10 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

*10 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार*
Advertisement

गया : भाकपा माओवादी के 10 लाख का इनामी ज़ोनल कमांडर हार्डकोर नक्सली कुंदन यादव उर्फ़ ब्रह्मदेव यादव उर्फ़ सहदेव यादव को आमस थाना क्षेत्र से गया पुलिस ने धर दबोची। इनामी नक्सली सहित उसके दो सहयोगी लखनदेव यादव और संतोष यादव को भी पुलिस गिरफ्तार की है। उसके पास से बाइक, 29 हजार नकद, दो मोबाइल भी बरामद हुआ है। ज्ञात हो ज़ोनल हार्डकोर नक्सली कुंदन यादव पर झारखंड पुलिस ने 10 लाख इनाम रखा था। गिरफ्तार नक्सली पर बिहार- झारखंड के थानों में कई गंभीर आपराधिक मुक़दमें विभिन्न थानों में दर्ज थे। पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!