[BEST NEWS TODAY LIVE]- ANJ NEWS MEDIA | {Gaya News}

बोधगया में लगी भीषण आग! कई दुकानें जल कर राख

BIG BREAKING NEWS :- 

[BEST NEWS TODAY LIVE]- ANJ NEWS MEDIA | {Gaya News}
DM Active ! सराहनीय पहल

गया : बोधगया अवस्थित सब्जी मार्केट में आज सुबह लगी आग पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर इंद्रवीर कुमार द्वारा घटनास्थल पर उपस्थित रहते हुए लगातार नजर रखी जा रही है। 

Advertisement

आग पर पूरी तरह काबू पा ली गई है

फायर ब्रिगेड की वाहन पूरी मुस्तैदी से अगलगी वाले स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया।

DM डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने अगलगी में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए निर्देश दिए हैं। संबंधित दुकानदारों को जो संभव मदद है, वह जरूर की जाएगी।


जिले में जल संकट की स्थिति पर हुई समीक्षा

[BEST NEWS TODAY LIVE]- ANJ NEWS MEDIA | {Gaya News}
जिले के जल संकट पर DDC ने की गहन VC समीक्षा

गया, उप-विकास आयुक्त विनोद दुहन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा पीएचइडी के अभियंतागण के साथ बैठक कर वर्तमान समय में जल संकट की क्या स्थिति है, उसकी पूरी जानकारी ली। 

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से जानकारी लिया कि अपने क्षेत्र के किसी भी टोले/ कस्बे/ पंचायत/ वार्ड/ बसावट में पानी की समस्या है या नहीं।

बैठक में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ने बताया कि वर्तमान समय में गया जिला में औसतन 33 फीट भूगर्भ जल स्तर है। पेयजल की कोई विशेष समस्या किसी भी प्रखंड से अब तक सामने नहीं आई है। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में हर दिन 100 से 110 चापाकल मरम्मत करवाया जा रहा है। अब तक कुल 2790 सार्वजनिक चापाकल को मरम्मत की गई है। 

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि चापाकल मरम्मत गैंग की संख्या बढ़ाकर चापाकल मरम्मत में तेजी लावे। 

पानी टैंकर को पूरी फंक्शनल रखें यदि किसी क्षेत्र से टैंकर की मांग आने पर त्वरित गति से टैंकर मुहैया करावे।

उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नल जल योजना के तहत छूटा हुआ टोला में पानी की समस्या ना मिले, इसे लेकर वर्तमान समय में बोरिंग कराते हुए स्टैंड पोस्ट के माध्यम से पानी पहुंचाएं ताकि गर्मी को देखते हुए छुटे हुए टोले के प्रभावित व्यक्ति को पानी मिल सके। 

उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को नल जल योजना को दुरुस्त रखने के लिए मेंटेनेंस फंड के अंतर्गत प्रत्येक योजनावार डब्ल्यू आई एम सी के तहत ₹12000 दी गई है। 

इसके साथ ही 15वी वित्त के तहत डब्ल्यू आई एन जी द्वारा सभी मुखिया के फंड को नल जल योजना के मरम्मत के लिए ₹12000 दी गई है। इस प्रकार कुल सभी प्रखंडों में नल जल योजनावार ₹24000 मेंटेनेंस हेतु दी गई है। 

उन्होंने निर्देश दिया कि छोटे-मोटे मरम्मत के अभाव में कोई भी नल जल योजना बंद ना रहे, इसे सुनिश्चित करावे। मेंटेनेंस फंड के तहत उपलब्ध कराए गए राशि से 48 घंटे के अंदर बंद पड़े नल जल योजना को चालू करवाएं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होंने निर्देश दिया कि आपके क्षेत्र के वैसे महादलित टोला जहां अब तक नल जल योजना का कार्य नहीं हुआ है तथा वहां कोई सार्वजनिक चापाकल भी नहीं है, वैसे टोलो को स्थानीय मुखिया के माध्यम से जानकारी लेते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला स्तर पर उन महादलित टोला की सूची उपलब्ध करावे, ताकि वहां पेयजल उपलब्ध कराने हेतु तत्काल कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। 

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने प्रखंड में जल संकट की स्थिति में नोडल पदाधिकारी हैं। 

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी का दायित्व है कि अपने क्षेत्र में जल संकट पर पूरी नजर जमाए रखें कहीं भी किसी क्षेत्र में जल संकट की समस्या आने पर तुरंत रिस्पॉन्ड करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुचारू करावे।

