Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023

गया, 30 सितंबर (अंज न्यूज़ मीडिया) Anj की विभिन्न ताजा खबरें। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

Anj | ताजा खबरें- 2023 | पटना बिहार की खबरें  

Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 - Exclusive - AnjNewsMedia
Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 – Exclusive – AnjNewsMedia

Anj | पटना: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा गुलजारबाग स्थित रमना मध्य विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर पटना की मेयर सीता साहू शामिल हुईं। मौके पर सीबीसी, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन मौजूद थे।

पटना की मेयर सीता साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि हम सभी मिलकर स्वच्छता के प्रति सजग हों और अपने नागरिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए पटना शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि अपने आसपास और गली मोहल्ले में नगर निगम द्वारा रखे गए कूड़ा पॉइंट पर ही घर के कूड़े का निष्पादन करें। उन्होंने अनुरोध किया कि हमें प्लास्टिक का बहिष्कार करना चाहिए क्योंकि यह कई बीमारियों की जड़ है।

Anj की खबरें ! उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हम सभी को सप्ताह में कम से कम दो घंटे साफ-सफाई करने के लिए देना चाहिए, जिससे हमारे चारों ओर स्वच्छ वातावरण दिखाई दे।

Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 - Exclusive - AnjNewsMedia
Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 – Exclusive – AnjNewsMedia

स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

गुलजारबाग स्थित रमना मध्य विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के तहत चलाया जा रहा यह अभियान लोगों में जागरूकता लाने के लिये किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सीबीसी, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन ने कहा कि आगामी एक तारीख़ को दिन में 10 बजे एक घंटा पूरे भारत में श्रमदान करना निर्धारित किया गया है। आप जहाँ भी हों वहां एक घंटा श्रमदान करके इस स्वच्छता ही सेवा अभियान के साथ जुड़ सकते हैं।

Anj की खबरें ! उद्घाटन सत्र के उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थल पर एक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के तहत आस-पास के स्थानों की साफ-सफाई की गई, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा हो सके।

कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत सांस्कृतिक दल ’प्रस्तुति’ के कलाकारों द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गीत, संगीत एवम नाटक प्रस्तुत किए।

  • बेगूसराय में तीन दिवसीय ‘नया भारत सशक्त भारत” विषय पर चित्र प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
  • बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार द्वारा किया गया चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन

Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 - Exclusive - AnjNewsMedia

Anj | बेगूसराय: Anj | ताजा खबरें- 2023

Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 - Exclusive - AnjNewsMedia
Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 – Exclusive – AnjNewsMedia

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) मुंगेर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में आज तीन दिवसीय ‘नया भारत सशक्त भारत” विषय पर चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Anj की खबरें ! चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर मुख्य अतिथि बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार द्वारा किया गया। इसके बाद जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा अनेक उपलब्धियां प्राप्त की गई हैं।

Anj की खबरें ! शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विदेश नीति की सफलताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारत सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
चित्र प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने स्थानीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में इसका अवलोकन करने की अपील की।

Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 - Exclusive - AnjNewsMedia
Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 – Exclusive – AnjNewsMedia

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रो. श्रीनिवास त्रिपाठी ने केंद्र सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आयुर्वेद सहित स्वास्थ्य के अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों को चर्चा की।

वरीय उपसमाहर्ता अमूल्य रत्न ने प्रदर्शनी में दिखाए जा रहे बिहार के स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने चंद्रयान – 3 सहित सरकार की वैज्ञानिक उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की।

बेगूसराय की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शैलजा ने पोषण माह के अवसर पर सही पोषण के लिए अधिक से अधिक संतुलित आहार लेने की अपील की। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा पोषण जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों को भी बताया।

डाक निरीक्षक अमित कुमार ने डाक विभाग द्वारा आम जनता के लिए लाभकारी बचत एवं निवेश योजनाओं की जानकारी दी।।इस अवसर पर एनसीसी के इंस्ट्रक्टर सुखविंदर सिंह ने भी अपने विचार रखे।

मुख्य कार्यक्रम से पूर्व एनसीसी 9 बिहार बटालियन के कैडेट्स के द्वारा कार्यक्रम स्थल से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नया भारत सशक्त भारत के नारे लगाए गए।

Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 - Exclusive - AnjNewsMedia
Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 – Exclusive – AnjNewsMedia

Anj की खबरें ! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर दिया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो,भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि इस चित्र प्रदर्शनी-सह- जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा बीते नौ वर्षों के दौरान चलाई गईं नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में फोटो, आंकड़ों एवं सूचनाओं के माध्यम से आमजनों को बताना एवं उन्हें जागरूक करना है।

