AgnipathYojana- TodayBiharBand- Gaya DM and SSP Action : अग्निपथ पर बबाल को लेकर डीएम और एसएसपी ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बिहार बंद के बावजूद भी गया ज़िले में आज रहा शांतिपूर्ण वातावरण 


जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला प्रशासन गया द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण के लिये किये गए हैं सुदृढ़ इंतजाम

 गया : अग्निपथ योजना के विरुद्ध गया ज़िले में आज शांतिपूर्ण वातावरण माहौल देखने के उद्देश्य जिला पदाधिकारी, डॉ त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर द्वारा गया शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों यथा गांधी मैदान, एपीआर, सिविल लाइन, सिविल कोर्ट, कोतवाली, जीबी रोड, जेपीएन, दुःख हरनी मंदिर, मानपुर पूल, मुफसिल मोड़, जगजीवन कॉलेज, बाईपास, चांद चौरा, बाटा मोड़ तथा गया रेलवे स्टेशन का औचक भ्रमण किया गया। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों से विधि व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।

Advertisement

 

भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि प्रदर्शन करने के अलावे सरकारी संपत्ति की क्षति पहुंचाने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। रेलवे या अन्य सार्वजनिक या सरकारी संपत्ति क्षति करनेवाले वाले को बख्शा नहीं जाए।

         

 सरकारी संपत्ति क्षति करनेवाले युवकों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध नेम्ड प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है और उनके नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया जा रहा है। ज़िले में अब तक लगभग 10 व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 25 लोगों को गिरफ्तारी की गई है। विभिन्न इनपुट्स के आधार पर छापेमारी की जा रही है तथा गिरफ्तारी भी सुनिश्चित कराई जा रही है। किसी भी हाल में हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।

         

        उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया है कि किसी के बहकावे में आकर कोई व्यक्ति किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन ना करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलानेवालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन सीसीटीवी कैमरा, विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप की गतिविधियों पर निगरानी के द्वारा समाज के अराजक तत्वों पर भी नजर बनाए रही है।

        

         जिला पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में घूमने के दौरान बाईपास रोड के समीप दुकानदारों एवं विभिन्न व्यक्तियों से शांति व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उपस्थित व्यक्तियों ने बताया कि आज संबंधित क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। शांति व्यवस्था बनी हुई है। जिला पदाधिकारी ने थानाध्यक्ष विष्णुपद तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर को लगातार पुलिस पेट्रोलिंग रखने का निर्देश दिए।

         

         

वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने कहा कि उपद्रवियों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी अलर्ट मोड में कार्य कर रही है। ज़िले के हर संवेदनशील बिंदुओं, प्रमुख चौक चौराहों पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट तथा पुलिस फोर्स लगाए गए हैं। जिसके कारण आज जिले में कहीं भी कोई घटना की जानकारी नहीं मिली है। सभी जगह शांति का माहौल बनाए रखा गया है।

          

           गया रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर से जानकारी लेने पर बताया कि गया रेलवे स्टेशन एवं आसपास के इलाकों में भारी मात्रा में सुरक्षा बलों को प्रतिनियुक्ति की गई है। रेलवे स्टेशन में कहीं भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं है।

           

           

स्टेशन प्रबंधक गया द्वारा बताया गया कि गया जिले के रेलवे लाइन में सभी इंटरसिटी ट्रेन स्थगित है। उन्होंने रेलवे प्रशासन तथा जिला पुलिस प्रशासन को रेलवे स्टेशन पर हर छोटी-छोटी गतिविधियों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिए। स्टेशन प्रबंधक द्वारा जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि ईस्टर्न रेलवे ने लगभग 119 ट्रेनों के परिचालन को स्थगित किया है। 

           

            अंत में जिला पदाधिकारी ने पूरा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए एक्टिव मोड में कार्य करें जहां भी कुछ हुड़दंग की सूचना मिलती है, तुरंत एक्शन ले।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!