विष्णुपद अवस्थित देवघाट एवं गया जी डैम में जल संग्रह कार्यों का DM ने लिया जायजा
विष्णु भगवान का मूर्ति पश्चिम की ओर 65 फीट ऊंची एवं 15 फीट नीचे पेडेस्टल, नदी तल से ऊपर एक फ्लोर बनाया जाएगा
![]() |
| विष्णुपद देवघाट निरीक्षण के दौरान DM त्यागराजन ने अधिकारी को कई Tips दिये |
गया : DM (जिलाधिकारी) डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा जल संकट को लेकर विष्णुपद अवस्थित देवघाट एवं गया जी डैम में जल संग्रह हेतु किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में देवघाट पर निर्मित पीएचईडी तथा नगर निगम के बने शौचालय, चेजिंग रूम का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त, गया नगर निगम को सभी शौचालय एवं चेजिंग रूम का सालों भर मेंटेनेंस के उद्देश्य से निविदा करने का निर्देश दिया।
![]() |
| DM Thiyagarajan SM ने अधिकारी को दिया विकासात्मक Guideline |
उन्होंने कहा की कम से कम दो पालियों में सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति किया जाए ताकि नियमित सफाई किया जा सके। बंद पड़े चापाकलों को भी मरम्मत करवाने का निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिया की जितने भी पियाउ बंद पड़े हैं, उनका मरम्मती कर जल्द ही चालू करें।
साथ ही कार्यपालक अभियंता, बुडको को निर्देश दिया की देवघाट पर कम से कम 3-4 स्थानों पर 5-5 नल का टैप युक्त एक पियाऊ बनाए, जिसमे गंगाजल उपलब्ध कराई जाए।
![]() |
| अनवरत प्रस्तुति |
DM ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया की जितने भी लाइट खराब पड़े हैं, उनका मरम्मती करवाएं।
कार्यपालक अभियंता रबड़ डैम को निर्देश दिया कि श्मशान घाट होते हुए देवघाट तथा गजाधर घाट में टूटे हुए टाइल्स को अभिलंब मरम्मती करवाएं। उन्होंने कहां की देवघाट तथा आस पास के क्षेत्रों में आवारा पशु ना रहे, इसे सुनिश्चित करेंगे।
देवघाट पर छोटे- छोटे बनाये गए पिंड (कुंड) में ही तर्पण के पश्चात अवशेष डाले, नदी में अवशेष प्रवाहित ना करें, इसे लेकर जिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों से अनुरोध किया की जो पिंडदान करने आए उन्हें इर्द- गिर्द गंदगी फैलाने से रोकें तथा कुंड में ही अवशेष प्रवाहित करने हेतु जानकारी एवं जागरूकता करें।
DM ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि डैम के तल की सफाई इस बारिश के पहले करवाना सुनिश्चित करेंगे।
गयाजी डैम में ऐतिहासिक कार्य हुआ है, उसमें कुछ टूटे हुए कार्यों को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
उसमें मुख्य रूप से एक्सिस के समानांतर एक आरसीसी ब्लॉक का कार्य किया जा रहा है।
तकनीकी रूप से डैम के स्टोरेज में और बेहतर सकारात्मक असर रहेगा। डैम में पानी स्टोर रहने की क्षमता भी बढ़ जाएगी।
इसके साथ ही देवघाट के तरफ से घाट का निर्माण तेजी से करवाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक तीर्थयात्री पितृपक्ष मेला के दौरान तर्पण कर सकें।
और दूसरे तरफ सीता पथ जो मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में सीता पथ का निर्माण हुआ था, जिसमें गया जी डैम से सीधे तौर पर 538 मीटर के आसपास सीता कुंड पड़ता है, इसमें लोग आसानी से आ-जा सकते हैं, इसका भी निर्माण कराया जा रहा है।
सीता पथ पर पेवर ब्लॉक तथा उसके नीचे आरसीसी तथा उसके नीचे नाला जो वार्ड नंबर 53 के विपरीत पड़ता है, उस नाला से समुचित निकासी का व्यवस्थित रूप से पानी निकालने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा प्लान तैयार कर नाला निर्माण करवाया जा रहा है। साथ ही कुछ अन्य कार्यों जो बचे हुए हैं उसे तेजी से 15 जून तक पूर्ण करवाया जा रहा है ताकि हर हाल में बरसात के पहले पानी जमा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस बारिश से पहले सभी कार्यों को पूर्ण करते हुए परमानेंट पानी रखने की व्यवस्था की जा सके।