उन्होंने निर्देश दिया कि वर्ष 2019 के गर्मी के मौसम में जिन जिन स्थानों पर जल संकट के दौरान वाटर टैंकर भेजे गए थे उन क्षेत्रों में वर्तमान समय में पेयजल की क्या स्थिति है। इसका आकलन सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वयं उस संबंधित टोला में जाकर करना सुनिश्चित करें।

[BEST NEWS TODAY LIVE]- ANJ NEWS MEDIA | {Gaya News}
जल संकट का आकलन
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वयं करें : DDC 

उप विकास आयुक्त (DDC) ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बांके बाजार के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर पंचायत स्वच्छता समिति के राशि से गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से प्याऊ लगवाया गया है। 

उसी रोल मॉडल के आधार पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने प्रखंड के सभी पंचायतों के सार्वजनिक स्थानों यथा मार्केट, बस स्टैंड, विद्यालय के बाहर इत्यादि स्थानों पर प्याऊ का अधिष्ठापन 2 दिनों के अंदर करवाएं।

Police Latest News :- 

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक  10.04.2023 को:-

01. पंचानपुर थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  बालमति देवी, पति-सुरेश चौधरी ,सा0-कथक विगया, थाना-पंचानपुर, जिला गया को 05 ली0 महुआ  शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे पंचानपुर थाना काण्ड संख्या 250/23 दिनांक 09.04.2023 धाराए 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।  

02. रौशनगंज थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में पिन्टु भुईया पिता-स्व0 जगदेव भुईया, बडमुडिया थाना-रौशनगंज, जिला गया को 25 ली0 महुआ  शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे रौशनगंज थाना काण्ड संख्या 103/23 दिनांक 10.04.2023 धारा, 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

03. टिकारी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  कांती देवी पे0-उपेन्द्र मॉझी सा0-ईसमाईल थाना-टिकारी, जिला गया को 21 ली0 देशी  शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे टिकारी थाना काण्ड संख्या 251/23 दिनांक 10.04.2023 धारा, 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है

04. गुरूआ थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अखिलेश पे0-नरेश पासवान, सा0-चाल्होपुर, थाना-गुरूआ, जिला गया को 10 ली0 देशी  शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे गुरूआ थाना काण्ड संख्या 187/23 दिनांक 10.04.2023 धारा, 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही हैं।

05. मगध विश्वविद्यालय  थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  अनार देवी पे0 इन्द्रदेव मॉझी सा0-शेखवार थाना-मगध विश्वविद्यालय, जिला गया को 08 ली0 देशी  शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे मगध विश्वविद्यालय थाना काण्ड संख्या 121/23 दिनांक 10.04.2023 धारा, 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

06. बेलागंज  थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  बैधु यादव पे0-विष्णुदेव यादव सा0-पनारी थाना-बेलागंज , जिला गया को  गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे बेलागंज थाना काण्ड संख्या 780/22 दिनांक 30.12.22 धारा, 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है

07. आमस थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री के आसूचना पर 10.125 लीैटर विदेशी शराब एवं एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया ।  इस संबंध मे आमस थाना काण्ड संख्या 128/23 दिनांक 30.12.22 धारा, 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है

 गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध खनन, परिवहन, तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक 10.04.2023 को:-

01. आमस थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर ओवरलोडिंग बालू का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु आमस थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालू लदा हुआ एक ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इस संबंध में आमस थाना कांड सं0-129/23, दिनांक-10.04.2023, धारा-323/335/333/353/342/379/279/411  भा0द0वि एवं 56(1ं)(2) बिहार सनुदान खनिज खानन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

02. परैया थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर ओवरलोडिंग बालू का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु परैया थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालू लदा हुआ एक ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इस संबंध में परैया थाना कांड सं0-161/23, दिनांक-10.04.2023, धारा-323/335/333/353/342/379/279/411  भा0द0वि एवं 56(1ं)(2) बिहार सनुदान खनिज खानन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष की अध्यक्षता में मोर्चा की बैठक संपन्न

गया : उक्त बैठक में महान विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि  के साथ हुआ।

उक्त अवसर भाजपा नेता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि जब जब भाजपा की सरकार सता में आयी है तब तब सबका साथ सबका विकास के तहत काम किया है। 

महात्मा ज्योतिबा फुले महान विचारक, समाज सुधारक थे। उन्होंने अंतिम पायदान पर रहे व्यक्ति के उत्थान के लिए शिक्षा पर विशेष जोड़ देना शुरू किया और अपने पत्नी को शिक्षक बनाकर ग़रीबों को शिक्षित करना प्रारंभ किया। 

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा भाजपा के सदस्य होने पर गर्व होता है।

उक्त अवसर पर विभिन्न दलों से दो दर्जन कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। सभी को पार्टी का पट्टा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

– AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!