[BEST NEWS TODAY LIVE]- ANJ NEWS MEDIA | {Gaya Latest}

अपर मुख्य सचिव ने की अंचल से संबंधित कार्यों की समीक्षा

DM ने की वजीरगंज प्रखंड की समीक्षा


[BEST NEWS TODAY LIVE]- ANJ NEWS MEDIA | {Gaya Latest}
अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार एवं
राजस्व विभाग बिहार सरकार
बृजेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा
Advertisement

गया : अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग बिहार सरकार बृजेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सभी अंचल के अंचल अधिकारियों तथा राजस्व पदाधिकारियों के साथ अंचल से संबंधित सभी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से ऑनलाइन दाखिल खारिज, ऑनलाइन परिमार्जन, आर ओ आर, बंदोबस्ती पर्चा, भू राजस्व लगान एवं सेस का तदर्थ मांग वसूली, भूमि अतिक्रमण, एलपीसी निर्गत, अभियान बसेरा अंतर्गत भूमि वितरण, ऑपरेशन दखल देहानी, आधुनिक भू अभिलेखागार के निर्माण की स्थिति, सेवांत लाभ इत्यादि के संबंध में बारी-बारी से सभी अंचल अधिकारियों से जानकारी ली गई।

बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि सप्ताह के हर 3 दिन अर्थात सोमवार,मंगलवार एवं शुक्रवार को अनिवार्य रूप से जमीन से संबंधित कोर्ट करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन तीनों तिथियों में कम से कम 15 से 20 कोर्ट केस की सुनवाई सुनिश्चित करेंगे।

सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सर्वे के बाद वाले सभी वॉल्यूम को पूरी अच्छी तरह से संरक्षित रखें।

नई जमाबंदी की एंट्री की स्थिति की जानकारी लेते हुए अंचल बार तेजी से एंट्री करवाने का निर्देश दिए।

म्यूटेशन डिस्पोजल में कम प्रगति रखने वाले अंचलों यथा परैया, बोधगया, गुरुआ, टेकारी एवं शेरघाटी को निर्देश दिया कि म्यूटेशन हेतु लंबित आवेदनों को तेजी से डिस्पोजल करें। उन्होंने निर्देश दिया कि म्यूटेशन डिस्पोजल के दौरान यह सुनिश्चित रखें कि बिना जांचे आवेदन को रिजेक्ट ना करें।

उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराना/ सर्वे के पहले के केवाला का दाखिल खारिज करना उचित नहीं है, इसे हर हाल में सुनिश्चित करावे।

जमाबंदी कायम करने की समीक्षा के दौरान गया जिले में 47 हजार जमाबंदी ऑपरेटर लॉगइन में लंबित है। जिसमें गुरुवा में सर्वाधिक 21000 पेंडिंग है। उन्होंने डीसीएलआर शेरघाटी को निर्देश दिया कि 48 घंटे के अंदर गुरुआ अंचल का जांच करते हुए ऑपरेटर लॉगइन में पड़े हुए जमाबंदी के मामलों की समीक्षा करें। इसके साथ ही फतेहपुर, बोधगया, बाराचट्टी में भी ऑपरेटर लॉगइन में जमाबंदी लंबित पाई गई।

अंचल अधिकारी के लॉगिन में बाराचट्टी में 8000, डुमरिया में 9500, कोच 5000, मोहरा 5700 तथा टिकारी 5600 जमाबंदी लंबित पाए गए। उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारी को जमाबंदी हेतु लंबित मामलों को प्राथमिकता पर कंप्लायंस करने का निर्देश दिए।

परिमार्जन के समीक्षा के दौरान बाराचट्टी मोहरा गया सदर खिजरसराय एवं बांके बाजार के अंचल अधिकारियों को परिमार्जन प्रगति में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अंचल में अभियान चलाकर परिमार्जन के मामलों को समाधान करें।

उन्होंने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अंचलों में नए कर्मचारी दिए गए हैं। यदि कुछ अंचलों में पुराने कर्मचारी अभी भी पदस्थापित हैं। उन्हें हल्का आवंटन के दौरान पुराने कर्मचारी को केवल एक ही हल्का दे तथा नए कर्मचारियों के बीच अधिक से अधिक हल्का आवंटित करें।

बैठक में आयुक्त मगध प्रमंडल गया, निदेशक भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग, जिला पदाधिकारी गया, अपर समाहर्ता गया, सभी डीसीएलआर, सभी अंचल अधिकारी तथा सभी राजस्व पदाधिकारी उपस्थित थे।

वजीरगंज प्रखंड में DM ने किया विकासात्मक समीक्षा

[BEST NEWS TODAY LIVE]- ANJ NEWS MEDIA | {Gaya Latest}
DM डॉ० त्यागराजन एसएम ने वजीरगंज में की समीक्षा

गया : जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने आगामी गर्मी के मौसम में संभावित होने वाले पेयजल समस्या को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से विधायक वजीरगंज, स्थानीय जनप्रतिनिधियों / मुखिया जी, प्रखंड के अधिकारी, पीएचइडी के सभी अभियंतगण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ वजीरगंज प्रखंड के सभगार में समीक्षा बैठक की गई।

जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में पेयजल समस्या के वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त किए। 

उन्होंने सभी पंचायतों में संचालित नल जल योजना एवं सार्वजनिक चापाकल मरम्मती एवं अन्य योजनाओं की जानकारी पंचायतो के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से बारी बारी से वर्तमान स्थिति से अवगत हुए।   

DM ने बताया कि वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र रहने के कारण जल संकट में पड़ता है गर्मी भी यहां औसतन 1 से 2 डिग्री अधिक टेंपरेचर रहती है। 

इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है जिसे लेकर आम लोगों को पेयजल की समस्या ना हो इस उद्देश्य से सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों की अध्यक्षता में क्षेत्रवार बैठक करवाई जा रही है तथा जिस स्थान से पेयजल समस्या की शिकायतें मिल रही है उन स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने हेतु पूरी व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि नल जल योजना में जो कार्य छूटा हुआ है या काम बंद है वैसी योजनाओं का सर्वेक्षण पंचायत राज विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट द्वारा निरंतर करवाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि वैसा वार्ड जहां पानी का डिस्चार्ज कम है मोटर खराब है तथा कोई अन्य छोटी-छोटी खराबी के कारण पेयजल बंद है वैसे योजनाओं को प्राथमिकता पर 24 घंटे के अंदर चालू करवाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया कि गया जिले में कुल 1400 के आसपास टूटा हुआ टोला सर्वेक्षण किया गया है। उन सभी टोला में नल जल योजना कार्य हो इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा गया है। 

इसके साथ ही साथ कुछ वक्त पहले पीएचडी द्वारा मिनी जलापूर्ति योजना के तहत कुछ हस्ताक्षर निर्माण करवाया गया था परंतु मेंटेनेंस अवधि समाप्त होने के कारण पुरानी मीनि जलापूर्ति योजना बंद है उसे चालू कराने के लिए पीएचडी द्वारा समन्वय करवाया जा रहा है।

बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत कुल 17 पंचायत है जिसमें 244 वार्ड हैं। 154 वार्ड में पंचायती राज विभाग द्वारा नल जल योजना का कार्य किया गया है तथा 69 वार्ड में पीएचडी द्वारा नल जल योजना का कार्य किया गया है।

जिलाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी क्षेत्र की पेयजल संबंधी समस्याओं को सुना। 

खराब चापाकल के मरम्मत के संबंध में उन्होंने पीएचईडी के अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अविलंब सभी खराब चापाकल की मरम्मती कराई जाय। इसके लिए जितने भी सामग्रियों की जरूरत पड़ती है उसका उपयोग करें, पीएचईडी के जिला भंडार कक्ष में सभी प्रकार की सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

नल जल में खराबी की सूचना पर उन्होंने बताया कि पंचायत राज के अधीन संचालित योजनाओं को दुरुस्त रखने के लिए सभी वार्ड क्रियान्वयन समिति के कोष में चौबीस हजार रुपये हस्तांतरित किया जा चुका है। उसका उपयोग करें और ध्यान रहे कि एक भी व्यक्ति को पानी के लिए कहीं भटकना नहीं पड़े।       

उन्होंने कहा कि पीएचइडी के देखरेख में संचालित सभी योजनाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित संवेदको पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। नल जल योजना चाहे पीएचईडी  का हो या पंचायत राज का किसी को भी खराब होने पर दो दिनों के अंदर उसे ठीक करवा लिया जाय। किसी भी स्तर की खराबी होने पर किसी भी हाल में दो दिनों से अधिक आपूर्ति बंद नहीं होनी चाहिए। जहां भी जरूरत पड़े तत्काल वैकल्पिक रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करावे।

तरवां, कारी, महुवेत, पतेड़ सहित कई पंचायत के प्रतिनिधियों ने नल जल योजना के कार्यों को लंबे समय से अधूरा छोड़ने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित प्रभारी को संवेदक के ऊपर प्राथमिकी करते हुए अविलंब राशि वसूली की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया।

अमेठी, सहिया, बिशुनपुर एवं नगर पंचायत के भरेती सहित अन्य कई पंचायतों में फिलहाल नल जल योजना से पानी नहीं पहुंचने की स्थिति में वैसे सभी जगहों को चिन्हित कर नए चापाकल लगाने का भी निर्देश पंचायत सचिवों एवं पीएचडी के अभियंताओं को दी। उन्होंने कहा कि पूरे गया का तापमान  औसत से दो डिग्री अधिक रह रहा है, जबकि जून का महीना और भी भयावह होने की संभावना है। 

इसके लिए हमें पेयजल के प्रति अधिक सजग रहना है तथा सभी प्रकार के आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेनी है ।उनके सामने चापाकल मरम्मत में लगे संवेदको एवं उनके कर्मियों पर लापरवाही का मामला भी उठाया गया, जिस पर लापरवाह संवेदक को  तुरंत हटाए जाने की कार्रवाई करने का निर्देश कनिय अभियंता को दिया। 