अंत में कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग विकास कुमार ने बताया कि विष्णु भगवान का मूर्ति पश्चिम की ओर 65 फीट ऊंची एवं 15 फीट नीचे पेडेस्टल, नदी तल से ऊपर एक फ्लोर बनाया जाएगा।
कुल मिलाकर पेडेस्टल सहित 80 फीट की मूर्ति पंडा समाज द्वारा मांगी गई थी, जिस पर DM द्वारा कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग के माध्यम से मूर्ति लगवाने हेतु विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।
निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त, नजारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, कार्यपालक अभियंता, बुडको, पीएचईडी, रबर डैम सहित संबंधित पदाधिकारी, अभियंता उपस्थित थे।
BREAKING NEWS :-
गया : वजीरगंज के कांधा ग्राम निवासी सेवानिवृत शिक्षक मनमोहन सिंह का निधन गया में हो गया। शिक्षकों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। जिसका भरपाई संभव नहीं है। उनका पेंशन, ATM तथा चेक बुक को बैंकों से बंद करने की मांग की गई है। आंगनबाड़ी सेविका को भी तत्काल परिवर्तन किया जाय।
गया पुलिस :-
गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण ,बिक्री भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 23.04.2023 को.
01.म0वि0वि0 थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में हरेराम मांझी, पे0 वलदेव मांझी, सा0 भीण्डस, थाना म0वि0वि0, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे म0वि0वि0 थाना काण्ड संख्या 201/21 दिनांक 20.12.21 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
02.मोहनपुर थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में व्रिकातं मांझी, पे0 मनोज मांझी, सा0 गजाधरपुर, थाना मोहनपुर, जिला गया को 10 ली0 महुआ के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे मोहनपुर, थाना काण्ड संख्या 390/23 दिनांक 24.04.23 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
03.डोभी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में सुरेन्द्र मांझी, पे0 देवचन्द्र मांझी, सा0 गाजीराम, थाना डोभी, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डोभी, थाना काण्ड संख्या 379/23 दिनांक-16.04.23 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
04. सिविल लाइन थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में संतोष कुमार, पे0 मोहन सिंह, सा0 गेवालविगह, थाना सविल लाइन, जिला गया को 2.5 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे सिविल लाइन, थाना काण्ड संख्या 277/23 दिनांक 24.04.23 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
05 मुफ्फसील थानान्तर्गत अवैध देशी शराब की बिक्री करने के आरोप में अशोक मांझी, पे0 स्व दुखन मांझी, सा0 धनकुट्टी, थाना मुफ्फसील,जिला गया को 05 ली0 देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे मुफ्फसील, थाना काण्ड संख्या 462/23 दिनांक 24.04.23 धारा.30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
06 .कोंच थानान्तर्गत अवैध देशी शराब की बिक्री करने के आरोप में विजय यादव पे0 मिदेश्वर सा0 नेहुआ थाना कोंच जिला गया को 02 ली0 देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे कोंच, थाना काण्ड संख्या 97/23 दिनांक 24.04.23 धारा.30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
07. चंदौती थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया गया। इस संबंध मे चंदौती, थाना काण्ड संख्या 249/23 दिनांक 24.04.23 धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
08.मोहनपुर थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर 05 लीटर देशी शराब बरामद किया गया गया। इस संबंध मे मोहनपुर थाना काण्ड संख्या 392/23 दिनांक 24.04.23 धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
