मुख्यमंत्री नीतीश ने धर्मगुरू दलाईलामा से ली आशीर्वाद


जल जीवन हरियाली पर्यावरण का वरदान
Advertisement

गया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोधगया पधार कर बौद्धधर्मगुरु गुरू दलाई लामा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। धर्मगुरु दलाई लामा के आवासन स्थल तिब्बती बौद्ध मंदिर में सीएम नीतीश कुमार तथा  दलाई लामा में वार्ता हुई। सूबे में शांति और राज्य में चल रहे कार्यक्रम की सफलता पर गहन विमर्श हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश ने धर्मगुरू दलाईलामा से ली आशीर्वाद, AnjNewsMedia
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धर्मगुरू दलाईलामा से भेंट कर ली आशीर्वाद

मुलाकात के पावन मौके पर धर्मगुरु दलाई लामा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सफलता की आशीर्वाद देते हुए विश्व में शांति के लिए बुद्ध  के निर्देशित शांति मार्ग  को अपना कर चलने की सलाह दी। आगे उन्होंने कहा बुद्ध के शांति संदेश को प्रसारित करने से सूबे में भी शांति आएगी। जिससे बिहार तरक़्क़ी करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश ने मानव श्रृंखला की सफलता के लिए धर्मगुरू दलाई लामा से कामयाबी की कामना किया। धर्मगुरु दलाई लामा ने इस पहल की सकारात्मकता की सफल होने की वचन दिया। ज्ञात नव वर्ष के मौके पर बिहार में करीब चार करोड़ लोग मानव श्रृंखला निर्माण में शिरकत करेंगे। जो जल जीवन हरियाली योजना की सफलता की संदेश विश्व को देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महत्ता योजना की कामयाबी को लेकर प्रदेश भर में जल जीवन हरियाली जागरूकता यात्रा के जरीय प्रदेशवीसियों की उसके महत्व की जानकारी स्वयं दे रहे हैं। जिससे बिहार में जल जीवन हरियाली विकसित होगा और प्रदेश में हरित आवरण की वातावरण दुरुस्त हो फीट होगा। इस पहल से जल, जीवन और हरियाली ठीक होगा ही, पर्यावरण भी। इसके लिए मुख्यमंत्री का व्यापक कार्य चलाया जा रहा है। जिससे फ़ायदा हुआ है, और विशेष फ़ायदा होने की स्थिति बनी है। यह योजना धरातल पर उतरा है, जिसकी सकारात्मकता दिखने लगी है। इसका परिणाम देखा जाय तो जल, जीवन तथा हरियाली सुरक्षित होता जा रहा है। प्रदेशवाससी इस योजना के फ़ायदे को समझने लगी है। मुख्यमंत्री श्री कुमार का पर्यावरण जागरूकता अभियान सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। जिससे बिहार का वातावरण स्वच्छ, स्वस्थ्य तथा फ़ायदेमंद हो रहा है। जो आने वाले वर्षों में और भी फ़ायदे का होगा। सरकार की यह मुहिम पर्यावरण के लिए वरदान साबित हो रहा है।

रिपोर्ट  : अशोक कुमार अंज, अक्षरजीवी- फिल्मी पत्रकारबाबू

0 thoughts on “मुख्यमंत्री नीतीश ने धर्मगुरू दलाईलामा से ली आशीर्वाद”

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!