डीएम ने किया वेदियों का निरीक्षण
पितृपक्ष मेला 2022 की तैयारी
Advertisement
![]() |
| पिंडवेदियों का मुआयना करते डीएम एवं नगर निगम आयुक्त |
गया : पितृपक्ष मेला की तैयारी का जायजा लेने जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने आज पिता महेश्वर, उत्तर मानस वेदी, सीता कुंड एवं अक्षय वट वेदी का स्थल निरीक्षण किया।
![]() |
| पिंडवेदियों का मुआयना करते डीएम त्यागराजन |
पिता महेश्वर वेदी निरीक्षण के दौरान हृदय योजना के तहत बनाए गए तालाब को देखकर काफी उत्साहित हुए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि उक्त सरोवर को अच्छे तरीके से साफ सफाई करवाएं ताकि और आकर्षक दिख सके।
स्थानीय व्यक्ति से पूछने पर बताया गया कि वर्तमान समय में सरोवर में लगभग 5 मीटर पानी है। उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारी को पानी के आउटलेट ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया था कि गंदे पानी को तेजी से प्रवाहित किया जा सके।
![]() |
| पिंडवेदियों का मुआयना करते डीएम व नगर निगम आयुक्त |
पंडा समाज के पुरोहित द्वारा बताया गया कि 12 सितंबर अर्थात दूज के दिन काफी संख्या में तीर्थयात्री यहां तर्पण करने आते हैं।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि 12 सितंबर तिथि के दिन अतिरिक्त संख्या में पदाधिकारियों तथा सफाई कर्मियों को प्रतिनियुक्त रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाएंगे।
![]() |
| वेदियों का मुआयना |
जिला पदाधिकारी ने जोर देकर कहा कि शौचालय, पेयजल, उत्तम साफ-सफाई तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्थाएं अति आवश्यक है।
जिला पदाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट तथा नल का टैप लगवाएं।
निरीक्षण के क्रम में परम ज्ञान निकेतन से पिता महेश्वर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर स्थिति में देखते हुए उन्होंने नगर निगम तथा कार्यपालक अभियंता आरसीडी को निर्देश दिया कि 1 सप्ताह के अंदर संबंधित सड़क को मरम्मत करवाएं।
![]() |
| पिंडवेदियों का मुआयना करते डीएम |
सीताकुंड निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता पीएचडी को 5 पुरुष तथा 5 महिला टॉयलेट अधिष्ठापन करवाने का निर्देश दिए साथ नल के खराब टैप को अति शीघ्र बदलवाने का निर्देश दिए।
सीताकुंड निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह काफी आकर्षक का केंद्र है। काफी भव्य तरीके से सीता कुंड को सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया गया है।
![]() |
| पिंडवेदियों का मुआयना करते डीएम त्याग एवं नगर निगम आयुक्त अभिलाषा |
उन्होंने नगर निगम तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि असामाजिक तत्व पर पूरी तरह अंकुश रखें साथ ही नगर निगम खराब पड़े सभी आकर्षक लाइटों को तेजी से मरम्मत करवाएं।
उन्होंने होमगार्ड के कमांडेंट को निर्देश दिया कि 5 होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति करवाएं ताकि सीता कुंड पर भीड़ के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखें।
उन्होंने घूम घूम कर सीता कुंड सभी मंदिरों एवं रास्तों का निरीक्षण किया उन्होंने काफी खुशी प्रकट करते हुए कहा कि सीताकुंड को अच्छे तरीके से संरक्षित रखें यहां यत्र तत्र गंदगी ना फैलाएं यदि कहीं गंदगी रहती है तो तुरंत साफ करवाने की व्यवस्था रखें।
![]() |
| वेदियों का निरीक्षण |
अक्षयवट वेदी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता बुडको को निर्देश दिया कि रास्ते में पड़े लीकेज को तेजी से ठीक करते हुए सड़क को रिस्टोर करें।
कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ने बताया कि अक्षय वट वेदी में कुल 3 चापाकल, 8 टॉयलेट तथा पर्याप्त संख्या में पेयजल हेतु नल के पॉइंट दिए गए हैं।
निरीक्षण के पश्चात जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त गया नगर निगम को निर्देश दिया कि अपने अस्तर से पदाधिकारियों का टीम बनाकर 7 दिनों के अंदर सभी वेदियों का स्थल जांच करावे। जांच के दौरान सभी पदाधिकारी आधारभूत व्यवस्थाओं का जांच करेंगे।
![]() |
| निरीक्षण करते डीएम त्याग एवं नगर आयुक्त |
जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त तथा अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि जिला स्तर के वरीय पदाधिकारियों एवं सहायक पदाधिकारियों द्वारा कोषांग वार नामित पदाधिकारियों से अपने-अपने कोषांग से संबंधित कार्यों यथा वेदियों, आवासन स्थल, पार्किंग स्थल में साफ सफाई, पयेजल व्यवस्था शौचालय की व्यवस्था, विभिन्न प्याऊ/ वैट की सफाई, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, संबंधित वेदी स्थल अथवा आवासन स्थल अथवा विभिन्न रास्ते जाने की सुगमता, जलजमाव/ जलनिकासी की स्थिति, यातायात व्यवस्था का रूट लाइन, जर्जर तारो के बदलाव की स्थिति, तर्पण हेतु प्रयोग में आने वाले विभिन्न तालाबों की साफ-सफाई, नालियों के ढक्कन निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच हेतु एक चेक लिस्ट का निर्माण करते हुए संबंधित चेक लिस्ट के माध्यम से जांच करावें।
– AnjNewsMedia Presentation
![गया | DM | Latest न्यूज़ In हिंदी | [पितामहेश्वर, सीताकुंड एवं अक्षयवट वेदी का निरीक्षण] - AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhF_TSWX59Ss1GSQNppHv4652J5UxDcgzG32XkVl1VqvV251CvbxpUd6layG4QgMk7TIH17a7GM_YNbDwxGyDl7m5BC_UaHjRf6qqfQxiwTJgwK9UOtaA7LIt2_aLDahjlDdqIV6k2JZ70jMQcpvHW40EkOyEuG0r8eWx4eHn-11QNaZAd5ByIE7x7n/w400-h300/WhatsApp%20Image%202022-08-13%20at%207.04.15%20PM.jpeg)
![गया | DM | Latest न्यूज़ In हिंदी | [पितामहेश्वर, सीताकुंड एवं अक्षयवट वेदी का निरीक्षण] - AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiJ9A86yQni43-mxC_OjIwgkC_FEHUkvk2CLhfg9ZzAuPaey-WW5PK9ztqLZZ_VnIOEMwy-z2PRffkHVFNYwt-zrXDn9r7HtVD5NxPW8lvhmmpE8gyzMp3Ali-ufReCuLgkjN2ViXODajwQ6AEQ0A2AUaEd4BVvDvm3k-RuDbFTAWo_dl_6D0CUhPjY/w400-h300/WhatsApp%20Image%202022-08-13%20at%207.04.19%20PM.jpeg)
![गया | DM | Latest न्यूज़ In हिंदी | [पितामहेश्वर, सीताकुंड एवं अक्षयवट वेदी का निरीक्षण] - AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgbNRPQ5igOq2RR--5SP2_fLG8_i5gD8YazSsRyrWk7HePI7LbVC7MzpX-VXmOXbT9Bw_71Y7Z6cnHJn6hs8qViQO8V3Is2GSDfqDjBmqyXI9mRcRtYKMQDQJXdjoSGpF1-dRsSTjmJkA0bPuCD9eYrHRk2apwN7Qof2r0dZTNoyAijElTMaPFbbGuR/w400-h300/WhatsApp%20Image%202022-08-13%20at%207.04.09%20PM.jpeg)
![गया | DM | Latest न्यूज़ In हिंदी | [पितामहेश्वर, सीताकुंड एवं अक्षयवट वेदी का निरीक्षण] - AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhhGjEQ9z55kjslw-hjRYUtZj34naLRA071vyhgmJ381_odSSoQ6sXAcACve-Gafes7U3L8Vk3RN99kz8ELqQ-FlfW9O8vv_xq_hpNnEE-o1fBV4CBuYvS0fdz_Zkmve9ZjW8O4AGyN8TQyWTo8x_vMpN9IoWvmxN_COdqDNm9nwSu_PwAdMC0PFzlv/w400-h300/WhatsApp%20Image%202022-08-13%20at%207.04.20%20PM%20(1).jpeg)
![गया | DM | Latest न्यूज़ In हिंदी | [पितामहेश्वर, सीताकुंड एवं अक्षयवट वेदी का निरीक्षण] - AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjJZ1L-dEwuprwj6AWLQ3_pQvGymAwnxy3I2L5jjjqg-9zNOb-TqWgUF6UokqQftLfpx1UtABNtQrtd00CMa7-lanJRvZmds_fvbjBRo_-M1EaZxQevk119UYsUNJcJcJ9R54qRpOwyXJnE8LpX4_fn1KcnG4D_40HkryPWI87A3mC7cFdjbyJ__3Ab/w400-h300/WhatsApp%20Image%202022-08-13%20at%207.04.18%20PM.jpeg)
![गया | DM | Latest न्यूज़ In हिंदी | [पितामहेश्वर, सीताकुंड एवं अक्षयवट वेदी का निरीक्षण] - AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhW302vTZsCU-kvtsXjqIbwGtwluogIEw28NFmTopF1dnOU34u-_M9VLb3oWLoaEwqFX6i7K4UzM3hHa-68LUgtKGtABT9njPEMENLYc1rrTDDjOPzqdFCth2-vKt5HmEK3zrklxVU_TXX8OolIG0cATCoyfHWQW6SA-RPQKdrfIwujWgosqDZ2x9o8/w400-h300/WhatsApp%20Image%202022-08-13%20at%207.04.17%20PM.jpeg)
![गया | DM | Latest न्यूज़ In हिंदी | [पितामहेश्वर, सीताकुंड एवं अक्षयवट वेदी का निरीक्षण] - AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiMNKUI43JQfBzZccwl9tuvYjyv6a3tfsYYhHmUJfNfXK_XG1dOwR0V1U-OdHsU7quJoBafsQkeYaYaWqz63N44vYUvKPgwUnCgOSsA9FRi3MX3pJUi1JbWM6FylpcwcoAedCJNO3rGWDCM58u6mBMcYBAkOJ3ek2wDadPgN-jV-g2g4b53iquapjS3/w400-h300/WhatsApp%20Image%202022-08-13%20at%207.04.14%20PM.jpeg)
![गया | DM | Latest न्यूज़ In हिंदी | [पितामहेश्वर, सीताकुंड एवं अक्षयवट वेदी का निरीक्षण] - AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgU7IFVzLhbqjmf7fbWvI3lPvwoC-y0BVlxLDvsFiUdaln20A6scTgacbNqK95LdJXzADyxpe2YgWv26AEypGyOc_jSPJLDCcgzK1MZKW-lxE8TUAvSaDMWrzeJRwcrOl0RFp7TaSZ3wNkQIr1w08JPC1HwiHgfa8ZmwW7yGeq-zZthcpucdijt_e8c/w400-h300/WhatsApp%20Image%202022-08-13%20at%207.04.17%20PM%20(1).jpeg)