गया पुलिस की कार्रवाई, एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार:-
दिनांक 10.04.2023 को वादी मो0 साकिर, पे0 मो0 जमीर, सा0 लोदीपुर, थाना कोंच, जिला गया के द्वारा एक लिखित आवेदन दी गई की मेरी पूत्री ट््यूशन पढ़ने टिकारी गई थी, शाम तक घर नहीं आई। इस संबंध में कोंच थाना कांड संख्या-165/23, दिनांक-12.04.2023, धारा-366 (ए) भा0द0वि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त मो0 मुर्शीद, पे0 जफीर, थाना दीपनगर, जिला नालंदा को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कोंच थाना द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता:-
1. मो0 मुर्शीद, पे0 जफीर, थाना दीपनगर, जिला नालंदा।
राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय पटना के द्वारा औद्योगिक इकाईयों के लिए प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
वेब पोर्टल पर विवरणियाँ स्वंय भरने के लिए दिया गया प्रशिक्षण शिविर
पटना : सांख्यिकी एवं कार्यक्रम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) क्षेत्रीय कार्यालय पटना के द्वारा चयनित औद्योगिक इकाईयों को वेब पोर्टल पर अपनी विवरणियाँ स्वंय भरने के लिए शिविर का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय परिसर पटना में किया।
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन एन.संगीता, उप महानिदेशक के द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण का देश के सकल घरेलू उत्पाद् औद्योगिक उत्पादन सूचकांक, रोजगार सर्जन एवं सकल मूल्य संवर्द्धन के गणना के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित उद्योगों के स्वामी एवं उनके प्रतिनिधियों को पोर्टल पर विवरणियों के स्वंय संकलन के बारे में परिमल, उप निदेशक ने विस्तार से बताया।
जबकि वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारियों ने वेब पोर्टल पर औद्योगिक इकाईयों के स्वामी एवं प्रबंधकों को भी विवरणियाँ भरने की जानकारी दी।
मौके पर सांख्यिकीय अधिकारी देवेन्द्र कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, तपन कुमार, सुशील कुमार सिंह, मंजूषा कुमारी, धीरेन्द्र नाथ प्रसाद एवं जितेन्द्र राय मौजूद रहे।
– AnjNewsMedia
![{गया में अद्भुत Devghat का निर्माण} | (Top News) Anj News Media | Gaya ji Dam | Gaya Ji Dham | Devghat Dham [DM Special]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg9V-MiCW9Aa3npWxlhCRV1ynWfkMzQPfVJ7Kojwjfq_5SBlxuUQvt4EOcPZtLRY7U1j8FRulITV_pArLO159upuxo8gSLjpMjN9qkAo_nyW33nw3UGi_q1oTRnUFGWObq8gsYHGUuS9BDRZJIcUvGYDeCs5hHVbeQq1JWjvT8mLxunEdwWBYGo0PoU/w400-h300/WhatsApp%20Image%202023-04-24%20at%201.39.34%20PM.jpeg)
![{गया में अद्भुत Devghat का निर्माण} | (Top News) Anj News Media | Gaya ji Dam | Gaya Ji Dham | Devghat Dham [DM Special]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg_zMkf-611-N6gpQPZW6Rlt-1MzyfD49WeFLabzJe4vpSRsI_Mc8Y2rP8jXNFVfM-7ZSPMzlRGfD2WqGcgMt0IvcG2pYmPqBhAV13_3Hhkqs-KkZpvHq9oJx7sYeZhtpuZRrC3P9YqfoXZTWEZAkhxfILoXxvakAmPtVleevX_H36RqFRUfOVSt_QW/w400-h225/WhatsApp%20Image%202023-04-24%20at%201.40.40%20PM.jpeg)
![{गया में अद्भुत Devghat का निर्माण} | (Top News) Anj News Media | Gaya ji Dam | Gaya Ji Dham | Devghat Dham [DM Special]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiYWIfT_7vnLzT2P12Xqgh4cSDcp8OlELfUviYD1r5hTrPocW8jjEEU8PkUx7c3N9VADZDSut-Fm2T8hVsBINpusmAtkbtoxM6gYkRM8COUzty91QU6ld0YJBPrDcqmyFDJKBaGalRkyk2PglVI-GbUVUD3ydrm1Q5jWBLCv3X52Ih4Nmea5uO75Rwg/w400-h225/AnjMedia-%20Continuous%20News%20Presentation.jpg)