकत किये। वजीरगंज विधानसभा के प्रभारी विनोद सिंह, अतरी विधानसभा के प्रभारी गोपाल यादव, बोधगया विधानसभा के प्रभारी नरेश चौधरी ने भी भाग लिये।
ज्ञात हो वजीरगंज, अतरी और बोधगया तीनों विधानसभा में कुल 111 शक्ति केन्द्र है। जिसमें वजीरगंज में 34, अतरी में 41 तथा बोधगया में 36 शक्ति केन्द्र बने हैं।
भाजपा का सदस्यता पाठशाला
कार्यशाला में नेताओं को किया गया अंग-वस्त्र से सम्मानित
जिले का महामंत्री राजेश कुमार ने मंच का संचालन किया। उक्त कार्यशाला में तीनों विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, समस्त शक्ति केन्द्रों के प्रमुख, शक्ति केन्द्रों के सदस्यता विस्तारक, मंडल मंच मोर्चा के पदाधिकारियों समेत जिले के नेतागण तथा भाजपाई कार्यकर्तागण भाग लेकर कार्यशाला को सफल बनाया।

@ लेखक- पत्रकार अशोक कुमार अंज की रिपोर्ट 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!