पावापुरी में प्रशिक्षण का आयोजन
Advertisement
|
| पावापुरी में शिक्षक प्रशिक्षण संगोष्ठी का हुआ आयोजन |
नालंदा : परम पूज्य आचार्य श्री ताई मां के आशीर्वाद से तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर पावापुरी में शिक्षक प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
पूज्य साध्वी श्री संप्रज्ञाजी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस शिक्षक प्रशिक्षण संगोष्ठी में नालंदा, नवादा एवं शेखपुरा जिले के 275 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
![]() |
| गयाजी की पुण्य भूमि से 26 जनवरी से ! From the holy land of Gayaji from 26th January |
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मिताली मुखर्जी ने संप्रेषण कौशल विषय वस्तु पर अपनी बातों को सभी उपस्थित शिक्षकों के बीच में रखी।
पूज्य साध्वी श्री संप्रज्ञा जी महाराज के द्वारा सभी शिक्षकों को नैतिक मूल्यों के साथ- साथ अपने पठन- पाठन में संप्रेषण स्किल्स को प्रभावशाली एवं क्रियात्मक तरीके से वर्ग शिक्षण में कैसे इसकी उपयोगिता प्रभावपूर्ण तरीके से प्रयोग में लाया जा सकता है। इस पर प्रकाश डाला।
विद्यालय प्राचार्य डॉ कौशल किशोर कौशिक के द्वारा शिक्षकों को बहुआयामी विषय वस्तु को अपने शिक्षण पद्धति में उपयोगिता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए उनके रचनात्मक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा कैसे दिया जाए। इस पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर नालंदा सहोदया कलस्टर के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सचिव आशीष रंजन एवं विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद थे।

.jpeg)

