नगर प्रखंड तथा इमामगंज प्रखंड को पंचायत राज मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा मिला नेशनल पंचायत अवॉर्ड
Advertisement
गया : जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पंचायत स्तर पर किए उल्लेखनीय कार्य तथा विकास योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु नगर प्रखंड तथा इमामगंज प्रखंड को पंचायत राज मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा *नेशनल पंचायत अवॉर्ड* मिला है।
पंचायत समिति स्तर में गया नगर तथा इमामगंज प्रखंड को तथा इमामगंज प्रखंड के औरावन पंचायत को यह अवार्ड मिला है।
उप विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सहित जिले के समस्त पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी को इस अवार्ड के लिए बधाई एवं शुभकामना दिया है। ज़िला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व तथा विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर लाने हेतु यह राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड मिला है।
जिला पदाधिकारी ने गया नगर तथा इमामगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी को इस अवार्ड के लिए बधाई दिया है।
➖AnjNewsMedia