Happy Sanatan News Year

 सनातन नववर्ष की शुभकामना
Advertisement

बिहार विधानसभा में याचिका समिति के सभापति डॉक्टर प्रेम कुमार ने 13 अप्रैल से सनातन नववर्ष विक्रम संवत 2078 आरंभ हो रहा है की हार्दिक शुभकामना , बधाई  व उन्नति की कामना

कृषकों , पशुपालकों , मत्स्य पालकों , वंचितों ,शोषितों सहित समस्त देशवासियों को दी। बसंती नवरात्रा की पहली पूजा से सनातन नव वर्ष के प्रारंभ के अवसर पर उन्होंने कहा आदि शक्ति मां जगदंबा की आराधना , भगवान भास्कर जी की सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ , मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म उत्सव रामनवमी , हनुमान जी को ध्वजा दान , गौरी व्रत ,श्री पंचमी , लक्ष्मी पूजन , भगवान विष्णु के आदि अवतार और ,मत्स्य अवतार आदि , आदि इसी चैत नववर्ष की नवरात्रा के मध्य हुआ था । आइए ईश्वर से कामना करते हैं कि शारीरिक-मानसिक रोगों से जीवन की रक्षा नव वर्ष में सभी का हो । मां जगदंबा एवं राम की आराधना के प्रभाव से सभी प्रकार के संक्रमण(कोरोना) रोग से बचने की रोग प्रतिरोधक क्षमता और सुदृढ़ एवं विकसित होगा ।

हमारा जीवन रोग व शौक से मुक्त होकर सतत अभ्युदय की दिशा में अग्रसर होगा । अभी टीका महोत्सव भी चल रहा है । सभी से अपील है कि 45 पार के सभी व्यक्ति अभी टीकाकरण में भाग ले । जीवन में मंगल ही मंगल हो । एक बार फिर से सभी के लिए सनातन नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ -पूर्वमंत्री सह विधायक डॉ प्रेम कुमार।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!