वजीरगंज में सीताराम विवाह महोत्सव की तैयारी


वजीरगंज में श्रीसीताराम विवाह की भव्य तैयारी : चिंटूभईया
Advertisement

महोत्सव को आकर्षक तथा सफल बनाने में रामभक्तगण जुटे, सीताराम विवाह महोत्सव के अवसर पर देवघर में उमड़ेगी रामभक्तों की भीड़

भव्य तरीक़े से मनाया जाएगा सीताराम  विवाह महोत्सव 

गया : आगामी 1 दिसंबर 2019 को देवघर में आयोजित होने वाले श्रीसीताराम विवाह महोत्सव की भव्य तैयारी ज़ोरों पर है।

वजीरगंज में सीताराम विवाह महोत्सव की तैयारी, AnjNewsMedia, Chitranjan Kumar Chintubhaiya
चिंटूभईया सहित सीताराम विवाह महोत्सव की तैयारी में जुटे रामभक्तगण

महोत्सव की तैयारी को लेकर समाजसेवी सह युवा नेता चितरंजन कुमार चिंटूभईया के आवास पर बैठक हुई। जिसमें महोत्सव को सफल बनाने पर गहन विचार- विमर्श किया गया। अपने संबोधन में चितरंजन कुमार चिंटूभईया ने बताया कि सीताराम विवाह महोत्सव की पूरी तैयारी की जा रही है। महोत्सव में भाग लेने के लिए वजीरगंज प्रखंड से बड़ी संख्या में लोग जाएँगे।



 उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम हमारे आदर्श है। लगातार नौ वर्षों से इस महोत्सव में शिरकत करने राम भक्त यहाँ से जाते हैं। बड़ी धूमधाम से सीताराम विवाह महोत्सव मनाया जाता है। गाजे- बाजे के साथ सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन होता है। इस महोत्सव के लिए लोग तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं। वजीरगंज से निकलेगी सीताराम विवाह की बारात, जो देवघर जाकर विवाह महोत्सव में तब्दील हो जाएगी। महोत्सव को आकर्षक तथा सफल बनाने में रामभक्तगण जुटे हुए हैं। ताकी तैयारी में कोई चुक ना रहे। इस महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। यह महोत्सव अयोध्या के श्रीमहाराजजी झुनकी पीठाधिश्वर करूणानिधान शरण तथा स्वामी प्रभंजनानंद शरण की पहल पर आयोजित होगा। सीताराम विवाह महोत्सव के अवसर पर देवघर में उमड़ेगी रामभक्तों की भीड़।- अंज न्यूज मीडिया की प्रस्तुति

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!