गया : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर कम्पेन चला कर सरकार से कोरोनावायरस महामारी संकट से जूझ रहे गरीब एवम् मध्यवर्गीय परिवार को प्रतिमाह उनके बैंक खाते में 6000₹ मुहैया कराने की मांग को लेकर आवाज बुलंद किया गया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी जी के आह्वान पर सभी कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता सम्पूर्ण भारत में लगातार इस महामारी से निपटने हेतु सरकार को देश की जनता को पहली प्राथमिकता समझते हुए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग सरकार से करते आ रहे है।
आज के कम्पेन में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू , जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, इंटक के प्रदेश सचिव सह जिला इंटक प्रभारी अशोक सिंह,युवा इंटक संयोजक धीरेन्द्र कुमार, जिला महासचिव विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, सोमनाथ पासवान, युवा कांग्रेस के गया विधानसभा अध्यक्ष विशाल कुमार, वजीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सचिन राज,मो नवाब अली, मो अजहरुद्दीन, एन एस यू आई के रचित कुमार, आकाश दीप, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार, कांग्रेस टेक्निकल सेल के अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, इं राजेश रमन, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जगदीश यादव, ओंकार यादव, कांग्रेस अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिला के वरिष्ठ नेता जुबैर अहमद, मो सरवर खान, रामाश्रय सिंह, साधु शरण सिंह, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा, सुजीत गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष में मानपुर के रंजीत सिंह, वजीरगंज के सतीश सिंह, फतेहपुर के बालमुकुंद पांडेय, टनकुप्पा के शंभू शरण सिंह, मदन सिंह, खिजरसराय के नवल किशोर शर्मा, अटारी के वीरेंद्र सिंह वीरू, मोहड़ा के चांद राजवंशी, बेलागंज के राम विनय शर्मा, धर्मेन्द्र नाथ, ललन राम, टिकारी के राजकुमार पासवान, राम कृष्ण त्रिवेदी, कोच के रामानुज शर्मा, मुन्ना सियादीह, पर्रैया के जय प्रकाश यादव, गुरारू के संजय रंजन,डोभी के अवधेश सिंह, मोहनपुर से संजीत कुमार सिंह, अनुमति देवी, डुमरिया के राजेंद्र सिंह, इमामगंज के पंकज पासवान, बांके बाजार के रवि भास्कर, बाबूलाल प्रसाद, आमस से मिथिलेश कुमार, शेरघाटी से अजीत सिंह, उमेश सिंह, सहित सैकड़ों लोग सोशल मीडिया पर आवाज बुलंद किया।
नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी प्राणवायु ऑक्सीजन देशभर में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, देशभर के सभी आयु के लोगो को मुफ्त टीकाकरण शुरू करने , के लिए भी सोशल मीडिया पर आवाज बुलंद किया है।
नेताओ ने कहा की देश के साहसी, सजग, विपक्ष की भूमिका निभाने वाले, अकेला मोदी सरकार के गलत नीतियों का विरोध करने वाले देश के लोकप्रिय, जनप्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी के दिशा निर्देशों को हम देशभर के कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता आत्मसाथ कर अक्षरशः पालन करते हुए इस महामारी के निपटने में सरकार, देश की महान जनता को निरन्तर सहयोग करते रहेंगे
➖AnjNewsMedia