Bihar Assembly Speaker In Gaya : लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन : बिहार विधानसभा अध्यक्ष

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा बच्चे भविष्य का कर्णधार 

श्री सिन्हा ने विष्णुपद तथा मंगलागौरी मंदिर में पूजा- अर्चना कर देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

Bihar Assembly Speaker In Gaya : लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन : बिहार विधानसभा  अध्यक्ष, AnjNewsMedia
Advertisement
गया में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा
साथ में हैं गया डीएम त्याग तथा नगर विधायक प्रेम

गया : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा कल रात गया पहुंचे थे। गया परिसदन पहुंचने पर उनका स्वागत जिला प्रशासन की ओर से किया गया और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत और अभिनंदन किया। श्री सिन्हा ने अपने गया प्रवास के दौरान आज सुबह में विधि विधान से विष्णुपद तथा मंगलागौरी मंदिर में पूजा- अर्चना की और देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

Bihar Assembly Speaker In Gaya : लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन : बिहार विधानसभा अध्यक्ष, AnjNewsMedia
गया में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा
ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन 

इसके पश्चात गया संग्रहालय परिसर में अवस्थित सभागार में बाल युवा संसद तथा सामाजिक नैतिक संकल्प अभियान कार्यक्रम हुआ, जिसका उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधायक गया नगर प्रेम कुमार,  बेलागंज विधायक डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री तथा इमामगंज के विधायक जीतनराम मांझी, गुरुआ के विधायक विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Bihar Assembly Speaker In Gaya : लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन : बिहार विधानसभा अध्यक्ष, AnjNewsMedia
बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा
ने किया कार्यक्रम को संबोधित

श्री सिन्हा ने बाल युवा संसद को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारे भविष्य का कर्णधार हैं। बाल युवा संसद के आयोजन से बच्चों की समझ लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रकियाओं के प्रति बढ़ेगी। बिहार विधानसभा के सदस्यगण कैसे जनहित के लिए सदन में अपने विधायी दायित्वों का निर्वहन करते हैं,  इनसे भी बच्चों को रू-ब-रू कराना है।

Bihar Assembly Speaker In Gaya : लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन : बिहार विधानसभा अध्यक्ष, AnjNewsMedia
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थीगण

बाल युवा संसद में शहर के कई स्कूल कॉलेजों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। ‘प्रश्न काल’ में कई लोकहित के मुद्दों पर प्रश्न पूछे गए एवं सत्ता पक्ष से उनका सटीक और सारगर्भित उत्तर भी दिया गया।

Bihar Assembly Speaker In Gaya : लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन : बिहार विधानसभा अध्यक्ष, AnjNewsMedia
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी

इसी दौरान अध्यक्ष बिहार विधान सभा ने छात्रों से गया जिले के अलग- अलग विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को उठाने को कहा एवं उनसे इन समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव भी मांगा।

Bihar Assembly Speaker In Gaya : लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन : बिहार विधानसभा अध्यक्ष, AnjNewsMedia
उपस्थित विद्यार्थीगण

बच्चों ने शिक्षा, स्वच्छता, पर्यटन, भ्रष्टाचार, जाम, कानून – व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन आदि से जुड़े लोकहित के मुद्दों को उठाया।

Bihar Assembly Speaker In Gaya : लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन : बिहार विधानसभा अध्यक्ष, AnjNewsMedia
दिलाई शपथ

 

‘युग के वाहक युवाओं के संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य’ विषय पर सकारात्मक एवं सार्थक वाद- विवाद हुआ। इसके बाद बिहार विधान सभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह एवं सामाजिक नैतिक संकल्प अभियान से जुड़ी लघु फिल्म को दिखाया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी बच्चों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों ने पांच अभिशापों से मुक्त हमारा परिवार- नशा मुक्त, अपराध मुक्त, दहेज मुक्त, बाल श्रम मुक्त और बाल विवाह मुक्त,

Bihar Assembly Speaker In Gaya : लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन : बिहार विधानसभा अध्यक्ष, AnjNewsMedia
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा
ने दिलाई शपथ

हमारा परिवार पांच वरदानों से युक्त-स्वच्छता युक्त, योग आयुर्वेद युक्त, जल संचय युक्त, प्रकृति युक्त और विरासत युक्त एवं पांच सम्मानों से पूर्ण-डिजिटल साक्षर, स्वरोजगार सेवक, रोजगार सृजनकर्ता, सामाजिक योद्धा और सेवा समर्पणदाता होगा संबंधी अभियान से जुड़ी शपथ श्री सिन्हा द्वारा दिलाई गयी।

Pls Watch The Video :- 

Bihar Assembly Speaker In Gaya : लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन : बिहार विधानसभा अध्यक्ष, AnjNewsMedia
AnjNewsMedia : Tez Khabar ! Jordar Khabar 

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हम अपने परिवार की विरासत बनें। अधिकार की बात बहुत हो चुकी, अब हमें सजग हो कर अगले 25 वर्षों तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा ताकि जब देश आजादी का शताब्दी समारोह मनाये तब हम भारत को विश्व गुरू बना सकें और महान संत विवेकानंदजी की उस भविष्यवाणी को सच साबित कर सकें जिसमें उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी भारत का होगा और भारत विश्व गुरू बनेगा। 

बाल युवा संसद एवं सामाजिक नैतिक संकल्प अभियान में विधायक जीतन राम मांझी, गया टाउन से विधायक प्रेम कुमार, गया जिले से विधान सभा के सदस्यगण, पूर्व सदस्यगण, विभिन्न पार्टियों के जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Bihar Assembly Speaker In Gaya : लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन : बिहार विधानसभा अध्यक्ष, AnjNewsMedia
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में
गया जिला प्रशासन की हुई बैठक

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में  जिला प्रशासन और जिले के बुद्धिजीवियों की एक संयुक्त बैठक जिला समाहरणालय के सभागार आयोजित हुई। इस बैठक में अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यपालिका में बैठे लोग भी लोकसेवक हैं और उन्हें जनहित में विधायिका में बैठे जनसेवकों को सहयोग करना होगा। लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है।

Bihar Assembly Speaker In Gaya : लोकसेवक खुद को मालिक नहीं समझें, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन : बिहार विधानसभा अध्यक्ष, AnjNewsMedia
विधानसभा अध्यक्ष श्री सिन्हा की अध्यक्षता में
जिला प्रशासन की बैठक, दी कई टीप्स

 कार्यपालिका के लोग विधायिका के प्रति हर हाल में सौजन्यता प्रदर्शित करें। इस बैठक में कई मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा जिला प्रशासन द्वारा भी बिंदुवार प्रजेंटेशन भी दिया गया।बुद्धिजीवियों से उन्होंने अभिभावक विहीन बच्चों को गोद लेने की अपील की और कहा कि ऐसा करने से बच्चों की प्रगति बाधक नहीं होगी।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर समेत बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी, गया के महापौर अखौरी ओंकारनाथ, जिला परिषद अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इसके अलावे जिले के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!