Anj | 1 कृषि समन्वयक निलंबित | 5 किसान सलाहकार चयनमुक्त

गया, 19 अगस्त 2023 (अंज न्यूज़ मीडिया) Anj मीडिया की ताजा खबर। मक्का बीज वितरण धांधली पर DM की कार्रवाई। कृषि समन्वयक निलंबित एवं 5 किसान सलाहकार चयनमुक्त।

Gaya DM ने की कठोर कार्रवाई ! जिले में मची हड़कंप

Anj | 1 कृषि समन्वयक निलंबित | 5 किसान सलाहकार चयनमुक्त - Anj News Media
Anj | 1 कृषि समन्वयक निलंबित | 5 किसान सलाहकार चयनमुक्त – Gaya DM Action- Anj News Media

2023 गया- बिहार की ताजा बड़ी खबर

  • गया जिले में 71 प्रतिशत हुई धान की रोपनी
  • लम्बे समय से कार्य में अनुपस्थित पाये गये किसान सलाहकार चयनमुक्त
  • उर्वरक में बिक्री में अनियमितता पाये जाने पर 1 लाईसेंस रद्द, 1 निलंबित एवं 4 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण

 Anj मीडिया की ख़ास पेशकश  

गया DM डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा मोहड़ा प्रखंड में निरीक्षण दौरान में वितरित किये जा रहे मक्का बीज वितरण का औचक निरीक्षण किया गया। इसी क्रम गेहलौर पंचायत के किसान सलाहकार संकेत कुमार से मक्का बीज वितरण की जानकारी के बारे में पूछा गया।

Anj की प्रस्तुति – इसी क्रम किसानों ने बताया गया कि उन्हें मक्का बीज वितरण की जानकारी किसान सलाहकार द्वारा नही दी गई है। जिसकी जाँच अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, नीमचक बथानी से कराई गई।

गया जिले में मुफ्त मक्का बीज वितरण में बड़ी धांधली जारी है। इस चपेट में कई और की आने की संभावना है। उजागर हुआ धांधली का पहला मामला। जिससे जिले भर में हड़कंप मची हुई है। कृषि विभाग के तमाम कर्मी एवं पदाधिकारी डरे- सहमे हुए हैं। और भी गाज गिराने की उम्मीद है। 

कृषि विभाग में घोर भ्रष्टाचार जारी है। इस गोरखा धंधे की चपेट में कई कृषि पदाधिकारी भी आ सकते हैं। उन्हीं की मिलीभगत से बीज वितरण में भ्रष्टाचार हो रहा है। जो जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है। देखना है आगे किया होता है। भ्रष्टाचार में मोहड़ा प्रखंड सबसे आगे है। वहां लूट-खसोट की धंधा व्यापक पैमाने पर जारी है।

Anj | 1 कृषि समन्वयक निलंबित | 5 किसान सलाहकार चयनमुक्त - Gaya DM Action- Anj News Media

Anj | 1 कृषि समन्वयक निलंबित | 5 किसान सलाहकार चयनमुक्त - Gaya DM Action- Anj News Media
Anj | 1 कृषि समन्वयक निलंबित | 5 किसान सलाहकार चयनमुक्त – Gaya DM Action- Anj News Media

Anj की प्रस्तुति – जिसके आधार पर बीज वितरण में गड़बड़ी पाये जाने पर संकेत कुमार, पंचायत- गेहलौर, प्रखंड- मोहड़ा को चयनमुक्त कर दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि लम्बे समय से अपने कार्य क्षेत्र से अनुपस्थित किसान सलाहकारों पर भी कार्रवाई की गई है।

(1) पंकज नारायण दीपक, पंचायत- अदई, प्रखंड- कोंच (2) सुरेन्द्र कुमार चैधरी, पंचायत- नौडिहा, प्रखंड- इमामगंज (3) मनोज कुमार, पंचायत- नौडिहा, प्रखंड- डुमरिया (4) श्रीमती मीणा सिन्हा, पंचायत- तेतर, प्रखंड- मोहड़ा। उक्त चारों किसान सलाहकार लम्बे समय से कार्य में अनुपस्थित थे जिनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुये चयनमुक्त कर दिया गया है।

टनकुप्पा प्रखंड अन्तर्गत भेटौरा पंचायत के किसानों द्वारा कृषि समन्वयक पंकज कुमार पंकज के विरुद्ध मक्का बीज वितरण में गड़बड़ी एवं अनियमितता की शिकायत की गई।

साथ ही जाँच के क्रम में पंकज कुमार के द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में भी दोषी पाया गया। तत्पश्चात् त्वरित कार्रवाई करते हुये पंकज कुमार, कृषि समन्वयक, पंचायत- भेटौरा (टनकुप्पा) को निलंबित कर दिया गया है।

