भगवान जगन्नाथ की कृपा से भक्तों को मनोवांछित फल
Advertisement
Advertisement
आगामी 17 जून को मंगल कलश यात्रा
![]() |
|
गया : बोधगया में स्थित जगन्नाथ मंदिर से आगामी 17 जून को कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंगल कलश यात्रा सुबह 7 बजे से निकलेगी। जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरूष शिरकत करेंगे। जाहिर हो 108 मंगल कलश में पावन फल्गु नदी का जल लेकर धूमधाम के साथ जगन्नाथ मंदिर में स्थापित प्रभु कृष्ण एवं सुभद्रा माता एवं बलभद्र को स्नान कराया जाएगा। उस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर बैठक में पूरी पुख्ता व्यवस्था का निर्णय लिया गया। बोधगया में तैयारी ज़ोरों पर जारी है। विदित हो यहाँ का जगन्नाथ मंदिर महिमामंडित है। यहाँ श्रद्धालु भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती है, ऐसी मान्यता है। धार्मिकता से ओतप्रोत है यह नगरी। जहाँ भगवान जगन्नाथ के दर्शन- पूजन के लिए प्रत्येक दिन श्रद्धालु भक्तजन पहुँचते हैं। जो हिन्दूओं के अपार धार्मिक आस्था का मुख्य केन्द्र है। इस अवसर पर दूर- दूर से भक्तगण आते- जाते हैं। जिससे वहाँ का चहल- पहल और भी बढ़ जाती। वहाँ सालोभर धार्मिक वातावरण क़ायम रहता है। वहाँ प्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद के लिए देश ही नहीं, विदेशी धर्मावलंबियों का भी आना- जाना होता है। मान्यता ऐसी है कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वह सिद्धिदायक स्थल है। उनके दर्शन से भक्तों को असीम शांति मिलती ही, सुख और समृद्धि भी। समझो, उनकी कृपा से भक्तों का बल्ले- बल्ले हो जाता है।