मतदान की तैयारी पूरी, मतदान कल

    मतदान है राष्ट्रीय उत्सव, मताधिकार का उपयोग अवश्य करें

 गया : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए गया जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। 

Advertisement

  बिहार विधानसभा 2020 के अवसर पर गया जिले के सभी मतदाता कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को मतदान करने हेतु पूरी तरह तैयार हैं।

जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने का कार्य लगभग 3 महीने से चलाया जा रहा है। पिछले 2 माह से मतदाताओं को जागरुक करने का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के घोषणा के पश्चात मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में व्यापक रूप से ब्रीफिंग करते हुए सभी वर्ग के मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश के तहत प्रचार के सभी माध्यमों का प्रयोग किया गया है। मतदाता जागरूकता रैली, साइकिल रैली, रंगोली निर्माण, आईसीडीएस तथा जीविका कार्यकर्ताओं द्वारा नमस्ते अभियान के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने का कार्य व्यापक रूप से किया गया है। नमस्ते अभियान के जरिए लगभग हर मतदाताओं के पास पहुंचने की कोशिश की गई है।

   दिव्यांग मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्हें मतदान आमंत्रण पत्र उनके घर घर जाकर पहुंचाने का प्रयास किया गया है तथा मतदान केंद्र पर उनके लिए दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया गया है। जिले में लगभग 27000 दिव्यांग मतदाता हैं जिनके घर पर जाकर मतदान हेतु आमंत्रित किया गया है।

   महिला मतदाताओं को विशेष रूप से मतदान हेतु प्रेरित करने का कार्य लगभग 3 माह पहले से ही किया जा रहा है। इसके तहत आंगनवाड़ी, सेविका, सहायिका, जीविका दीदी, शिक्षिका एवं अन्य संगठनों के माध्यम से महिलाओं के पास पहुंच कर उन्हें मतदान करने हेतु प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। विशेषकर शहरी क्षेत्र के महिलाओं को मतदान करने हेतु विशेष रूप से प्रयास किया गया है। जिले में 422 महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही मतदान संबंधी कार्यों को संचालित कराएंगे।

    युवा को भी विशेष रूप से मतदान केंद्र पर लाने हेतु अभियान चलाया गया है। प्रचार के विभिन्न माध्यमों यथा साइकिल रैली, मतदाता जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता प्रचार रथ के साथ-साथ नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट एंड गाइड, विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाओ के माध्यम से प्रचार के विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर इन्हें 28 अक्टूबर को मतदान केंद्र पर आने तथा मतदान करने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया है।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा जिले के महिला मतदाता, दिव्यांग मतदाता, युवा मतदाताओ को अधिक से अधिक संख्या में दिनांक 28 अक्टूबर को मतदान केंद्र पर लाने तथा इन्हें मतदान करने हेतु विशेष रूप से प्रेरित करने का कार्य किया गया है।

    जिले के विभिन्न वर्गों के मतदाताओं से संपर्क करने तथा उनसे मिलकर मतदान हेतु प्रेरित करने का कार्य किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में मतदाताओं को संदेश के माध्यम से प्रेरित करने का कार्य किया गया है।

   जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के सभी वर्गों के मतदाताओं से अपील किया है कि वह 28 अक्टूबर को प्रातः काल से ही मतदान करने हेतु मतदान केंद्र पर पहुंच जाएं साथ ही अपने आसपास के लोगों मित्रों के साथ साथ सगे संबंधियों के साथ मतदान करने हेतु मतदान केंद्र पर आएं। उन्होंने मतदान कार्य को एक राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने की अपील सभी मतदाताओं से किया है।

कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को जिले के मतदाताओं को मतदान करने हेतु सभी मान्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि मतदान को एक उत्सव के रूप में लेते हुए इसे धूमधाम से मनाने का प्रयास किया जाए। 5 वर्ष में आने वाला है यह त्यौहार हमारे संवैधानिक अधिकार का प्रतीक है, जिसे हमें हर हाल में मनाना चाहिए। अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करने हेतु हमें पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।

    जिला प्रशासन गया द्वारा इस राष्ट्रीय त्योहार को उत्साह एवं उमंग के बीच मनाने हेतु तैयारी की गई है ताकि हमारे मतदाता इस उत्सव में शरीक हो सके।

   कल *28 अक्टूबर को मतदान करने के पश्चात हमारे मतदाता सेल्फी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यह सेल्फी प्रतियोगिता दो ग्रुप में होगी। पहला 18 से 25 वर्ष के महिला पुरुष मतदाताओ एवं दूसरा 25 वर्ष से ऊपर के मतदाता दोनों वर्गों में सर्वोत्तम 5 सेल्फी प्रतियोगियों को उपहार दिए जाएंगे।*

सेल्फी प्रतियोगिता के तहत अपना फोटो हमारे व्हाट्सएप एवं ईमेल आईडी पर शेयर कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर 7277 163400 एवं ईमेल sveepgaya2020@gmail.com, dmgaya2014@gmail.com है।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!