बैठक में शामिल वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र के एक भी आदमी को पानी के लिए भटकना नहीं पड़े इसके लिए हर जरूरी कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के वार्ड संख्या दस (भरेती) एवं वार्ड संख्या एक एवं दो (पुनावां) में तत्काल टैंकर से पानी आपूर्ति का भी निर्देश दिया।

गया पुलिस की लागातार कार्रवाई के भय के कारण सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

घटना की विवरणः- दिनांक 31.03.2023 को वादिनी के द्वारा बेलागंज थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया कि मेरे ही गांव के रवि कुमार एवं दिपु कुमार के द्वारा मुह बंद कर घसीटते हुए गांव के सुनसान जगह पर लेजाकर उक्त दोनों मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में बेलागंज थाना कांड सं0 203/23, दिनांक 31.03.2023, धारा- 376(जी0) भा0द0वि एवं 4/6 पोस्को एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

गया पुलिस की कार्रवाईः- वरीय पुलिस अधिक्षक गया के द्वारा इस मामले को संवेदनशील कोटी को मानते हुए इस कांड का फरार अभियुक्त को गिरफतारी हेतु थानाध्यक्षय बेलागंज को निर्देशित किया गया। बेलागंज थाना द्वारा इस कांड के अभियुक्त को गिरफतारी हेतु लागातार छापामारी की जा रही है। पुलिस की लागातार कार्रवाई के भय से अभियुक्त 01. रवि कुमार उर्फ कारू, पे0 पवन कुमार, 02.दिपु कुमार उर्फ बिट्टु, पे0 सतीश कुमार, दोनों सा0 सिमरा, थाना बेलागंज, जिला गया दिनांक 24.04.2023 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किये है जिसे न्यायालय द्वारा मंडल कारा गया में भेजा गया है। थाना स्तर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 25.04.2023 कोः.

01.बॉकेबजार,  थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में लक्ष्मण कुमार,  पे0 अम्बिका साव,  सा0 टंडवा, थाना प्रतापपुर,  जिला चतरा, (झारखण्ड) को 50 ली0 देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे बॉकेबजार, थाना काण्ड संख्या 115/23 दिनांक 25.04.2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

02.डोभी,  थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में चनारी मंडल, पे0 ब्रहमदेव मंडल,  सा0 उखडोहर,  थाना डोभाी, जिला गया को 20 ली0 महुआ, शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डोभी, थाना काण्ड संख्या 411/23 दिनांक 25.04. 2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

03. डोभी,  थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में मुकेश मॉझी, पे0 महुब मॉझी,  सा0 जेतिया, थाना चेरकी, जिला गया को 10 ली0 महुआ, शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डोभी, थाना काण्ड संख्या /23 दिनांक 25.04.2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

04.डोभी,  थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में विनय मॉझी,  पे0 श्री लखन मॉझी,  सा0 स्टालिन,  थाना डोभी,  जिला गया को 04 ली0 महुआ, शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डोभी, थाना काण्ड संख्या /23 दिनांक 25.04.2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

05. वजीरगंज, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अजित कुमार, पे0 कैल मॉझी, थाना पटेर,  जिला नवादा 2. देवगन राजवंशी, पे0  विष्णुदेव राजवंशी, सा0 देवतर, थाना अतरी, जिला गया को 14 ली0 महुआ, शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे वजीरगंज, थाना काण्ड संख्या 229/23 दिनांक 25.04.2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

06. बोधगया, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर 5.625 ली0 विदेशी शराब, एवं  01-मोटरसाईकिल बरामद किया गया। इस संबंध मे बोधगया, थाना काण्ड संख्या 366/23 दिनांक 25.04.2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

07.बुनियादगंज, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर 09 ली0 महुआ शराब,  बरामद किया गया। इस संबंध मे बुनियादगंज,  थाना काण्ड संख्या143/23 दिनांक 25.04.2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध खनन, परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक. 25.04.2023कोः.

01.खिजरसराय, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर ओवरलोडिंग बालू का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु खिजरसराय,थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अभियुक्त मनीष कुमार, पे0 स्व0 राजकुमार,  सा0 महमदपुर,थाना खिजरसराय, जिला गया को अवैध गिट्टी,लदा हुआ, एक हाईवा, के साथ गिरफ्तार, किया गया है। इस संबंध में खिजरसराय थाना कांड सं169/23दिनांक 25.04.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2)बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

02.वजीरगंज, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर ओवरलोडिंग बालू का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु वजीरगंज, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अभियुक्त हिरा कूमार, पे0 विन्देश्वरी सिह  सा0 जमुहामा, थाना वजीरगंज,  जिला गया को अवैध बालू लदा हुआ, एक ट्रैक्टर, के साथ गिरफ्तार, किया गया है। इस संबंध में वजीरगंज,  थाना कांड सं228/23 दिनांक 25.04.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2)बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

03.इमामगंज, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर ओवरलोडिंग बालू का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु इमामगंज, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर जिला गया को अवैध बालू लदा हुआ, एक ट्रैक्टर, के बरामद किया गया है। इस संबंध में इमामगंज,थाना कांड सं 105/23 दिनांक 25.04.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2)बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!