Anj की प्रस्तुति – माह अगस्त में हुई सामान्य वर्षापात से धान की रोपनी में सुधार हुआ है। जिले में धान आच्छादन का लक्ष्य 190186 हे० के विरुद्ध 134875 हे० में रोपनी हो गई है। इस सप्ताह में जिले में अच्छी बारिष हुई है। किसानों के पास धान का बिचड़ा सुरक्षित है जिससे अगले सप्ताह में भी धान की रोपनी होने की संभावना है।

Anj की प्रस्तुति – जिले के कम फसल आच्छादन वाले पंचायतों को चिन्हित कर कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये मक्का बीज का वितरण किया गया है। वैकल्पिक फसल के रुप में वितरित किये गये मक्का बीज को पंचायत स्तरीय कर्मियों की टीम गठित कर खाली पड़े खेतों में लगवाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मक्का फसल आच्छादन के पर्यवेक्षण हेतु प्रखंड स्तर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

Anj की प्रस्तुति – वर्तमान में जिले में उर्वरक की कोई कमी नही है। गया जिले में यूरिया 36000 मे० टन, डी०ए०पी० 10000 मे० टन, एम०ओ०पी० 2500 मे० टन, एन०पी०के० 7500 मे० टन एवं एस०एस०पी० 3332 मे० टन आपूर्ति के लक्ष्य निर्धारित है जिसके विरुद्ध यूरिया 19748 मे० टन, डी०ए०पी० 8836 मे० टन, एम०ओ०पी० 1611 मे० टन, एन०पी०के० 2210 मे० टन एवं एस०एस०पी० 3384 मे० टन उपलब्ध है।

किसानों की उर्वरक संबंधी किसी भी समस्या/ शिकायत के निवारण हेतु जिला उर्वरक नियंत्रण कोषांग का गठन निम्न प्रकार से किया गया है

  • 1 ललन कुमार सुमन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, नीमचक बथानी- 7992337384
    2 आनन्द कुमार सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण), जिला कृषि कार्यालय, गया- 6202788008
    3 श्रीमती मधुमिता सहायक निदेशक प्रक्षेत्र), जिला कृषि कार्यालय, गया- 8210613126
    4 मुकेश कुमार अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, गया सदर- 9504977228
    5 दयानन्द प्रसाद कृषि समन्वयक, जिला कृषि कार्यालय, गया- 9934890032
    6 संजय कुमार कृषि समन्वयक, जिला कृषि कार्यालय, गया- 9939407481

Anj की प्रस्तुति – कोई भी किसान अपनी उर्वरक संबंधी समस्याओं के लिये उपरोक्त किसी भी नम्बर पर फोन कर अपनी षिकायत दर्ज करा सकते है। 24 घंटे के अन्दर उनके समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

घायलों तथा मृतक के स्वजनों को डीएम ने दिए आर्थिक सहयोग
Anj | 1 कृषि समन्वयक निलंबित | 5 किसान सलाहकार चयनमुक्त - Gaya DM- Anj News Media
Anj | 1 कृषि समन्वयक निलंबित | 5 किसान सलाहकार चयनमुक्त – Gaya DM- Anj News Media

Anj गया: देवरी डुमरी फील्ड फायरिंग रेंज में सैनिक द्वारा किए जा रहे अभ्यास फायरिंग के दौरान छोड़े गए गोले के चपेट में आने से बाराचट्टी प्रखंड के गूलरवेद गांव में तीन लोग की मौत तथा तीन लोग घायल हो गए थे।

पीड़ित के स्वजनो को जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस एम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास पर बुलाकर सरकार की योजना अंतर्गत आर्थिक सहयोग का चेक सौपा।

उक्त जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने बताया कि मंजू देवी फूलचंद मांझी, पिंटू कुमार गोला विस्फोट होने के बाद उसके कन से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जबकि सूरज कुमार 16 वर्ष गुलरवेद, गोविंद मांझी 29 वर्ष तथा उनकी पत्नी कंचन देवी 28 वर्ष ग्राम बनवारा प्रखंड डोभी की मौत गोला विस्फोट होने के कारण हुआ था। डीएम ने घायलो को 33 हजार 333 रूपया एवं गोविंद मांझी के पिता बिनोद मांझी को दो लाख,सुरज के पिता ऐतवार मांझी को एक-एक लाख रुपए का चेक सौंपा।

मुखिया संजीव कुमार ने बताया कि यह पहला मौका है जब गोला के चपेट में आने के बाद पीड़ित स्वजन को जिलाधिकारी के तरफ से आर्थिक सहयोग मिला है। इसके लिए मुखिया ने डीएम त्यागराजन एस एम को बधाई दिया है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!