वजीरगंज से निकलेगी श्रीसीताराम विवाह की बारात आज

वजीरगंज से निकलेगी श्रीसाताराम विवाह की बारात आज, AnjNewsMedia
वजीरगंज से देवघर जाएगी श्रीसीताराम विवाह बारात

वजीरगंज से श्रीसीताराम विवाह की निकलेगी बारात आज
बारातियों की जत्था जाएगा देवघर
देवघर में आयोजित होगा श्री सीताराम महोत्सव

महोत्सव को आकर्षक तथा सफल बनाने में रामभक्तगण जुटेंगे, सीताराम विवाह महोत्सव के अवसर पर

गया : आज देवघर में आयोजित होने वाले श्रीसीताराम विवाह महोत्सव में भाग लेने वजीरगंज से देवघर जाएगी बारात। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम तथा सीता का वहाँ महोत्सव मनाया जाएगा।
समाजसेवी सह युवा नेता चितरंजन कुमार चिंटूभईया ने कहा कि सीताराम के बारात वजीरगंज से निकल कर देवघर जाएगा। धूमधाम के साथ बारात निकलेगी। आगे चितरंजन कुमार चिंटूभईया ने बताया कि सीताराम विवाह महोत्सव में शामिल होने के लिए बाराती के तौर पर जाते हैं। वजीरगंज प्रखंड से बड़ी संख्या में श्री सीताराम की बारात जाती है। उन्होंने कहा मर्यादा पुरूषोत्तम राम आदर्श हैं। लगातार नौ वर्षों से महोत्सव में शिरकत करने के लिए राम भक्त यहाँ से बारात के रूप में वहाँ जाते हैं। देवघर में बड़ी धूमधाम से सीताराम विवाह होता है। जो देखते हीं बनता है। गाजे- बाजे के साथ सीताराम विवाह महोत्सव आयोजित होता है। वजीरगंज से निकलेगी सीताराम विवाह की बारात, जो देवघर जाकर विवाह महोत्सव में तब्दील होती है। महोत्सव को आकर्षक तथा सफल बनाने में रामभक्तगण जुटे हैं। इस बारात को लेकर रामभक्तों में उल्लास है। यह महोत्सव अयोध्या के श्रीमहाराजजी झुनकी पीठाधिश्वर करूणानिधान शरण की पहल पर आयोजित होता है। सीताराम विवाह महोत्सव के अवसर पर देवघर में रामभक्तगण बारात के तौर पर उपस्थित होंगे। विवाह महोत्सव की शोभा बेहद आकर्षक होती ही, मनभावन, मनलुभावन भी।- अंज न्यूज मीडिया की प्रस्तुति

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!