भाजपा के सक्रिय सदस्य बने एक्स एमएलसी अनुज


पार्टी को मजबूत करना प्राथमिकता : एक्स एमएलसी अनुज
Advertisement

वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर सदस्यता मजबूत करना है लक्ष्य

वजीरगंज विधानसभा इलाके में बढ़-चढ़ कर की सदस्यता मुहिम को सफल

भाजपा की सदस्यता अभियान आगामी 20 अगस्त तक 


गया : भाजपा के सक्रिय सदस्य बने एक्स एमएलसी अनुज कुमार सिंह। वे बहुत दिनों से भाजपा से जुड़े हुए थे परंतु सक्रिय सदस्यता लिए हुए नहीं थे। आज भाजपा के सक्रिय सदस्यता ग्रहण किये एक्स एमएलसी अनुज कुमार सिंह। उनके आवास पर उन्हें सदस्यता दिलाया गया। विदित हो ज़िला महामंत्री राजेश कुमार ने उन्हें भाजपा के सक्रिय सदस्य बनाए। ज़िला महामंत्री राजेश ने कहा कि उनकी सक्रिय सदस्यता से  पार्टी और भी मजबूत होगी। उम्मीद है कि संगठन को मजबूति प्रदान करने में उनकी अहम भूमिका रहेगी। 
भाजपा के सक्रिय सदस्य बने एक्स एमएलसी अनुज, BJP active membership, anj news media
एक्स एमएलसी अनुज कुमार सिंह बने भाजपा के सक्रिय सदस्य !
सक्रिय सदस्यता दिलाते जिला महामंत्री राजेश कुमार 
सक्रिय सदस्य बनने पर भाजपाईयों ने सक्रिय सदस्य एक्स एमएलसी अनुज कुमार सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। विधानसभावार बूथ स्तर पर सदस्यता को मजबूत करने में वे प्राथमिकता के साथ सदस्य बनाने में अहम भूमिका अदा किये हैं।
भाजपा के सक्रिय सदस्य बने एक्स एमएलसी अनुज, BJP active membership, anj news media
भाजपा के सक्रिय सदस्य बने एक्स एमएलसी अनुज !
उनके आवास पर उपस्थित भाजपाईयों ने उन्हें दी बधाई 

 
वे जिले में एक लाख सदस्य बनाने की पुरज़ोर पहल किये हैं। सक्रिय सदस्य एक्स एमएलसी अनुज ने कहा कि गया जिले का लक्ष्य हासिल कराना हमारी ज़िम्मेवारी है, जिस पर कार्य कर रहा हूँ। उम्मीद है पार्टी गया जिले में लक्ष्य पर खरे उतरेगी। जाहिर हो उनकी सक्रिय सदस्यता भाजपा के लिए मजबूत कड़ी में से एक अहम कड़ी है। भरोसे की कड़ी हैं पूर्व विधान पार्षद अनुज। जिन पर पार्टी की बड़ी उम्मीद टिकी हुई है।
विदित हो अनुज कुमार सिंह जदयू से नाता तोड़कर वर्ष 2015 में भाजपा से जुड़े और जुड़े ही रहे, आज भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कर लिए हैं। जिससे बीजेपी सदस्यों में काफी हर्ष है।

@ रिपोर्ट : अशोक कुमार अंज, लेखक- फ़िल्मी पत्रकारबाबू की 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!