इस फोटो प्रदर्शनी में बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं गुमनाम नायकों के दुर्लभ चित्र व गाथा प्रस्तुत की जा रही है । साथ ही इसमें जी-20, अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023, लाईफ मिशन एवं आदि विषयों पर भी फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है।

Anj की खबरें ! केंद्रीय संचार ब्यूरो, मुंगेर के प्रभारी सुदर्शन किशोर झा ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को मौके पर पुरस्कृत भी किया जा रहा है। आज प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने पर डॉ आशीष, अंकित कुमार तथा अमृता कुमारी को पुरस्कृत किया गया।

मंत्रालय से संबद्ध सांस्कृतिक दल द्वारा मिथिला के लोक नृत्य जाट जट्टीन सहित अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम स्थल पर डीआरडीए, आईसीडीएस तथा डाक विभाग का स्टॉल भी लगाया गया है।

कार्यक्रम में मंच संचालन सीबीसी, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आदर्श कुमार, संतोष कुमार यादव, राजू कुमार, श्रीप्रसाद मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

फोटो प्रदर्शनी दिनांक 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है।

  • सिकटी, अररिया में तीन दिवसीय ‘नया भारत सशक्त भारत” विषय पर चित्र प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभएस.एस.बी. के शहीद जवान नीरज छेत्री बॉलीबॉल टूर्नामेंट का भी हुआ शुभारम्भ

    प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन

  • सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विजय कुमार मंडल, विधायक सिकटी एवं 59वीं सशत्र सीमा बल के कमांडड महेन्द्र प्रताप ने संयुक्त रूप से किया

    Anj | अररिया: Anj | ताजा खबरें- 2023

  • Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 - Exclusive - AnjNewsMedia
    Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 – Exclusive – AnjNewsMedia

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा द्वारा अररिया के सिकटी प्रखंड खेल मैदान में शनिवार (30 सितम्बर 2023) को ‘नया भारत सशक्त भारत” विषय पर तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम एवं एस. एस. बी. के शहीद जवान नीरज छेत्री बॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ 52वीं वाहिनी सशत्र सीमा बल, अररिया के सहयोग से किया गया।

Anj की खबरें ! प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप कुमार सिंह एवं विजय कुमार मंडल, विधायक सिकटी एवं 59वीं सशत्र सीमा बल के कमांडड महेन्द्र प्रताप ने संयुक्त रूप से किया गया।

मौक़े पर मुख्य अतिथि अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा अनेक किये गये कार्यों को इस प्रदर्शनी में दिखाया गया।

जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विदेश नीति की सफलताओं को रेखांकित किया गया है भारत सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है।चित्र प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने स्थानीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में इसका अवलोकन करने की अपील की।

Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 - Exclusive - AnjNewsMedia
Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 – Exclusive – AnjNewsMedia

वहीं, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विगत नौ वर्षो में किये कार्यों को इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है। जो सराहनीय एवं सूचनाप्रद है।

इस अवसर पर एस. एस. बी., अररिया के कमानडेंट महेंद्र प्रताप ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए सभी उपस्थित गन्यमान अतिथियों एवं लोगों का स्वागत किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

Anj की खबरें ! मौक़े पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस चित्र प्रदर्शनी-सह- जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा बीते नौ वर्षों के दौरान चलाई गईं नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में फोटो, आंकड़ों एवं सूचनाओं के माध्यम से आमजनों को बताना एवं उन्हें जागरूक करना है।

साथ ही इसमें जी-20, अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023, लाईफ मिशन एवं आदि विषयों पर भी फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना में पंजीकृत सांस्कृतिक दल लोक कला मंच द्वारा लोक नृत्य अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

Anj की खबरें ! कार्यक्रम के दौरान एस.एस. बी. के बैंड टीम द्वारा बैंड शो प्रस्तुत किया, जो दर्शकों को आनंदित किया। कार्यक्रम स्थल पर सशत्र सीमा बल एवं जागरण कल्याण भारती का स्टॉल भी लगाया गया है।

कार्यक्रम के दौरान एस. एस. बी. के उप कमानडेंट, पी. एन. सिंह, उप कमानडेंट उदय कुमार, उप कमानडेंट जोशी सागर प्रदीप और कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मंच संचालन सीबीसी, दारभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा एवं एसएसबी जवान नितिन सिंह द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, सीतामढ़ी जावेद अंसारी ने किया। इस अवसर पर चरित्र राम, गिरजानाथ झा, अमरनाथ झा, ऐश्वर्य कुमार उपस्थित थे।

Anj की खबरें ! फोटो प्रदर्शनी 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है।

Anj की विभिन्न ताजातरीन खबरें | Bihar News- 2023 - Exclusive - AnjNewsMedia

 

पढ़िए ! पितृपक्ष- 2023 की ताजा खबरें 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!